पृथ्वी के परिमंडल
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. पृथ्वी का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन-सा है ?
उत्तर- पृथ्वी का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट
प्रश्न 2. पृथ्वी पर जल किन स्वरूपों में हैं?
उत्तर- सागर, महासागर, झील, नदी, तालाब, हिम आवरण एवं भू-जल के रूप में पृथ्वी पर जल पाया जाता है।
प्रश्न 3. मानव के लिए जीवनदायी गैस कौन-सा है ?
उत्तर- मानव के लिए जीवनदायी गैस ऑक्सीजन है।
प्रश्न 4. पादप जगत के लिए कौन-सा गैस महत्वपूर्ण है, क्यों ?
उत्तर- पादप जगत के लिए कार्बनडाइ-ऑक्साइड गैस महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी की मदद से श्वसन क्रिया होती है।
प्रश्न 5. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में कौन-सी गैस पाई जाती है ?
उत्तर - वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में नाइट्रोजन गैस पाई जाती है।
प्रश्न 6. जल गोलार्द्ध किस गोलार्द्ध को कहते हैं ?
उत्तर-दक्षिण गोलार्द्ध को जल गोलार्द्ध कहा जाता है।
प्रश्न 7. सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है ?
उत्तर - सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और सबसे छोटा महाद्वीप
ऑस्ट्रेलिया है।
प्रश्न 8. पृथ्वी के उस खाई का नाम लिखें जो सबसेअधिक गहरा है ?
उत्तर- पृथ्वी का गहरा खाई प्रशान्त महासागर में स्थित मैरियाना खाई है।
प्रश्न 9. दक्षिण गंगोत्री किस देश का अनुसंधान संस्थानहै ?
उत्तर-दक्षिण गंगोत्री भारत देश का अनुसंधान संस्थान है।
प्रश्न 10. कौन-सा ग्रह अनोखा ग्रह के नाम से प्रसिद्ध है ?
उत्तर - पृथ्वी अनोखा ग्रह के नाम से प्रसिद्ध है।
प्रश्न 11. पृथ्वी के कितने भाग में जल है ?
उत्तर- पृथ्वी के 71% भाग में जल पाया जाता है।
प्रश्न 12. चन्द्रमा में ऐसी कौन-सी दो बाते हैं जो जीवन को पनपने नहीं देती ?
उत्तर- (1) वायुमंडल का अभाव।
(2) दिन-रात के तापान्तर में अत्यधिक विषमता अर्थात् दिन अधिक गर्म और रात अत्यधिक ठंडी।
प्रश्न 13. भू-पर्पटी से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - पृथ्वी के ऊपरी सतह भू-पर्पटी है।
प्रश्न 14. पृथ्वी पर पाये जाने वाले किन्हीं दो महासागरों के नाम बताओ।
उत्तर - प्रशान्त महासागर और हिन्द महासागर।
प्रश्न 15. जैवमंडल के कितने भाग हैं बताते हुए नाम लिखिए।
उत्तर- जैवमंडल के दो भाग हैं- प्राणी-जगत और वनस्पति-जगत ।
प्रश्न 16. स्थलाकृति से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- पृथ्वी के धरातल के ऊँचे-नीचे भाग से आकृतियाँ निर्मित होती है। जिन्हें स्थलाकृति कहते हैं। जैसे-
पर्वत
पठार
मैदान
प्रश्न 17. वायुमंडल की परतों में धरातल के निकट की परत का नाम बताओ।
उत्तर- वायुमंडल की वह परत जो धरातल के निकट है क्षोभमंडल है।
प्रश्न 18. पृथ्वी के महासागरों को आकार की दृष्टि से चित्र द्वारा बताइए ।



0 Comments