छत्तीसगढ़ राज्य सामान्य ज्ञान/Chhattisgarh Gk/GENERAL KNOWLEDGE -123



1. छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कब हुआ था ?

उत्तर :- 1 नवम्बर 2000

2. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी क्या हैं ?

उत्तर :- रायपुर

3. वर्ष 2000 को किस राज्य से अलग होकर छत्तीसगढ़ एक नया राज्य बना था ?

उत्तर :- मध्यप्रदेश

4. भारत के लोकसभा में छत्तीसगढ़ राज्य संबंधी मध्यप्रदेश पुनर्गठन विधेयक कब पारित किया गया था ?

उत्तर :- 31 जुलाई 2000 को

5. राज्य में कुल कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?

उत्तर :- 5

6. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं ?

उत्तर :- 90

7. राज्य में कुल कितनी लोकसभा सीटें हैं ?

उत्तर :- 11

8. राज्य में वर्तमान में कुल कितने संभाग हैं ?

उत्तर :- 5

9. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है ?

उत्तर :- बस्तर

10. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा संभाग कौनसा है ?

उत्तर :- दुर्ग

11. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के समय राज्य में कुल कितने जिले थे ?

उत्तर :- 16

12. छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कुल कितने जिले हैं ?

उत्तर :- 32

13. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

उत्तर :- राजनांदगांव

14. क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा जिला कौन सा है ?

उत्तर :- गौरेला-पेड्रा-मारवाही

15. छत्तीसगढ़ राज्य का कौन सा जिला वृष्टिछाया प्रदेश के अंतर्गत आता है ?

उत्तर :- कवर्धा

16. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम राज्यपाल कौन है ?

उत्तर :- दिनेश नंदन सहाय

17. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन है ?

उत्तर :- अजित प्रमोद जोगी

18. छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान राज्यपाल है ?

उत्तर :- अनुसुइया उइके

19. छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं ?

उत्तर :- भूपेश बघेल

20. छत्तीसगढ़ राज्य की राजकीय भाषा क्या हैं ?

उत्तर :-  हिंदी और छत्तीसगढ़ी

21. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय गीत क्या है ?

उत्तर :- अरपा पैरी के धार

22. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय वाक्य क्या है ?

उत्तर :- गड़बो नवा छत्तीसगढ़

23. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय पशु कौन सा हैं ?

उत्तर – जंगली भैसा

24. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय वृक्ष कौन सा हैं ?

उत्तर – साल वृक्ष

25. राज्य का राजकीय पक्षी क्या है ?

उत्तर :- पहाड़ी मैना

26. छत्तीसगढ़ राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना हैं ?

उत्तर :- 1,35,194 वर्ग किलोमीटर ( 1 लाख 35 हजार 194 वर्ग किमी. )

27. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा नगर कौन सा हैं ?

उत्तर :- रायपुर

28. 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की कुल जनसंख्या कितनी हैं ?

उत्तर – 2,55,45,198 ( 2 करोड़ 55 लाख 45 हजार 198 )

29. 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का जनसंख्या घनत्व कितना हैं ?

उत्तर – 189 व्यक्ति / वर्ग किलोमीटर

30. छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कोन सा है ?

उत्तर :- जांजगीर-चांपा ( 420 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर )

31. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर :- नारायणपुर और बीजापुर

32. 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

उत्तर :- रायपुर

33. 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा जिला कौन सा है ?

उत्तर:- कोरिया

34. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले की साक्षरता दर सबसे अधिक है ?

उत्तर – दुर्ग जिले की

35. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले की साक्षरता दर सबसे कम है ?

उत्तर :- बीजापुर

36. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की साक्षरता दर कितनी है ?

उत्तर :- 71.04 प्रतिशत

37. 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का भारत में कौनसा स्थान है ?

उत्तर :- 16 वां

38. छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ?

उत्तर :- 2.11 प्रतिशत

39. 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर :- रायपुर

40. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है ?

उत्तर :- नारायणपुर

41. वर्ष 2001 से 2011 में छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे कम रही ?

उत्तर :- दंतेवाड़ा

42. विश्व का सबसे अधिक किंबरलाईट भंडार भारत के किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- छत्तीसगढ़

43. छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था ?

उत्तर :- सोवियत रूस

44. बिरकोनी औद्योगिक विकास केंद्र छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है ?

उत्तर :- महासमुंद 

45. छत्तीसगढ़ रेलवे मंडल और छत्तीसगढ़ राजस्व मण्डल का मुख्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर :- रायपुर में

46. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में चुना पत्थर का सबसे अधिक उत्पादान होता है ?

उत्तर :- बलौदाबाजार 

47. छत्तीसगढ़ के लेखक जगन्नाथ प्रसाद भानु का संबंध किससे है ?

उत्तर :- छंद शास्त्र से

48. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है ?

उत्तर :- गोंड जनजाति

49. छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित कल्याण दास का संबंध किस नृत्य से था ?

उत्तर :- कत्थक

50. छत्तीसगढ़ राज्य में विवाह के समय गया जाने वाला प्रमुख गीत है ?

उत्तर :- भड़ौनी

51. छत्तीसगढ़ में पहली बार सीमेंट संयंत्र की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर :- 1965 ई. में हुई

52. छत्तीसगढ़ में कौन सा खनिज नहीं पाया जाता है ?

उत्तर :- ताम्र अयस्क खनिज

53. छत्तीसगढ़ राज्य में बहने वाली ‘ रिहंद नदी ‘ का उद्गम कहां से होता है ?

उत्तर – मतिरिंगा पहाड़ी (अंबिकापुर)

54. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?

उत्तर – गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान

55. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?

उत्तर :- कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

56. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य कौन सा है ?

उत्तर :- तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य

57. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में गोमर्दा वन्यजीव अभयारण्य स्थित है ?

उत्तर :- रायगढ़

58. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है ?

उत्तर :- तीरथगढ़ जलप्रपात

59. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे चौड़ा जलप्रपात कौन सा है ?

उत्तर :- चित्रकोट जलप्रपात

60. छत्तीसगढ़ में स्थित जलप्रपात भारत का नियाग्रा कहते हैं ?

उत्तर :- चित्रकोट जलप्रपात

61. छत्तीसगढ़ राज्य की पहली फिल्म कौन सी है जो छत्तीसगढ़ी भाषा में बना‌ई गयी ?

उत्तर – कही देबे सन्देश

62. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम समाचार पत्र है ?

उत्तर :- छत्तीसगढ़ मित्र

63. छत्तीसगढ़ राज्य में समाचार पत्रिका के जनक कौन है ?

उत्तर :- माधव राव सप्रे

64. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान है ?

उत्तर – बस्तर का अभुझमाड़

65. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान वाला स्थान कौन सा है ?

उत्तर :- चापा

66. छत्तीसगढ़ का नागलोक किसे कहते है ?

उत्तर – तपकरा

67. छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित ‘ मिनी माता बांगो बांध ‘ किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर :- हसदेव नदी पर

68. छत्तीसगढ़ में बहने वाली किस नदी को बस्तर की जीवन रेखा कहते हैं ?

उत्तर :- इंद्रावती नदी

69. किस नदी को छत्तीसगढ़ राज्य की गंगा या छत्तीसगढ़ राज्य की जीवन रेखा कहते हैं ?

उत्तर :- महानदी

70. छत्तीसगढ़ राज्य उच्च न्यायालय कहां स्थित है ?

उत्तर :- बिलासपुर में

71. 12 वीं शताब्दी का प्रसिद्ध जैन मंदिर ‘ भांड देवल ‘ छत्तीसगढ़ में कहां स्थित है ?

उत्तर :- आरंग

72. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रसिद्ध ‘ भोरमदेव मंदिर ‘ किस राजवंश के काल में निर्मित किया गया था ?

उत्तर :- फणी नागवंश

73. छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक प्राचीन मंदिर कौन सा है ?

उत्तर :- देवरानी जेठानी मंदिर, तालागांव

74. छत्तीसगढ़ राज्य के बूढ़ीखार, मल्हार से प्राप्त प्राचीनतम मूर्ति किस भगवान की है ?

उत्तर :- चतुर्भुजी विष्णु की प्रतिमा

75. छत्तीसगढ़ के किस विद्रोह को बस्तर का मुक्तिसंग्राम भी कहते हैं ?

उत्तर :- लिंगागिरी विद्रोह

76. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मराठा सूबेदार कौन थे ?

उत्तर :- महीपतराम दिनकर

77. छत्तीसगढ़ राज्य की मैकाल पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ?

उत्तर :- बदरगढ़ पहाड़ी

78. भारत के कितने राज्यों की सीमाएं छत्तीसगढ़ राज्य से लगती है ?

उत्तर :- 6 राज्यो से

79. छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय प्रतीक चिन्ह में किस फसल की बालियाँ अंकित है ?

उत्तर :- धान

80. प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ राज्य के संपूर्ण क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर :- दक्षिण कौशल

81. भारत कौन सा राज्य छत्तीसगढ़ राज्य का मातृत्व है ?

उत्तर :- मध्यप्रदेश

82. छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री आवास का नाम क्या है ?

उत्तर :- करुणा

83. छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा का अधिकांश भाग किस भारतीय राज्य से लगती है ?

उत्तर :- उड़ीसा

84. छत्तीसगढ़ राज्य की जलवायु है ?

उत्तर :- उष्णकटिबंधीय

85. राज्य में सर्वाधिक वर्षा किस क्षेत्र में होती है ?

उत्तर :- अबूझमाड़

86. वन क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का भारत में कौनसा स्थान है ?

उत्तर :- तीसरा

87. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ठंडा स्थान कौनसा है ?

उत्तर :- अंबिकापुर

88. छत्तीसगढ़ राज्य के वनो में सर्वाधिक मात्रा में कौन सा वृक्ष पाया जाता है ?

उत्तर :- साल वृक्ष

89. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितने वन्यजीव अभयारण्य है ?

उत्तर :- 11 वन्यजीव अभयारण्य

90. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में रानीदहा जलप्रपात स्थित है ?

उत्तर :- जशपुर

91. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम मराठा शासक कौन था ?

उत्तर :- बिम्बाजी भोंसले

92. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में अमृतधारा जलप्रपात स्थित है ?

उत्तर :- कोरिया

93. छत्तीसगढ़ राज्य का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय किस वर्ष हुआ था ?

उत्तर :- 1854 ई. में

94. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले से होकर कर्क रेखा गुजरती है ?

उत्तर :- सुरजपुर, बलरामपुर और कोरिया

95. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में चंगभाखड पहाड़ी स्थित है ?

उत्तर :- कोरिया

96. छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ?

उत्तर :- महानदी

97. छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक मात्रा में कौन सी मिट्टी पाई जाती है ?

उत्तर :- लाल-पीली मिट्टी

98. राज्य में सर्वाधिक सिंचाई किस माध्यम से होती है ?

उत्तर :- नहरों के माध्यम से

 99. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन है ?

उत्तर :- मोहन शुक्ला

100. छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे प्रमुख फसल कौन सी है ?

उत्तर :- धान

Post a Comment

0 Comments