समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत छत्तीसगढ़ प्रांत ईकाई का हुआ गठन, हिंदी, साहित्य व समाज सेवा को मिलेगा नया विस्तार

समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत छत्तीसगढ़ प्रांत ईकाई का  हुआ गठन, हिंदी, साहित्य व समाज सेवा को मिलेगा नया विस्तार

समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’ अहमदाबाद गुजरात के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ‘चंद्रिका’ एवं राष्ट्रीय महामंत्री आनंद जैन ‘अकेला’ की गरिमामयी उपस्थिति में मंगलवार को ऑनलाइन बैठक के माध्यम से छत्तीसगढ़ समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत इकाई का विधिवत गठन किया गया।

उल्लेखनीय है कि समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत की स्थापना 14 सितंबर 2014 को हुई थी, जो वर्तमान में भारत के  18 राज्यों व  विदेश में सक्रिय रूप से संचालित है। संस्थान का प्रमुख उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार, समरस काव्य शाला के माध्यम से नवोदित एवं प्रतिष्ठित साहित्यकारों को मंच प्रदान करना तथा साहित्यिक आयोजनों के साथ-साथ समाज सेवा  के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाकर जरूरतमंदों की सहायता करना है।

ऑनलाइन बैठक में छत्तीसगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें—

अध्यक्ष: अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’ (पिनकापार, बालोद)

अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ): श्रीमती गायत्री साहू ‘शिवांगी’ (बालोद)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष:

डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा ( राजनांदगाँव)

हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’ ( भिलाई)

उपाध्यक्ष:

डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’( मोहला)

श्रवण कुमार साहू ‘प्रखर’ ( राजिम)

महामंत्री: डॉ. अशोक आकाश ( बालोद)

महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ): श्रीमती सोनिया नायडू (दुर्ग)

सचिव: लखन लाल साहू ‘लहर’ ( मोखला )

कोषाध्यक्ष: हर्षा देवांगन ‘हर्षराज’( डौंडी लोहारा)

संगठन मंत्री: केशव राम साहू ( गुंडरदेही बालोद)

कार्यालय मंत्री: ओम प्रकाश साहू ‘अंकुर’( सुरगी)

साहित्यिक मंत्री: डॉ. माधवी गणवीर( डोंगरगाँव (

सांस्कृतिक मंत्री: रोहिणी पटेल ‘चंचला’( डोंगरगाँव)

*मीडिया प्रभारी: रूपेश कुमार देवांगन (खैरागढ़)*

कार्यकारिणी सदस्य:

सुषमा शुक्ला ‘अंशुमन’, जयकांत पटेल, इन्द्राणी साहू ‘साँची’, पद्मा साहू ‘पर्वणी’, रश्मि वर्मा, मेघा रामटेके, करिश्मा श्रीवास्तव, सरिता गौतम ‘सरगम’, राजकुमार चौधरी ' रौना "

संरक्षक मंडल:

डॉ. पी.सी. लाल यादव, डॉ. राजन यादव, डॉ. सुधीर शर्मा, अरुण कुमार निगम, डॉ. दादू लाल जोशी, शंकर शरण खोब्रागढ़े, सुनील दत्त मिश्रा, डॉ. गीता शर्मा

सलाहकार मंडल:

डॉ. मुन्ना लाल देवदास, जगदीश देशमुख, सीताराम साहू ‘श्याम’, डॉ. सुरेन्द्र कुमार यदु, प्यारेलाल साहू ‘प्यारे’

बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा के पश्चात सरस काव्य पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री व छत्तीसगढ़  प्रांत के प्रभारी डाॅ  गजेंद्र हरिहारनो  ‘दीप’ द्वारा किया गया। अंत में अध्यक्ष अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह नवगठित इकाई प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मीडिया प्रभारी

रूपेश कुमार देवांगन, खैरागढ़

मो.: 7828614726

Post a Comment

0 Comments