English Alphabet/Angreji Varnmala/English Letters/

 अंगवाणी, बीहट, बेगूसराय की सुप्रसिद्ध कवयित्री Ranjana Singh जी की रचनाएं वाकई में गागर में सागर भरने का काम करती है। इनकी लेखनी किसी के परिचय का मोहताज नही है।



 अभी हाल ही में इन्होंने अंग्रेजी वर्णमाला पर बहुत ही रोचक अंदाज में वर्णों का परिचय कराया। खासकर छोटे बच्चों के आंग्ल विषय के वर्णों को रुचिपूर्ण तरीके से अधिगम में सहायक होगी। 

आप सभी स्नेहिल मित्रों के लिए अंग्रेजी वर्णमाला पर लिखने की कोशिश की हूँ।इसमें कहाँ तक सफल हुई हूँ ये आप सबों की प्रतिक्रिया से ही पता चलेगा।तो लीजिए मेरी रचना प्रस्तुत है-👇

A ✍ एसी कूलर में मत सोना,

B ✍ बाबू सेहत को ना खोना।

C ✍ चिंटू देख बारिश की शान।

D ✍ डीजे सुनाते मच्छर कान।

E ✍ इयरफोन लगाकर न सोना,

F ✍ फादर मारेंगे फिर रोना।

G ✍ गोलू से मत करो लड़ाई,

H ✍ हिन्दी पढ़ना सीखो भाई।

I ✍ आइसक्रीम बांटकर खाओ,

J✍ जूस आम से राहत पाओ।

K✍ कालिदास जी कवि थे महान।

L✍ लिखा काव्य इनका पढ़े जहान।

M✍ माँ की ममता का मिला छाँव।

N✍ नानी का घर है दूर गाँव।

O✍ ऑफिस में पापा करें काम,

P✍ पी के चौधरी उनका नाम।

Q✍ क्यूट -क्यूट सी मेरी बहना,

R✍ रिंग कान में पहनी गहना।

S✍ स्कर्ट पहनकर दौड़ लगाती,

T✍ टाई दाँतों तले दबाती।

U✍ यूनिफॉर्म में लगती प्यारी,

V✍ वाॅइस मधु उसकी है न्यारी।

W✍ वाटर से खेलकर नहाती,

X✍ एक्स-रे फिश से डर जाती।

Y✍ याक देखकर वो खुश होती।

Z✍ ज़ेबड़ा देख डर कर रोती।

ऊपर लिखी है रंजना स्व विचार,

पढ़ना मित्रों एक-एक शब्द सार।

✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒

रंजना सिंह "अंगवाणी बीहट"


Post a Comment

0 Comments