राज्यस्तरीय ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित हुईं व्याख्याता ज्योति सराफ
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर नवसृजन मंच द्वारा आयोजित भव्य समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरदा की व्याख्याता (वाणिज्य) श्रीमती ज्योति सराफ को ‘राज्यस्तरीय छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रेरणादायक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 65 प्रतिभाशाली महिलाओं को ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण’ से अलंकृत किया गया। इस गरिमामय आयोजन की मुख्य प्रेरणास्रोत आदरणीया पद्मा शर्मा रहीं, जिनके मार्गदर्शन और संकल्प ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे, एडिशनल एसपी अर्चना झा, आईपीएस मिलेना कुर्रे, एम्स की प्राध्यापक डॉ. जे. जया रेका एवं समाजसेविका सुषमा तिवारी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
श्रीमती ज्योति साराफ की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। उनके इस सम्मान ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, परिश्रम और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।


0 Comments