पर्यावरण कक्षा 5 अध्याय 21 तालागाँव



प्रश्न 1. तालागाँव में कौन - से दो प्रसिद्ध मन्दिरों के अवशेष प्राप्त हुए हैं ? 

उत्तर - तालागाँव में देवरानी - जेठानी के मन्दिरों के अवशेष प्राप्त हुए हैं । 

प्रश्न 2. देवरानी मंदिर किस देवता का मंदिर है ? 

उत्तर - देवरानी मंदिर शिव देवता का मंदिर है । 

प्रश्न 3. तालागाँव के मंदिरों में किस प्रकार के पत्थरों का प्रयोग किया गया है ? 

उत्तर - तालागाँव के मंदिरों में लाल बलुआ पत्थर का उपयोग किया गया है ।

लिखित प्रश्न 

प्रश्न 1. तालागाँव के मंदिरों का निर्माण कब और किस वंश के शासकों द्वारा करवाया गया था ? 

उत्तर - तालागाँव के मंदिरों का निर्माण चौथी - पाँचवीं शताब्दी में गुप्तवंश के शासकों ने करवाया था । 

प्रश्न 2. तालागाँव में खुदाई से प्राप्त शिव की मूर्ति की क्या विशेषता है ? 

उत्तर - तालागाँव में प्राप्त शिव मूर्ति के 10 मुख हैं , प्रत्येक मुख की बनावट अलग - अलग है । इन मुखों पर नाग , मोर , गिरगिट , मछली , केकड़ा , सूर्य आदि जन्तुओं की आकृतियाँ उकेरी गई हैं । यह मूर्ति 9 फीट लम्बी , 4 फीट चौड़ी 2.5 फीट मोटी है और इसका वजन 5 हजार किलोग्राम है । यह मूर्ति एक ही पत्थर को तराशकर बनाई गई है । 

प्रश्न 3. तालागाँव के मंदिरों के निर्माण में उपयोग किया गया लाल बलुआ पत्थर कहाँ से प्राप्त हुआ था ?  

उत्तर – तालागाँव के मंदिरों के निर्माण में उपयोग किया गया लाल बलुआ पत्थर मनियारी नदी के तट से प्राप्त हुआ था ।

Post a Comment

0 Comments