मौखिक प्रश्न
प्रश्न 1. मेढक भाग रहे थे ? फूदक - फूदककर इधर - उधर क्यों -उत्तर - राजू कंकड़ उठाकर मेढकों को मारने लगा , जिससे मेढक फूदक - फूदक कर इधर - उधर भागने लगे ।
प्रश्न 2. क्या राजू मेढक के साथ ठीक बर्ताव कर रहा था ?
उत्तर – नहीं , हमें किसी भी जीव - जन्तु को परेशान नहीं करना चाहिए । अतः राजू भी मेढकों के साथ ठीक बर्ताव नहीं कर रहा था ।
प्रश्न 3. राजू की माँ ने राजू को क्या कहा होगा ?
उत्तर - राजू की माँ ने समझाते हुए राजू से कहा होगा- बेटा , किसी भी जीव - जन्तु को परेशान नहीं करते क्योंकि वे भी हमारी तरह जीवन जीते हैं ।
प्रश्न 4. ( i ) तुम्हारे आस - पास के बच्चे किन किन जानवरों को पत्थर मारते हैं ?
उत्तर- हमारे आसपास के बच्चे क्सर जानवरों को पत्थर से मारते रहते हैं , वे हैं- ( 1 ) कुत्ता ( 2 ) बिल्ली ( 3 ) बन्दर ( 4 ) सुअर – ( ii ) क्या तुम्हें उनका यह करना ठीक लगता है ? उत्तर – नहीं , हमें बिल्कुल यह करना ठीक नहीं लगता ।
प्रश्न 5. राजू ने सपने से क्या सबक सीखा होगा ?
उत्तर - राजू को सपने में एक गाय द्वारा दौड़ाकर सींग से मारने के डर से , सबक सीखा होगा कि आज के बाद किसी भी जीव - जन्तु को नहीं मारूँगा ।
लिखित प्रश्न
प्रश्न 1. बुढ़िया ने लड़के को क्यों बुलाया होगा ?
उत्तर - बुढ़िया को सड़क पार करना रहा होगा , इसलिए उसने लड़के को बुलाया होगा ।
प्रश्न 2. तुम्हें उन दोनों लड़के और लड़की में से कौन ज्यादा अच्छा लगा ?
उत्तर- लड़की ने बुढ़िया को सड़क पार करायी इसलिए लड़की अच्छी लगी ।
प्रश्न 3. कोई ऐसी घटना बताओ जिसमें तुमने किसी की मदद की हो ?
उत्तर – तालाब में नहाते समय अपने डूबते हुए साथी को बचाया था ।
खोजें आसपास
प्रश्न 1. तुम घर के लोगों की किस तरह से मदद कर सकते हो ? उत्तर – हम घर के लोगों की निम्न तरीकों से मदद कर सकते हैं— ( 1 ) बड़ों को पानी पिलाकर व आज्ञा का पालन कर ।
( 2 ) माँ की रसोईघर में जाकर मदद कर सकता हूँ ।
( 3 ) बाजार से सब्जियाँ लाकर एवं अन्य सामान लाकर ।
( 4 ) घर की साफ - सफाई में हाथ बँटाकर ।
( 5 ) रोगी व्यक्ति की देखभाल करके ।
प्रश्न 2. घर में क्या - क्या काम तुम्हारे जिम्मे हैं ?
उत्तर – मेरे ऊपर घर के निम्न काम करने की जिम्मेदारी है-
( 1 ) सुबह उठकर दूध लाना ।
( 2 ) स्नान के बाद साग - सब्जी लाना आदि ।
प्रश्न 3. अपनी कॉपी में निम्न चित्र बनाओ । मेढक , चींटी , गाय , मछली ।
उत्तर –


.png)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments