अध्याय 6 सामान्य चेतना
मानव अधिकार
अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1 ) विवाह के लिए लड़के को 21 वर्ष और लड़की को 18 वर्ष का होना अनिवार्य है ।
( 2 ) कम उम्र में विवाह करना कानून अपराध है ।
( 3 ) बाल विवाह से अशिक्षा बेरोजगारी, गरीबी और कुंठा बढ़ती है ।
( 4 ) संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 10 दिसम्बर सन् 1948 को मानव अधिकारों की घोषणा की गई ।
प्रश्न 2 , कॉलम ' A ' व ' B ' का सही मिलान कीजिए
1. जीवन का अधिकार-पुलिस की हिरासत में मृत्यु
2. स्वतंत्रता का अधिकार-किसी व्यक्ति को राज्य से निकालना
3. समानता का अधिकार-दलित व्यक्ति को पूजा स्थल में प्रवेश
4. स्वास्थ्य का अधिकार देना- बच्चों को पोलियो की खुराक न पिलाना ।
5. शिक्षा का अधिकार-बच्चों को स्कूल भेजना
प्रश्न 3. निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
( 1 ) मानव अधिकार क्या है ?
उत्तर- दुनिया के सभी लोगों को जन्म से ही कुछ अधिकार प्राप्त हैं , जिन्हें आज हम मानव अधिकार कहते हैं । यह अधिकार सभी के हित और सुख चैन के लिए होते हैं ।
( 2 ) कोई पाँच मानव अधिकार बताइये ।
उत्तर- पाँच मानव अधिकार हैं- ( 1 ) आवास ( 2 ) शिक्षा ( 3 ) सुरक्षा ( 4 ) समानता ( 5 ) स्वतंत्रता ।
( 3 ) हमें दुनिया के किसी भी व्यक्ति से भेदभाव क्यों नहीं करना चाहिए ?
उत्तर- हमारी दुनिया भी एक विशाल परिवार है । इसमें रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति इस परिवार का सदस्य है । इसमें हर सदस्य को समान अधिकार प्राप्त हैं । चाहे वह किसी भी रंग , जाति , धर्म या देश का हो , चाहे स्त्री या पुरुष , अमीर हो या गरीब , बच्चा हो या बड़ा - इसलिए हमें किसी भी व्यक्ति से भेद - भाव नहीं करना चाहिए ।
( 4 ) बाल अधिकार क्या - क्या हैं ?
उत्तर- बाल अधिकार हैं - उचित पोषण , उत्तम स्वास्थ्य शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए उचित पारिवारिक वातावरण ।
( 5 ) बाल - विवाह किसे कहते हैं ?
उत्तर- बचपन में ही किये जाने वाले विवाह को बाल विवाह कहा जाता है । कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह इसमें आता है जिसे दण्डनीय अपराध माना गया है ।
( 6 ) बाल - विवाह के क्या - क्या दुष्परिणाम होते हैं ?
उत्तर- बाल - विवाह के दुष्परिणाम हैं-
( 1 ) आगे की पढ़ाई में रुकावटें आना ।
( 2 ) मानसिक विकास न हो पाना ।
( 3 ) शारीरिक परिपक्वता के पूर्व माँ बनने का बोझ ।
( 4 ) शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होना ।
( 5 ) अशिक्षा , बेरोजगारी व गरीबी के कारण कुंठा का शिकार होना ।
( 7 ) लड़का और लड़की की शादी किस उम्र में करनी चाहिए ?
उत्तर- लड़के और लड़की की शादी के लिए आदर्श उम्र है - लड़कों के लिए 21 वर्ष से अधिक , लड़कियों के लिए 18 वर्ष से अधिक ।
( 8 ) बालक एवं बालिका के साथ समान व्यवहार किया जाये ? इस पर एक परिवार के क्या - क्या कर्त्तव्य होने चाहिए ?
उत्तर- बालक एवं बालिका के साथ समान व्यवहार हो , इसके लिए एक परिवार को चाहिए कि वह परम्परागत विचारों को त्यागकर लड़के व लड़की के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव न करें । यदि लड़का कुल का दीपक और वंश को आगे बढ़ाने वाला है तो आज बेटियाँ भी यह कार्य बखूबी कर रही हैं । परिवार के यश को लड़कियाँ भी फैला रही हैं । मदर टेरेसा , सरोजनी नायडू , कल्पना चावला , किरण बेदी , सानिया मिर्जा - जैसी लड़कियों पर किस माता - पिता को गर्व न होगा ? अत : लड़के के समान ही लड़कियों की शिक्षा , स्वास्थ्य , भोजन एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति परिवारजनों को सजग रहना चाहिए तथा अवसर प्रदान करना चाहिए ।
( 9 ) अपने मुहल्ले अथवा गाँवों में पता करें कि महिलाएँ कौन - कौन से कार्य कर रही हैं , जिसके कारण वे आत्म निर्भर बनी हैं ? उत्तर- सिलाई, बुनाई, स्वसहायता समूह के माध्यम से,शिक्षा क् क्षेत्र में, नर्स की सेवा देकर,आंगनबाड़ी में सहायक और कार्यकर्ता बनकर इत्यादि से।
( 10 ) आपका विवाह यदि कम उम्र में कर दिया जाय तो क्या होगा ?
उत्तर- अगर हमारा विवाह कम उम्र में कर दिया जाए तो शारीरिक परिपक्वता के अभाव में शरीर कमजोर हो कर बीमार होने लगेगा साथ ही मानसिक परिपक्वता के अभाव में सही निर्णय लेने की क्षमता का अभाव बना रहेगा जिससे हमारा गृहस्थ जीवन दयनीय हो जाएगा।
योग्यता विस्तार
प्रश्न 1. अगर आपकी बहन कक्षा 9 में पढ़ती है , उसकी उम्र 15 वर्ष है । अगर उसकी शादी तय हो जाये तो आप क्या करेंगे ।
उत्तर- यदि हमारी बहन की शादी 15 वर्ष की उम्र में तय हो. जाए तो हम उस शादी को कम - से - कम 3 वर्ष तक रोकने के लिए अपने माता - पिता से आग्रह करेंगे तथा कम उम्र में विवाह करना दंडनीय अपराध है यह उन्हें समझाते हुए बाल - विवाह के अन्य दुष्परिणामों से भी अवगत कराएँगे । आवश्यकता पड़ने पर अन्य सामाजिक संस्थानों की मदद भी लेंगे , जिससे हमारी बहन की शादी 18 वर्ष की उम्र के बाद हो
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. सत्य - असत्य बताइये
( 1 ) लड़कियाँ कमजोर और लड़के ताकतवर होते हैं , इसलिए लड़कियों से लड़के श्रेष्ठ होते हैं । (असत्य)
( 2 ) गरीबों के बच्चों को अमीरों के बच्चों की तरह शिक्षा पाने का अधिकार नहीं है ।(सत्य)
( 3 ) निर्धन को भी मकान चाहिए। (सत्य)
( 4 ) विश्व में शान्ति होनी चाहिए । (सत्य)
( 5 ) मालिक मनमाना वेतन दे सकता है । (असत्य)
( 6 ) सारी दुनिया के लोगों से प्रेम करना चाहिए । (सत्य)
( 7 ) बच्चों से नौकरों जैसे काम ले सकते हैं । (असत्य)
( 8 ) धर्म के नाम पर दंगा नहीं करना चाहिए । (सत्य)
प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मानव अधिकारों की घोषणा कब की गई ?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 10 दिसम्बर 1948 को मानव अधिकारों की घोषणा की गई ।
प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को मनाया जाता है ।
प्रश्न 4. विएना विश्व सम्मेलन कब हुआ ? इसमें कितने देशों ने भाग लिया ?
उत्तर – विएना विश्व सम्मेलन 1993 में आयोजित हुआ , इसमें 171 देशों ने भाग लिया ।
प्रश्न 5. हमारे देश में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन कब हुआ ?
उत्तर- हमारे देश में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन अक्टूबर , 1993 को हुआ ।
प्रश्न 6. हमारे राज्य में राज्य आयोग का गठन कब हुआ , इसका मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर - हमारे राज्य में राज्य आयोग का गठन 16 अप्रैल 2001 में हुआ , इसका मुख्यालय रायपुर में है ।
प्रश्न 7. कम उम्र में विवाह करना दण्डनीय अपराध क्यों है ? गाँवों में कम उम्र में विवाह होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर -कम उम्र में बालक - बालिकाओं का विवाह दण्डनीय अपराध है क्योंकि इस उम्र में उनका शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हुआ रहता , वे गृहस्थ के दायित्वों को पूर्ण करने के लिए तन व मन से तैयार नहीं हुए रहतीं । इतना ही नहीं बाल विवाह बच्चों की भावनाओं , इच्छाओं की हत्या और भविष्य के साथ खिलवाड़ है । कानून किसी को किसी के भविष्य के साथ खेलने की छूट नहीं देता । गाँवों में कम उम्र में विवाह होने के कारण निम्न हैं
( 1 ) गाँवों के लोग शिक्षित नहीं होते ।
( 2 ) रूढ़ विचारों के होते हैं ।
( 3 ) विवाह कर अपने कर्त्तव्य से मुक्त होना चाहते हैं ।
( 4 ) लड़कियों को बोझ समझा जाता है , अतः जितनी जल्दी शादी हो , बला टले की मानसिकता होती है ।
( 5 ) बड़े होने व शिक्षित होने पर वर - वधु ढूँढ़ने की समस्या से मुक्ति ।
( 6 ) युवक - युवतियों की रजामंदी जानने से मुक्ति ।
प्रश्न 8. बाल विवाह रोकने के उपाय बताइये ।
उत्तर-- बाल - विवाह रोकने के उपाय निम्नलिखित हैं
( 1 ) शिक्षा का प्रचार ।
( 2 ) रूढ़ विचारों से मुक्त करना।
( 3 ) बाल विवाह संबंधी कानून को दृढ़ता से लागू करना ।
( 4 ) युवक युवतियों को इस क्षेत्र में आगे आना ।
( 5 ) विभिन्न संगठनों द्वारा प्रचार - प्रसार करना ।
( 6 ) मीडिया द्वारा इसके दुष्परिणामों को छापा जाना
( 7 ) बाल - विवाह रोकने सम्बंधी अभियान चलाना ।
( 8 ) ऐसे परिवारों का सम्मान करना जो बाल विवाह रोकने में आगे हो ।
( 9 ) बाल - विवाह के अपराध से दण्ड के समाचारों को प्रमुखता से छापना ।

0 Comments