
आज दिनांक 14/04/2020 को हमारे शिक्षक साथी श्री प्रकाश वैष्णव जी bsc देपालपुर का जन्मदिन है ,प्रकाश वैष्णव जी सच्ची जीती जागती मानवता की मिसाल है ,बात सन 2018 की बारिश के दिनों की है ,देपालपुर- कानवन रोड पर सेमदा गांव के पास एक मोड़ पर एक सज्जन की गाड़ी फिसल गई, जिससे उनका पैर घुटने में से टूट गया , वो सज्जन लग भग वहां 40 से 50 मिनट तक दर्द से तड़प रहे थे , किसी ने उनकी मदद नही की लोग आ रहे थे जा रहे थे ,तभी वहां पर हमारे साथी प्रकाश वैष्णव जी आये और वो सज्जन के पास रुके ,संयोग से मुझे भी अर्जेंट काम होने से में आधी छुट्टी लेकर स्कूल से वहां पहुंच गया ,फिर प्रकाश वैष्णव जी ने ,वो सज्जन के घुटने के आस पास डंडे बांधकर प्राथमिक उपचार किया ,उस जगह पर कुछ साधन नही थे लेकिन फिर भी हमने देशी तरीके से उनका उपचार किया तब जाकर सज्जन को थोड़ी राहत मिली ,और फिर दर्द कम हुआ तो वो बोलने की स्थिति में आये , अब सज्जन का मोबाइल गिरने से उनके घर वालो से संपर्क नही हो पा रहा था ,बड़ी समस्या थी ,सज्जन गांव के थे मुह से उन्हें नंबर याद नही थे ,तब सज्जन ने एक हमारे कानवन के जनपद प्रतिनिधि/जनपद अध्यक्ष बदनावर , श्री प्रकाश सांवत जी का नाम लिया ,में समझ गया अब इनके घर वालो से संपर्क हो जाएगा , मेने सांवत जी को फोन लगाया ,फिर वो सज्जन का गाँव और नाम बताया ,उनने पहचान लिए ,मेने फिर सारी परिस्थिति और लोकशन बताई उनको ,श्री प्रकाश सांवत जी की तत्तपरता भी काबिले तारीफ है ,इतनी जल्दी गाड़ी की व्यवस्था करवाई ,वो सज्जन के घर पर भी खबर करवाई , फिर गाड़ी आयी और प्रकाश वैष्णव जी ने और मैने दोनों ने वो सज्जन को गाड़ी में आराम से बिठाए ।आपके साथ ये सत्य कहानी शेयर करने का एक ही उद्देश्य है कि ,हमारे जनप्रतिनिधि ,शासन प्रशासन के अधिकारी /कर्मचारी कभी सेवा से पीछे नही हटते ,और एक और उद्देश्य है कि कही पर भी ऐसी दुर्घटना हो तो वहां हमे निस्वार्थ होकर मानवता के नाते मदद के लिए आगे आना चाहिए ।हमारे पास मोबाइल भी थे ,लेकिन इस दुख की घड़ी का हमने वीडियो बनाना उचित नही समझा ,क्योंकि हमारा काम सेवा भाव का था ,पब्लिसिटी करने का नही ,। ये बात आज श्री प्रकाश वैष्णव जी का जन्मदिन है इसलिए मैंने शेयर की ऐसे महान इंसान हम सभी शिक्षक साथियो में है ,बस हम दिखावे से दूर है ।हमारे सभी शिक्षक साथी देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है।
(copyright सुरक्षित ) लेखक- Azad patel अध्यापक ,सेमदा इंदौर (मध्य प्रदेश) मोबाइल -9977011786 and श्री प्रकाश वैष्णव .bsc देपालपुर brc आफिस देपालपुर इंदौर (मध्य प्रदेश ) 9691894475
2 Comments
Great work by shiksha jyoti bharat and teacher
ReplyDeleteNice
ReplyDelete