पाठ 16 पत्र
शब्दार्थ- आकर्षण = खिंचाव ,
सैर = घूमना ,
अधिकांश = अधिकतर ,
स्वचालित= अपने आप चलने वाली ,
प्रदूषण = गंदा होने की क्रिया ,
मददगार = सहायता देने वाला ,
संभावना = मुमकिन होना ,
प्रतीक्षा = इन्तजार ।
प्रश्न और अभ्यास
प्रश्न 1. कान्ता ने किसे पत्र लिखा है ?
उत्तर - कान्ता ने मीना को पत्र लिखा है ।
प्रश्न 2. पत्र में पत्र लिखने वाला अपना पता कहाँ लिखता है ? उत्तर – पत्र में पत्र लिखने वाला अपना पता पत्र के ऊपर दायीं ओर लिखता है ।
प्रश्न 3. मेट्रो रेल्वे स्टेशन की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर - मेट्रो रेलवे स्टेशन जमीन के नीचे और ऊपर दोनों जगह होते हैं । ये रेलवे स्टेशन सुविधापूर्ण होते हैं और बहुत सुन्दर होते हैं ।
प्रश्न 4. मेट्रो रेल के डिब्बे किस देश से बनकर आये हैं ?
उत्तर- मेट्रो रेल के डिब्बे दक्षिण कोरिया से बनकर आये हैं ।
प्रश्न 5. मेट्रो रेल के चलने से किस समस्या से छुटकारा मिल गया है ?
उत्तर - मेट्रो रेल के चलने से बसों की धक्का मुक्की और लम्बी कतारों से छुटकारा मिल गया है ।
प्रश्न 6. दिल्ली की आबादी क्यों बढ़ती जा रही है ?
उत्तर- देश की राजधानी और महानगर होने के कारण दिल्ली की आबादी बढ़ती जा रही है ।
प्रश्न 7. दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या क्यों बढ़ती जा रही हैं ?
उत्तर- यहाँ की अधिकांश जनता को कामकाज के लिए प्रतिदिन एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना आना पड़ता है और काम के स्थान भी दूर होते हैं इसी कारण दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है ।
प्रश्न 8. मेट्रो रेल के यात्रियों को स्टेशन आने का पता कैसे चलता है ?
उत्तर- मेट्रो रेल के यात्रियों को स्टेशन आने का पता गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक सूचना बोर्ड से चलता है । उस बोर्ड पर स्टेशन आने के पूर्व उसका नाम अंकित हो जाता है ।
प्रश्न 9. निम्नलिखित पंक्तियों के खाली स्थानों में पाठ के आधार पर उचित शब्द चुनकर भरो
( क ) तुम कुछ दिनों के लिए आना अवश्य दिल्ली आना। ( दिल्ली / मुंबई )
( ख ) कुतुबमीनार की ऊंचाई देखते हुए नन्दा पीछे लुढ़क गई थी । ( ऊँचाई / लंबाई )
( ग ) काउंटर से टिकिट या टोकन लेना चाहिए । ( प्लेटफार्म / काउंटर )
( घ ) मेट्रो रेल का कार्य तेज गति से चल रहा है । ( धीमी / तेज )
( ङ ) दिल्ली की आबादी तेजी से बढ़ी है। (घटी /बढ़ी )
उत्तर- ( क ) दिल्ली , ( ख ) ऊँचाई , ( ग ) काउंटर , ( घ ) तेज , ( ङ ) बढ़ी ।
प्रश्न 10. सोचो और लिखो -
( क ) हम किसी को पत्र क्यों लिखते हैं ?
उत्तर- हम किसी भी प्रकार की जानकारी एक दूसरे को देने के लिए पत्र लिखते हैं ।
( ख ) बड़ों को पत्र लिखते समय सम्बोधन में क्या लिखा जाता है ?
उत्तर -बड़ों को पत्र लिखते समय सम्बोधन में आदरणीय या पूज्यनीय लिखा जाता है ।
( ग ) अपने से छोटों को पत्र लिखते समय सम्बोधन में क्या लिखना चाहिए ?
उत्तर- अपने से छोटों को पत्र लिखते समय प्रिय या स्नेहिल लिखना चाहिए ।
( घ ) पत्र में पता लिखते समय पिन कोड क्यों लिखना चाहिए ?
उत्तर- पत्र में पता लिखते समय पिन कोड लिखने पत्र सही जगह पर अतिशीघ्र पहुँचता है ।
प्रश्न 11. इस टिकट को देखो और नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखो ।
( क ) इस टिकट में कितने लोगों ने यात्रा की ?
उत्तर- इस टिकट में दो लोगों ने यात्रा की ।
( ख ) यह टिकट कहाँ - से - कहाँ तक की है ।
उत्तर- यह टिकट उदयपुर से कोटा तक की है ।
( ग ) इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी कितनी है ?
उत्तर- इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी 286 किमी . है ।
( घ ) किराये के लिए कितने पैसे चुकाए गए ?
उत्तर- किराये के लिए तीन सौ ब्यालीस ( 342 ) रुपये चुकाए गए ।
( ङ ) टिकट धारकों की आयु क्या है ?
उत्तर- टिकट धारकों की आयु 40 और 30 वर्ष हैं ।
भाषा तत्व और व्याकरण
प्रश्न 1. ऊपर दी गयी तालिका में ' स ' और ' द ' के नीचे लिखे शब्द किस लिंग के हैं ? उन्हें बहुवचन में बदलो ।
शब्द लिंग बहुवचन
बगीचा पुल्लिंग बगीचे
शरीफ़ा पुल्लिंग शरीफे
फीता पुल्लिंग फीते
बाजा पुल्लिंग बाजे
पुस्तक स्त्रीलिंग पुस्तकें
नहर स्त्रीलिंग नहरें
पेंसिल स्त्रीलिंग पेंसिलें
कमीज स्त्रीलिंग कमीजें
प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों में ' ई ' की मात्रा जोड़कर नये शब्द बनाओ और उनका वाक्यों में प्रयोग करो –
उत्तर - वापस + ई = वापसी ।
बस की वापिसी कितने बजे है ?
कम + ई = कमी ।
दावत में किसी बात की कमी नहीं थी ।
तेज + ई = तेजी ।
माधवी तेजी से दौड़ रही थी ।
देर + ई = देरी ।
पाठशाला जाने में देरी मत करो ।
गलत + ई = गलती ।
इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है ।
प्रश्न 3. निम्नलिखित वाक्यों के काल लिखो और इन्हें निर्देशानुसार काल में बदलो–
( क ) हमने छुट्टियाँ बितायी थीं । ( भविष्य काल )
उत्तर- यह वाक्य भूतकाल में है इसका भविष्य काल हम छुट्टियाँ बितायेंगे ।
( ख ) वह अपने भाई के साथ आयेगी । ( वर्तमान काल ) उत्तर- यह वाक्य भविष्य काल में है । इसका वर्तमान काल - वह अपने भाई के साथ आई है ।
प्रश्न 4. ब , स , द और र वाले प्रकारों के पाँच पाँच शब्द लिखो ।
उत्तर ब ' का प्रयोग - वर्मा , धर्मा , शर्मा , कर्म , धर्म
स , का प्रयोग - आम्र , ग्राहक , भ्रमण , सब्र , भ्रम
द का प्रयोग - ट्रक , ड्रामा , ट्राम , ट्रेक , ट्रेन
र का प्रयोग - राम , राज्य , राजा , राकेश , रोहन ।
प्रश्न 5. शाला वार्षिकोत्सव की तैयारी के संबंध में अपने मित्र को एक पत्र लिखो ।
उत्तर - मित्र को पत्र
रायपुर
दिनांक 09/09/2012
प्रिय मित्र राकेश ,
नमस्ते !
मैं यहाँ कुशलपूर्वक हूँ । आशा करता हूँ तुम भी कुशलपूर्वक होंगे । तुम्हें मालूम है इस वर्ष हमारी शाला को 25 वर्ष पूरे हो गये इसलिए इस वर्ष वार्षिकोत्सव मनाया गया । इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए - पूरा विद्यालय पन्द्रह दिन पहले से सक्रिय हो गया । कहीं नाटक का अभ्यास चल रहा है तो कहीं नृत्य का । कहीं निमंत्रण - पत्र वितरित किये जा रहे हैं तो कहीं शामियाने ताने जा रहे हैं । इस तरह शिक्षक और छात्र सभी उत्सव में व्यस्त हैं । संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ । शहर के कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया था । मुख्य अतिथि ने दीप जलाया । छात्र ने अतिथि गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया । मुख्य अतिथि ने शाला के बारे में अपने विचार रखे । इसके बाद शाला का रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ । भांगड़ा नृत्य एवं आदिवासी नृत्य ने तो दर्शकों का मन ही मोह लिया । इस प्रकार हमारी शाला का वार्षिकोत्सव बहुत ही अच्छा रहा । हम सबने बहुत मजा किया ।
शेष शुभ ।
तुम्हारा मित्र
रोहन
प्रश्न 6. स्टेशन का दृश्य देखकर वहाँ की हलचल पर विवरण लिखो ।
उत्तर - स्टेशन का दृश्य बड़ा ही कोलाहल पूर्ण होता है । बहुत भीड़ - भाड़ होता है । लोगों को एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी होती है । ट्रेन आते ही स्टेशन में समान बेचने वालों की आवाजें गूंजने लगती हैं । सभी को उतरने की जल्दबाजी होने से धक्का मुक्की भी हो जाती है । लोग अपने - अपने कामों में व्यस्त रहते हैं । इस प्रकार स्टेशन का दृश्य शोरगुल युक्त होता है ।



0 Comments