पर्यावरण कक्षा 3 अध्याय 20 हमारे काम धंधे

 


हमने क्या सीखा मौखिक प्रश्न 

प्रश्न 1. कपड़ों की सिलाई कौन करता है ? 

उत्तर - कपड़ो की सिलाई दर्जी करता है । 

प्रश्न 2. घड़ा बनाने वाले को क्या कहते हैं ? 

उत्तर – घड़ा बनाने वाले को कुम्हार कहते हैं । 

प्रश्न 3. टेबल - कुर्सी कौन बनाता है ? 

उत्तर - टेबल कुर्सी बढ़ई बनाता है । 

लिखित प्रश्न 

प्रश्न 1. कुछ प्रमुख काम - धन्धों के नाम लिखो ।

उत्तर- कपड़े सिलना , खेती करना , लोहे का काम करना , मिट्टी के बर्तन बनाना , लकड़ी का काम करना , गहने बनाने का कार्य करना , सरकारी नौकरी करना , मजदूरी करना , किराने की दुकान ( दुकानदारी ) आदि प्रमुख धन्धे हैं । 

प्रश्न 2. लोहे का सामान बनाने के लिए उसे भट्टी में क्यों गर्म करना पड़ता है ? 

उत्तर – लोहे का सामान बनाने के लिए लोहे को भट्टी में गर्म करते हैं , गर्म होने पर लोहा मुलायम हो जाता है , जिससे लोहार उसे पीट - पीट कर मन चाहे आकार में परिवर्तित करके लोहे का सामान बनाता है ।

प्रश्न 3. नीचे दिए गए समूहों में एक नाम मेल नहीं खाता । उसे ढूँढ़कर अलग करो और अलग करने का आधार भी बताओ ।

                       नाम                आधार 

( अ ) हल , खुरपी , सुई , फावड़ा सुई  तीनों मिट्टी में काम करने के औजार हैं 

( ब ) उस्तरा , कैंची , आरी , कंघी   आरी बाकी तीन नाई द्वारा प्रयोग किये जाते हैं । 

( स ) हथौड़ी , घन , धुम्मस , पेंचकस  पेंचकस तीनों ठोकने वाले औजार हैं ।

( द ) कुदाली , आरी , कुल्हाड़ी , हँसिया  कुदाली बाकी तीन काटने वाले औजार हैं ।

खोजो आसपास 

प्रश्न 1. अपने यहाँ बुजुर्गों से पता करो कि काम धंधे करने वालों की जिंदगी में अब क्या फर्क आया है ? 

उत्तर – काम - धन्धे वाले लोग अपने काम - धन्धों से बँधे नहीं रहे , अब वे अन्य व्यवसाय तथा नौकरियाँ करने लगे हैं ।

प्रश्न 2. अब कई सारी चीजें प्लास्टिक की बनने लगी हैं । इससे किन - किन लोगों के काम - धंधों पर असर पड़ा है ? 

उत्तर – प्लास्टिक से बनने वाली चीजों के कारण मिट्टी के बर्तन बनाने वालों और दोना पत्तल बनाने वालों तथा लकड़ी की कुर्सी मेज बनाने वालों के धन्धों पर असर पड़ा है ।

Post a Comment

0 Comments