भूगोल कक्षा 6 अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ

अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ



पाठ्य पुस्तक के प्रश्न 

प्रश्न 1. घूर्णन किसे कहते हैं ?

उत्तर - पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है ।

प्रश्न 2. कक्षीय समतल किसे कहते हैं ?

उत्तर - पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है कक्षीय समतल कहलाता है ।

प्रश्न 3. प्रदीप्ति वृत्त किसे कहते है ? 

उत्तर - ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है । उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं । 

प्रश्न 4. पृथ्वी को प्रकाश कौन देता है ? 

उत्तर -पृथ्वी को प्रकाश सूर्य से प्राप्त होता है । 

प्रश्न 5. सूर्य का एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को कितना समय लगता है ? 

उत्तर - पृथ्वी एक वर्ष या 365 1/4 दिन में सूर्य एक चक्कर लगाती है । 

प्रश्न 6. लीप वर्ष क्या है ?

उत्तर- प्रत्येक चार वर्ष बाद फरवरी माह 29 दिन का हो जाता है । इस वर्ष में कुल 366 दिन होते हैं इसे ही लीप वर्ष कहते हैं । 

अभ्यास के प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए । 

( i ) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है ? 

उत्तर  -पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण 66°1/2 है ।

( ii ) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें ।

उत्तर - घूर्णन- पृथ्वी का अपने अक्ष पर गति करना घूर्णन कहलाता है । 

परिक्रमण - सूर्य के चारों ओर एक निश्चित कक्षा में पृथ्वी की गति परिक्रमण कहलाता है ।

( iii ) लीप वर्ष क्या है ? 

उत्तर- प्रत्येक चार वर्ष में फरवरी 29 दिन की होती है इस वर्ष को लीप वर्ष कहते हैं ।

( iv ) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए ।

उत्तर - उत्तर एवं दक्षिण अयनांत में अन्तर निम्नलिखित हैं

 उत्तर अयनांत 

( i ) जब उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन और सबसे छोटी रात होती है । 

( ii ) 21 जून को इन क्षेत्रों में सबसे लंबा दिन या सबसे लंबी रात होती है ।

 दक्षिण अयनांत-

( i ) जब दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है ।

( ii ) 22 दिसंबर को इन क्षेत्रों में सबसे लंबा दिन व सबसे लंबी रात होती है । 

( v ) विषुव क्या है ?

उत्तर- 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं । इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका होता है , इसे विषुव कहते हैं । 

( vi ) दक्षिणी गोलार्द्ध में उत्तरी गोलार्द्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग - अलग समय में होता है , क्यों ?

उत्तर - दक्षिणी गोलार्द्ध व उत्तरी गोलार्द्ध में मौसम ठीक परस्पर विपरीत होते हैं । 

( vii ) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है , क्यों ?

उत्तर - जब सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं तो दक्षिणी ध्रुव के निकटवर्ती क्षेत्र को कम गर्मी मिलती है । उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर झुक जाता है और लगातार दिन रहता है । इसी समय दक्षिणी ध्रुव का मौसम विपरीत होता है और रातें लम्बी हो जाती हैं । 

2. सही उत्तर चिन्हित ( √ ) कीजिए । 

( i ) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है 

(क्) घूर्णन

( ख ) परिक्रमण 

( ग ) झुकाव ।

उत्तर- परिक्रमण

( ii ) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं । 

( क ) 21 मार्च 

( ख ) 21 जून

( ग ) 22 दिसम्बर । 

उत्तर- ( क ) 21 मार्च ।

( iii ) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है 

( क ) जापान

( ख ) भारत 

( ग )  आस्ट्रेलिया

उत्तर- ( ग ) ऑस्ट्रेलिया ।

( iv ) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होते है ।

( क ) घूर्णन

( ख ) परिक्रमण 

( ग ) गुरुत्वाकर्षण ।

 उत्तर- ( ख ) परिक्रमण ।

 3. खाली स्थान भरो :-

( i ) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या  366 होती है।

( ii ) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को घूर्णन  कहते हैं।

( iii ) पृथ्वी सूर्य चारों ओर दीर्घाकार कक्षा में घूमती है।

 ( iv ) 21 जून को सूर्य की किरणें  कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है।

( v ) सर्दी ' ऋतु में दिन छोटे होते हैं । 

Post a Comment

0 Comments