जश्ने आजादी आजादी का अमृत महोत्सव
हमारा देश इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है । हमें वर्ष 1947 में 15 अगस्त के ही दिन आज़ादी मिली थी । इस सुनहरे दिन को 75 वर्ष बीत चुके हैं । इस वर्ष देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है , लेकिन आज हम आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं , जिन्हें आज ही के दिन आज़ादी मिली थी । आज़ादी हर देश के लिए बेहद स्वर्णिम क्षण होता है । ये दिन किसी भी देश के नागरिकों के लिए गर्व की बात है । हमारे देश की स्वतंत्रता का दिन हमें इस आज़ादी के बदले किये गए संघर्ष की याद दिलाता है और हमारा तिरंगा झंडा उस गौरवमय इतिहास की गवाही देता है । इन दिन घर - दफ्तर से लेकर वाहनों , संस्थानों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराया जा रहा है । यहां हम उत्सव मना रहे हैं , तो कुछ और देशों में भी जश्न चल रहा है । आज उनके बारे में भी जान लेते हैं ।
हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है , लेकिन 5 ऐसे देश हैं जो हमारे साथ यानी 15 अगस्त को ही आजादी का जश्न मनाते हैं ।ये देश अपना स्वतंत्रता दिवस हमारे साथ ही साझा करते हैं ।
बहरीन
खाड़ी देश बहरीन को भी 15 अगस्त को ही आजादी मिली थी । यह देश भी ब्रिटिश उपनिवेशवाद का हिस्सा था ।1971 में बहरीन को आजादी मिली थी । 15 अगस्त को दोनों देशों के बीच एक संधि हुई , जिसके बाद बहरीन ने आजाद देश के तौर पर ब्रिटेन के साथ अपने संबंध बनाए रखे । हालांकि 16 दिसंबर को बहरीन अपना नेशनल हॉलीडे मनाता है , जब इसा बिन सलमान अल खलीफा बहरीन की गद्दी पर काबिज हुए ।
लिकटेंस्टीन
दुनिया के सबसे छोटे देशों में शुमार लिकटेंस्टीन देश भी 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजाद हुआ था । वर्ष 1940 से ही 15 अगस्त को यहां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है । कॉन्गो अफ्रीकन कंट्री कॉन्गो भी 15 अगस्त को आजाद हुआ था । 1960 में यह देश फ्रांस के शासन से आजाद हुआ और फिर रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना । 1880 से ही कॉन्गो पर फ्रांस का कब्जा , 1903 के बाद इसे मिडिल कॉन्गो कहा जाने लगा था ।
दक्षिण कोरिया
15 अगस्त 1945 को ही दक्षिण कोरिया ने जापान से आजादी हासिल की थी . यूएस और सोवियत की सेना ने कोरिया को जापान के कब्जे से रिहा कराया था । दक्षिण कोरिया भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है ।
उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की ही तरह उत्तर कोरिया भी 15 अगस्त के ही दिन स्वतंत्र हुआ था । दोनों ही देशों को 1945 में जापान से आज़ादी हासिल हुई थी । यहां भी 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश रहता है ।


0 Comments