नागरिक शास्त्र कक्षा आठवीं अध्याय 8 संयुक्त राष्ट्र संघ

अध्याय 8 संयुक्त राष्ट्र संघ 



अभ्यास प्रश्न


प्रश्न. खाली स्थानों की पूर्ति कीजिये-
(1) 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया जाता है।
(2) पोलियो, टिटनेस बीमारी के उन्मूलन के लिए 
विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेफ संस्था कार्य कर रही है।

(3) विश्वशांति और सुरक्षा बनाए रखना संयुक्त राष्ट्र संघ का कार्य है।

(4) प्रथम विश्व युद्ध 1914 सन् में प्रारंभ हुआ था।
(5) वर्तमान समय में 193 देश संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य है।


प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


(1) किन कारणों से विश्व के देशों को संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन की आवश्यकता महसूस हुई ?
उत्तर– प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध में अपार धन-जन को क्षति हुई थी। सारा संसार इन दोनों युद्धों के नरसंहार और विनाशलीला से भयभीत हो चुका था। अब वे इस विषय पर विचार करने को विवश हो गए कि कोई ऐसी संस्था हो, जो परस्पर विवादों को युद्ध के बदले शांति व समझौते द्वारा निपटारा कर सके,ऐसा कोई मंच हो, जो विवादों को निपटाने में मध्यस्थता कर सके,और संभावित युद्ध के खतरे को टाल सके।संयुक्त राष्ट्र संघ इसी सद्भावना और शांति की इच्छा का सुफल था।

प्रश्न 2 संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर–संयुक्त राष्ट्र संघ घोषणा पत्र में निम्नलिखित उद्देश्यों का उल्लेख किया गया है–
(i) अन्तर्राष्ट्रीय शांति तथा सुरक्षा स्थापित करना।
(ii) विभिन्न राष्ट्रों में समान मानवीय अधिकारों तथा आत्य-निर्णय पर आधारित मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करना।
(iii) अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं जैसे आर्थिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं मानवीय समस्याओं को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने
में सहायता करना तथा सभी के लिए मानवीय अधिकारों एवं मूल स्वतन्त्रता के प्रति सम्मान में वृद्धि करना।
(iv) उपर्युक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विभिन्न राष्ट्रों के कार्यों में सामन्जस्य स्थापित करने के लिए इस संस्था को एक केन्द्र के रूप
में प्रयोग करना।

प्रश्न 3 संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग कौन कौन से हैं ?
उत्तर– संयुक्त राष्ट्र संध के निम्नलिखित मुख्य अंग हैं-
(1) सामान्यसभा,
(2) सुरक्षा परिषद,
(3) आर्थिक तथा सामाजिक परिषद,
(4) न्यास परिषद,
(5) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय,
(6) सचिवालय।

(4) संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य कौन-कौन है?
उत्तर– संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँच स्थाई सदस्य हैं-
(i) चीन, (ii) फांस, (ii) रूस (iv) संयुक्त राज्य अमेरिका,(5) ग्रेट बिरेन।

(5) निम्नलिखित के पूरा नाम लिखिए-
(अ) यूनेस्को, (ब) यूनिसेफ, (स) डब्ल्यू. एच. ओ.।
उत्तर–(अ) यूनेस्को-शिक्षा, विज्ञान व सांस्कृतिक संगठन
(United Nation of Education Science and Cultural Organization)
(ब) यूनिसेफ-(United Nation of Integrated Child Education Fund).
(स) डब्ल्यू.एच.ओ. (विश्व स्वास्थ्य संगठन)-World Health Organization

प्रश्न (6) संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर– भारत प्रारंभ से ही शांति का प्रबल समर्थक रहा है।'वसुधैव कुटुम्बकम्' हमारा ध्येय वाक्य है। यही कारण है कि भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का संस्थापक सदस्य रहा है। समय-समय पर संघ के विभागों में सक्रिय सदस्य बनकर सेवा दिया है। संघ के
उद्देश्य व स्वरूप के निर्धारण में भी भारत का योगदान महत्व पूर्ण रहा है। भारत ने विश्व के अनेक देशों को संघ की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। लोकतंत्र की स्थापना, रंग भेद को दूर करने, शांति व्यवस्था बनाने के लिए सैन्य कार्यवाही के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ को निरन्तर सहयोग दिया है। वर्तमान में भी भारत संयुका राष्ट्र संघ का अतिमहत्वपूर्ण सदस्य है और इसे स्थाई सदन का सदस्य बनाने का दबाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। भारत, सम्पूर्ण तृतीय विश्व का प्रतिनिधि है। का उपयोग किन क्षेत्रों में हो रहा है।

प्रश्न (7) पता करो कि हमारे देश में विश्व बैंक से प्राप्त राशि का उपयोग किन क्षेत्रो में हो रहा है।
उत्तर– विश्व बैंक से प्राप्त राशि का हमारे देश में स्वास्थ्य,प्रौढ़ शिक्षा, साक्षारता, संचालन एवं तकनीकी शिक्षा आदि क्षेत्रों में हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments