जांजगीर चाम्पा जिले के पाँच नावाचारी शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान (महिला शिक्षकों का सशक्त मंच): रायपुर में भव्य आयोजन

जांजगीर चाम्पा जिले के पाँच नावाचारी शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान (महिला शिक्षकों का सशक्त मंच): रायपुर में भव्य आयोजन

सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ द्वारा वृंदावन हॉल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लता एस. मुल्लूर अपनी कार्यकारिणी टीम के साथ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाति वर्मा (सभापति, संचार एवं संपर्क, जिला पंचायत रायपुर) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. सारिका एस. गंगा (राष्ट्रीय महासचिव), कल्पना बुतरेड्डी, अनुसूया देवी पी. एस., भाग्यमां, सिधोज कविता, राजश्री तथा प्रभावती एल. सहित शांताबाई बिरादर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

अतिथि वक्ताओं में नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉ. मनीष वत्स, विष्णु दत्त बघेल एवं रुचि वर्मा (डीएसपी) ने अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संयोजन लोकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया, जबकि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में शीतल बैस की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर राज्य इकाई का गठन करते हुए शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के पांच शिक्षकों को शिक्षा, समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में ज्योति सराफ व्याख्याता (वाणिज्य), श्रीमती भावना मसीह व्याख्याता (अंग्रेजी), श्रीमती रजिया अंजुम शेख व्याख्याता ( रसायन शास्त्र)शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरदा, चांपा, श्रीमती चंद्रिका पटेल शासकीय प्राथमिक शाला

गुडीपारा मेहंदी एवं  श्री हरनारायण कुर्रे(प्रधानपाठक)

शाला शासकीय - पामगढ जिला जांजगीर चाम्पा शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला शिक्षकों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments