बहुमुखी प्रतिभा के धनी है कृष्ण मलिक सर/KRISHN MALIK/

बहुमुखी प्रतिभा के धनी है कृष्ण मलिक सर/KRISHN MALIK/ 


शिक्षक भगवान द्वारा दिया गया एक सुंदर उपहार होता है। एक शिक्षक भगवान की तरह होता है क्योंकि भगवान पूरे संसार का निर्माता होता है और एक शिक्षक अच्छे राष्ट्र का निर्माता होता है। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण प्राणी होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है। एक शिक्षक के पास बहुत सारे गुण होते हैं। वह अपने विद्यार्थी के जीवन को सफल बनाने में हर प्रकार से दक्ष होता है। एक शिक्षक बहुत समझदार होता है। एक शिक्षक को यह पता होता है कि विद्यार्थी का मन पढाई में कैसे लगाते हैं। पढाई के दौरान एक शिक्षक रचनात्मकता का इस्तेमाल करता है ।जिससे विद्यार्थी एकाग्र हो सके।

आप हरियाणा में पंचकूला जिले में राजकीय विद्यालय में कार्यरत है, पेशे से ऑटोमोबाइल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, सहित्यकार, ब्लॉगर एवम अध्यापक है। 16 वर्ष की आयु से ही हिंदी साहित्य लेखन का कार्य कर रहे है, जन जागृति की लगभग 200 से अधिक कविता, शायरी आदि की रचनाएं हो चुकी हैं, भविष्य में काव्य रस को पुस्तक में संजोने का प्रयास है, कई राज्यों के समाचार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं, 2013 से हरियाणा जो कि वोकेशनल शिक्षा में रोल मॉडल है उसमें अपनी ऑटोमोबाइल वोकेशनल अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे है। आपको बचपन से ही अध्यापन के क्षेत्र में रुचि थी जो आगे चलकर साकार भी हुई।

आपको आई टी तकनीक का भी जबरदस्त शौंक है और शिक्षा को नए नए आविष्कार के रूप में परोसने का जबरदस्त पैशन है। नई पढ़ाने की  तकनीक एवं  साहित्य को तकनीक जोड़कर कई प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे है।

साहित्य सम्बन्धी ब्लॉग

व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई हेतु मटेरियल वेबसाईट

Online study एवम ऑनलाइन मॉक, लाइव टेस्ट के लिए वेबसाइट

You tube channel

Eduhelpdesk Guru जिस पर ऑटोमोबाइल, अन्य शैक्षणिक संबन्धी विभिन्न वर्ग के ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं जिन शिक्षकों के पास हुनर है लेकिन वीडियो एडिटिंग का ज्ञान नहीं है उनकी सहायता कर उसे अपलोड कर एक लाइब्रेरी बना कर उसे संजोया जाता है। बस जीवन का एक ही लक्ष्य है तकनीक से हम अपनी ऊर्जा बचाएं ऐसा पढ़ाई का एक स्थायी सिस्टम तैयार करना है।

वो अध्यापक नहीं पत्थर है जिसमें नवाचार भरा नहीं, नवाचार करना ही सच्चे अध्यापक की पहचान है।

उनके द्वारा दी गई बधाई संदेश

"अर्चना जी बेहद ही समर्पित शिक्षिका हैं, नवाचार इनकी रगों में कूट कूट कर भरा हुआ है, नवोदय क्रांति एक शैक्षणिक समूह के जरिये सम्पर्क में आई इनका ब्लॉग देखा और यू ट्यूब चैनल भी देखा जिनमें टेक्निकल पैरामीटर की कमी थी लेकिन विषय काफी अच्छे से कवर कर रही थी, प्रयास किया इन्हें वे पैरामीटर बताएं जाएं, ये सबसे अच्छी बात आदर मान भी देती हैं एवम एक अच्छी लर्नर भी हैं, इन्होंने एक एक बिंदु को सहजता से सीखा और नतीजा राज्य का कोई ही ऐसा शिक्षक होगा जो शिक्षा ज्योति वेबसाइट एवम शिक्षा ज्योति भारत चैनल को नहीं जानता होगा, इसके साथ साथ अन्य राज्यों के अध्यापक भी इनके कंटेंट का लाभ उठाते हैं। अंत में इन्हें 2 मिलियन विज़िटर वेबसाइट होने पर बेहद ही बधाई देता हूँ एवम भगवान इन्हें उम्र भर बुलंदियों पर एवम ऊंचाईयों पर पहुंचाएं।"

Post a Comment

0 Comments