विश्व रेडियो दिवस/ World Redio Day
हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर साल यूनेस्को विश्व के सभी ब्रॉडकास्ट, संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। संचार के माध्यम के तौर पर रेडियो की भूमिका पर चर्चा होती है और लोगों को इस बाबत जागरूक किया जाता हैं।
रेडियो एक ऐसी सेवा है जो दुनियाभर में सूचना का आदन-प्रदान करता है। आपदा या आपातकालीन स्थिति में रेडियो का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में विश्व रेडिया दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के युवाओं को रेडियो की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूक करना है। सूचना फैलाने के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है।
कब हुई शुरुआत ?
विश्व रेडियो दिवस की शुरुआत साल 2011 में की गई थी। साल 2010 में स्पेन रेडियो अकादमी ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने के लिए पहली बार प्रस्ताव दिया था। साल 2011 में यूनेस्कों के सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की। बाद में साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इस अपना लिया। फिर उसी साल 13 फरवरी को यूनेस्कों ने विश्व रेडियो दिवस मनाया।
13 फरवरी को मनाने का कारण
आखिर यूनेस्कों द्वारा 13 फरवरी को ही विश्व रेडियो दिवस मनाने का क्या कारण रहा? दरअसल, संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत 13 फरवरी 1946 में हुई थी। जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ के दिन ही विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा।
रेडियो दिवस की थीम
हर साल रेडियो दिवस के लिए एक अलग थीम रखी जाती है। साल 2024 में रेडियो दिवस की थीम है-'रेडियोः सूचना देने, मनोरंजन करने और शिक्षित करने वाली एक सदी'है। ('Radio: A century of informing, entertaining and educating') संयुक्त राष्ट्र का कहना है, "2024 का उत्सव रेडियो के इतिहास और समाचार, नाटक, संगीत और खेल पर इसके शक्तिशाली प्रभाव पर प्रकाश डालता है।'Radio: A century of informing, entertaining and ऐप पर पढ़ें educating'.


0 Comments