कक्षा 5 हिंदी पाठ 22 महापुरुषों का बचपन/Mahapurushon Ka Bachpan/

 


शब्दार्थ – आश्रयदाता =आश्रय देने वाला ,

 सन्न =आवाक रह जाना , 

तेजस्वी = तेजयुक्त , 

 कोर्निश = झुककर सलाम करना ,

 निरीक्षण=  जाँच करना,

 नियत= पहले से तय ,

 कायदा =  तरीका ,

 व्यवहार = आचरण , अपराध = दोष , कसूर , 

अतिरिक्त =इसके अलावा , 

प्रसिद्ध = मशहूर , निरपराध  = बेकसूर ।

 प्रश्न और अभ्यास 

प्रश्न 1. शाहजी कहाँ जाने की तैयारी कर रहे थे ? 

उत्तर - शाहजी अपने आश्रयदाता , बीजापुर के सुल्तान के दरबार में जाने की तैयारी कर रहे थे । 

प्रश्न 2. बालक मोहन ने कौन - सा शब्द गलत लिखा था ? उत्तर- बालक मोहन ने कैटल शब्द गलत लिखा था।

 प्रश्न 3. निडर बालक शिवा की बात सुनकर पिता पर क्या प्रभाव पड़ा होगा ? 

उत्तर - निडर बालक शिवा की बात सुनकर पिता सन्न रह गए होंगे । 

प्रश्न 4. कक्षा के पाँचवें छात्र ने जवाब में क्या कहा ?  

उत्तर- कक्षा के पाँचवें छात्र ने जवाब में कहा श्रीमान जी ! न मैंने मूँगफली खाई न मैंने छिलके फेंके । मैं दूसरों की चुगली नहीं करता । इसलिए नाम भी नहीं बताऊँगा । 

प्रश्न 5. अध्यापक के प्रति मोहन के क्या विचार थे ? 

उत्तर – अध्यापक के प्रति मोहन के विचार थे कि परीक्षा में अध्यापक इसलिए होते हैं कि कोई लड़का नकल न कर सके।

 प्रश्न 6. तेजस्वी पिता ने प्रधानाध्यापक से अपने पुत्र के संबंध में क्या कहा ? 

उत्तर – तेजस्वी पिता ने प्रधानाध्यापक से अपने पुत्र के संबंध में कहा कि मेरा पुत्र असत्य नहीं बोलता । वह घर के अतिरिक्त बाजार की कोई चीज नहीं खाता । उसका आचरण बहुत संयमित है ।

 प्रश्न 7 . किसने किससे कब कहा– 

( क ) “ तुझे भी मेरे साथ दरबार में चलना है । " 

उत्तर- शाहजी ने अपने पुत्र शिवा से उस समय कहा जब वे दरबार जाने की तैयारी कर रहे थे । 

( ख ) “ मेरा पुत्र असत्य नहीं बोलता । ” 

उत्तर- यह कथन तेजस्वी पिता ने प्रधानाध्यापक से उस समय कहा जब उसके निरपराध बालक को शाला से बाहर निकाल दिया गया था । 

( ग ) “ हुजूर यह अभी बच्चा है । ” 

उत्तर- यह कथन शाहजी ने सुल्तान कहा जब उसने सुल्तान को प्रणाम नहीं किया । 

( घ ) “ मैं दूसरों की चुगली नहीं करता । ” 

उत्तर – यह कथन पाँचवें छात्र बाल गंगाधर राव तिलक ने शिक्षक से कहा । 

प्रश्न 8. शिवाजी अपने पिता का सम्मान करते थे पर उन्होंने दरबार में अपने पिता का आदेश नहीं माना । उन्होंने ऐसा क्यों किया ? 

उत्तर - शिवाजी माता - पिता , गुरु और माँ भवानी के अलावा किसी और के आगे झुकना नहीं चाहते थे । इसलिए उन्होंने अपने पिता का आदेश नहीं माना । प्रश्न 9. बालक मोहन ने अध्यापक का इशारा पॉकर भी नकल नहीं की । यदि तुम मोहन की जगह पर होते तो क्या करते ? उत्तर- यदि हम मोहन की जगह होते तो नकल नहीं करते क्योंकि नकल करना अच्छी बात नहीं है । नकल करने से ज्ञानार्जन नहीं होता । 

प्रश्न 10. निरीक्षक ने मूँगफली के छिलकेदेखकर कक्षा के छात्रों को दंडित किया । तुम कक्षा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए क्या करते हो ? 

उत्तर- हम कक्षा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए ज निम्न प्रयास करते हैं- कक्षा में फाड़े गए कापी के पन्ने रहे और कटर से छीले गए सीस के कचरे आदि को पेटी में डालते हैं । कक्षा में टिफिन खाते समय ज पर गिरे हुए अन्न के कण वापस अपने टिफिन में लेते हैं जिससे कक्षा गंदा न हो । हम चाकलेट के आदि कूड़े पेटी में डालते हैं । इस तरह हम कक्षा के स्वच्छ रखने का हर संभव प्रयास करते हैं । 

भाषा तत्व एवं व्याकरण 

प्रश्न 1. नीचे लिखे शब्दों और मुहावरों क वाक्यों में प्रयोग करो कोर्निश करना , तिलमिलाना , आँखें तरेरना , सन रह जाना । 

उत्तर – (  कोर्निश करना - शाहजी ने सुल्तान के सामने - झुककर तीन बार कोर्निश की । 

तिलमिलाना– बेटे द्वारा गलत आरोप लगाने से माँ तिलमिला उठी । 

 आँखें तरेरना – पुत्र के द्वारा सुल्तान को प्रणाम न करने पर शाहजी उसे आँखें तरेरकर देखने लगे ।

सन्न रह जाना— छोटे से बालक को लड़ाई करता देख सब सन्न रह गये ।

प्रश्न 2. दिए गए शब्द समूहों के लिए दाता शब्द का प्रयोग करते हुए शब्द लिखो जैसे- दान देने वाला = दानदाता । 

उत्तर - आश्रय देने वाला – आश्रयदाता 

अन्न देने वाला –अन्नदाता

 जन्म देने वाला –जन्मदाता

 कर देने वाला– करदाता 

शरण देने वाला –शरणदाता । 

प्रश्न 3. निम्नलिखित अवतरण में जहाँ - जहाँ अशुद्धियाँ हो उन्हें शुद्ध कर अवतरण पुनः लीखिए राजेन्द्र परसाद अपने गाँव जीरादेई जा रहा था । नोका मैं एक मूंसाफिर ने सीगरेट सूलगाई । उसके धूएँ , से राजेन्दर बाबू को खँसी उभर आई । जब सीगरेट का गंध असहय हो गया । राजेन्द्र बाबु ने उस मुसाफीर से पूछा- " यह सीगरेट आपका ही है न ? “ जवाब मीला मेरी नहीं तो क्या आपकी है । राजेन्दर बाबु बोले , तो यह धुँआ आपका ही होगा । इसे आप अपने पास हो रखिए । " 

उत्तर- शुद्ध करके - राजेन्द्र प्रसाद अपने गाँव जीरादेई जा रहे थे । नौका में एक मुसाफिर ने सिगरेट सुलगाई । उसके धुएँ से राजेन्द्र बाबू को खाँसी उभर बाबू आयी । जब सिगरेट की गंध असहनीय हो गई तो राजेन्द्र ने उस मुसाफिर से पूछा- " यह सिगरेट आपका ही है न ? ” जवाब मिला— “ मेरी नहीं तो क्या आपकी है । " राजेन्द्र बाबू बोले- “ तो यह धुँआ आपका ही होगा । इसे आप अपने पास ही रखिए । ” 

प्रश्न 4. नीचे लिखे वाक्यों के खाली स्थानों में कोष्टक में से सही शब्द चुनकर भरो ( विद्यालय , दरबार , पाँचवें , शिक्षक ) 

उत्तर- ( क ) पिता पुत्र दोनों दरबार में पहुँच गए ।

( ख ) बालक को विद्यालय से निकाल दिया गया । 

( ग ) अब शिक्षक पाँचवें छात्र के पास पहुँचे । 

( घ ) कक्षा में कोई शिक्षक न था । 

प्रश्न 5. पर , की , में , ने , को का प्रयोग करते हुएएक - एक वाक्य बनाओ ।

उत्तर - ( क ) छत पर कौआ बैठा था । 

( ख ) मीरा की बेटी स्कूल में पढ़ाती है । 

( ग ) सभी बच्चे कक्षा में शोर मचाने लगे । 

( घ ) दुलारी ने बेटी को मारा । 

( ङ ) शिक्षक ने राम को मारा । 

( च) दुलारी ने बेटी को मारा । 

प्रश्न 6. निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग और पुर्लिंग शब्दों को अलग - अलग छाँटकर लिखिए शीशी , मेंढक , इलायची , युवक , मोटी , बूढ़ा , मुहल्ला , घास । 

उत्तर – स्त्रीलिंग – शीशी , इलायची , मोटी , घास । 

पुर्लिंग - मेंढक , युवक , बूढ़ा , मुहल्ला ।

Post a Comment

0 Comments