रायपुर में सम्मानित हुई श्रीमती रजिया अंजुम शेख (व्याख्याता) शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुरदा चांपा

 रायपुर में सम्मानित हुई श्रीमती रजिया अंजुम शेख (व्याख्याता) शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुरदा चांपा 

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के कोर्टयार्ड होटल में आयोजित एक गरिमामय एवं भावनात्मक समारोह में श्रीमती रजिया अंजुम शेख को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीयश्री श्याम बिहारी जयसवाल जी स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी सांसद रायपुर के कर कमलों  से प्रदान किया गया

यह कार्यक्रम लावण्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष पूरे प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 महिलाओं का चयन करता है और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित करता है। इसी कड़ी में इस वर्ष श्रीमती रजिया अंजुम शेख को उनके समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति उनके सकारात्मक कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

श्रीमती रजिया अंजुम शेख लंबे समय से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर बच्चों और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से कई लोगों को प्रेरणा मिलती रही है। यह सम्मान उनके समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। लावण्या फाउंडेशन के फाउंडर श्री संदीप शर्मा ने बताया कि आज के समय में हम महिलाओं के योगदान को अनदेखा नहीं कर सकते महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा परिश्रम और संवेदनशीलता से समाज को नई दिशा दे रही हैं ऐसे में उनका सम्मान करना केवल परंपरा नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारा कर्तव्य भी है

इस सम्मान ने न केवल श्रीमती रजिया अंजुम शेख का उत्साह बढ़ाया है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महिलाओं का सम्मान और प्रोत्साहन आवश्यक है। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments