अनुच्चरित अक्षर ( Silent Letters)

अंग्रेजी शब्दों में कहां , कैसे और कौन silent हो जाता है।



अंग्रेजी भाषा की जानकारी होना आज की एक बड़ी ज़रूरत है. कई बार लोग कहीं पर शो ऑफ करने के लिए या आधे-अधूरे ज्ञान के साथ अंग्रेजी (English Language) में बात करने लग जाते हैं, जिसमें बुनियादी गलतियां पकड़ में आ जाती हैं.

अंग्रेजी और हिंदी भाषा में एक बड़ा फर्क है. अंग्रेजी भाषा के कुछ शब्द ऐसे हैं, जिसमें अक्षर तो पूरे इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन कई बार उन अक्षरों का कोई उच्चारण नहीं होता है (English Silent Letters). इन्हें साइलेंट लेटर कहा जाता है. अगर आप इंग्लिश लैंग्वेज सीख रहे हैं तो आपको ऐसे साइलेंट लेटर्स की जानकारी ज़रूर होनी चाहिए (English Silent Words).

Silent B (अनुच्चरित B): अगर शब्द का आखिरी अक्षर b हो और उसके ठीक पहले m आया हो तो b साइलेंट रहता है.जैसे- Lamb (लैम), Bomb (बॉम)

इसी तरह से t से पहले आया b भी शब्द में साइलेंट रहता है.जैसे- Doubt (डाउट), Debt (डेट)

Silent C (अनुच्चरित C): अगर C के ठीक पहले s आया हो तो c अधिकतर साइलेंट रहता है.जैसे- Science (साइंस), Scent (सेंट)

अनुच्चरित E (Silent E): E के तुरंत बाद ar आए तो e साइलेंट रहता है. जैसे- Earnest (अर्नेस्ट), Earn (अर्न), Earthly (अर्थली)इसी तरह से शब्दों के आखिरी में आनेवाला e भी अधिकतर साइलेंट रहता है. जैसे- Concede (कंसीड), Exercise (एक्सरसाइज), Inaccurate (इनऐक्युरेट)

अनुच्चरित G (Silent G): शब्द का पहला अक्षर G से शुरू हो और उसके तुरंत बाद n लगा हो तो केवल n का उच्चारण होता है व G साइलेंट रहता है.जैसे- Gnash (नैश), Gnat (नैट)

इसी तरह से शब्दों के बीच या आखिरी में आए g के तुरंत बाद अगर n हो तो g अनुच्चरित रहता है.जैसे- Design (डिजाइन), Consignment (कंसाइनमेंट)

इसी तरह से जब gh से पहले कोई स्वर आया हो तो g व h, दोनों साइलेंट बने रहते हैं.जैसे- Eight (एट), Caught (कॉट), Right (राइट)

अनुच्चरित H (Silent H): H से शुरू होने वाले कुछ शब्दों में h साइलेंट रहता है.जैसे- Honest (ऑनेस्ट), Honorable (ऑनरेबल), Hour (ऑवर)

अनुच्चरित K (Silent K): अगर K किसी शब्द के शुरू में हो और उसके बाद n आए तो k साइलेंट रहता है.जैसे- Knife (नाइफ ), Knock (नॉक), Know (नो)

अनुच्चरित L (Silent L): अगर l के पहले a या ou हो और उनके बाद d, f, k या m आए तो l का उच्चारण साइलेंट रहेगा.जैसे- Could (कुड), Half (हाफ), Walk (वॉक), Balm (बाम)

अनुच्चरित N (Silent N): अगर शब्द का आखिरी अक्षर n हो और उसके पहले m आया हो तो n साइलेंट रहेगा.जैसे- Column (कॉलम), Condemn (कंडेम), Autumn (ऑटम)

अनुच्चरित P (Silent P): अगर किसी शब्द में p हो और उसके तुरंत बाद t हो तो p साइलेंट रहेगा.जैसे- Contempt (कंटेम्ट), Receipt (रिसीट)

अगर शब्द का पहला अक्षर P हो और उसके तुरंत बाद s आया हो तो p का उच्चारण नहीं किया जाएगा.जैसे- Pseudo (स्यूडो), Psychology (साइकोलॉजी)

इसी तरह से P के तुरंत बाद n या t हो तो भी p साइलेंट रहेगा.जैसे- Pneumonia (न्यूमोनिया), Ptomaine (टोमेन)

अनुच्चरित T (Silent T): किसी शब्द में t के ठीक पहले f या s लगा हो तो t अनुच्चरित रहता है,जैसे- Whistle (व्हिसल), Castle (कैसल), Listen (लिसन)

अनुच्चरित W (Silent W): अगर शब्द का पहला अक्षर W हो और इसके तुरंत बाद r आए तो w का उच्चारण नहीं किया जाता है.जैसे- Wrist (रिस्ट), Wrapper (रैपर), Write (राइट)।

Post a Comment

0 Comments