21. विद्युत् धारा और इसके प्रभाव
विद्युत सुचालक व हीन चालक
इनके उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1. विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा तथा छोटी व मोटी रेखा किसे प्रदर्शित करती है ?
उत्तर- विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा धन टर्मिनल तथा छोटी व मोटी रेखा ऋण टर्मिनल को प्रदर्शित करती है।
प्रश्न 2. बैटरी से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- एक सेल का धन टर्मिनल दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित किया जाता है। दो या दो से अधिक सेलों के इस प्रकारके संयोजन को बैटरी कहते हैं।
प्रश्न 3. विद्युत सुचालक एवं विद्युत हीन चालक के दो-दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर - विद्युत सुचालक - सभी धातुएँ, मिश्र धातुएँ, ग्रेफाइट ।
विद्युत हीन चालक- लकड़ी, काँच, प्लास्टिक, अधातुएँ (ग्रेफाइट के अलावा) ।
विद्युत धारा का ऊष्मीय प्रभाव
इनके उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1. विद्युत हीटर तथा विद्युत प्रेस के तापन अवयव किस मिश्रधातु के बनाये जाते हैं ?
उत्तर- विद्युत हीटर तथा विद्युत प्रेस के तापन अवयव नाइक्रोम "मिश्रधातु के बनाये जाते हैं
प्रश्न 2. विद्युत परिपथ में लगाई जाने वाली सुरक्षा युक्ति को क्या कहते हैं ?
उत्तर -विद्युत परिपथ में लगाई जाने वाली सुरक्षा युक्ति को फ्यूज कहते हैं।
प्रश्न 3. फ्यूज तार कम गलनांक वाले पदार्थ का क्यों बनाया जाता है?
उत्तर- जब परिपथ का ताप सामान्य से अधिक हो जाता है तो परिपथ में लगा फ्यूज तार पिघलकर टूट जाता है और परिपथ में विद्युत धारा का प्रवाह रुक जाता है। इसलिए फ्यूज तार कम गलनांक वाले पदार्थ का बनाया जाता है।
प्रश्न 4. विद्युत चुंबक के कोई दो उपयोग बताइए ।
उत्तर- विद्युत चुंबक के दो उपयोग निम्न हैं-
(1) विद्युत घंटी, टेलीफोन और लाउडस्पीकर में।
(2) लोहे की भारी वस्तुओं को उठाने हेतु क्रेन में ।
अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1. सही उत्तर चुनकर लिखिए-
1. वे पदार्थ जिनमें से होकर विद्युत धारा प्रवाहित होतीहै, कहलाते हैं-
(क) सुचालक
(ख) हीनचालक
(ग) अर्द्धचालक
(घ) कभी सुचालक कभी हीन चालक ।
उत्तर्-(क) सुचालक
2. निम्नांकित में से विद्युत का सुचालक नहीं है-
(क) तौबा
(ग) ग्रेफाइड
(ख) पीतल
(घ) काँच ।
उत्तर- (घ) काँच ।
3. विद्युत बल्ब का फिलामेन्ट बना होता है-
(क) नाइक्रोम
(ख) टंग्स्टेन
(ग) क्रोमियम
(घ) टिन ।
उत्तर-(ख) टंग्स्टेन
4. विद्युत हीटर विद्युत धारा के प्रभाव को प्रदर्शित करता है-
(क) ऊष्मीय प्रभाव
(ख) चुम्बकीय प्रभाव
(ग) रासायनिक प्रभाव
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर- (क) ऊष्मीय प्रभाव
5. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव का उपयोग कर बनाये जाने वाला उपकरण है-
(क) विद्युत बल्ब
(ख) विद्युत घंटी
(ग) विद्युत प्रेस
(घ) सोल्डरिंग आयरन ।
उत्तर -(ख) विद्युत घंटी
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा, उसके ........टर्मिनल को दर्शाती है।
2. दो या दो से अधिक विद्युत सेलों के संयोजन को.……...कहते हैं ।
3. विद्युत बल्ब, विद्युत धारा के.......प्रभाव को प्रदर्शितकरता है।
4. लाउडस्पीकर में विद्युत धारा के ...... प्रभाव का उपयोग किया जाता है।
5. फ्यूज तार का गलनांक बहुत ..... होता है।
उत्तर- 1. धन, 2. बैटरी, 3. ऊष्मीय, 4. चुम्बकीय, 5. कम।
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1) एक विद्युत परिपथ में किन-किन बातों का होना आवश्यक है ?
उत्तर- एक विद्युत परिपथ में निम्नलिखित बातों का होना आवश्यक है-
(1) एक विद्युत धारा का स्रोत जैसे-सेल।
(2) वह उपकरण जिसमें विद्युत की आवश्यकता है जैसे- बल्ब ।
(3) संयोजक तार जो सुचालक जैसे ताँबे के तार के बने हों।
(4) कुंजी या स्विच जिसके द्वारा परिपथ को खुला या बंदकिया जा सकता है।
(2) विद्युत धारा के ऊष्मीय प्रभाव को समझाइए ।
उत्तर- जब किसी चालक पदार्थ में से विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तब इसकी ऊर्जा का कुछ भाग ऊष्मा में परिवर्तित हो जाता है जिसके कारण वह पदार्थ गर्म हो जाता है। इसे विद्युत धारा का ऊष्मीय प्रभाव कहते हैं। हमारे घरेलू उपकरण जैसे-विद्युत बल्ब, हीटर, विद्युत प्रेस आदि विद्युत धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर ही आधारित है।
(3) विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव के कोई दो उपयोग बताइए।
उत्तर- विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव के दो उपयोग निम्न हैं-
(1) विद्युत जनित्र में ।
(2) विद्युत मोटर में।
(4) विद्युत घंटी का नामांकित चित्र बनाकर उसकी कार्य विधि लिखिए।
उत्तर- विद्युत् घंटी में एक अस्थायी चुम्बक, लोहे का हथौड़ा तथा एक घण्टी होती है।
चित्र - विद्युत् घण्टी
जब हम विद्युत् घण्टी का बटन दबाते हैं तो तार में विद्युतधारा प्रवाहित होने लगती है और लोहे का टुकड़ा अस्थायी चुम्बक बन जाता है। यह अस्थायी चुम्बक लोहे के हथौड़े को आकर्षित करता है एवं हथौड़ा घण्टी से टकराकर आवाज उत्पन्न करता है यह विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव पर आधारित है।
(5) विद्युत आघात से बचने के कोई दो महत्वपूर्ण उपाय बताइए।
उत्तर-विद्युत आघात से बचने के महत्वपूर्ण उपाय-
(i) विद्युत उपकरण जैसे- रेफ्रिजरेटर, हीटर या कपड़े धोने की मशीन इत्यादि भू-संपर्कित तार से अवश्य जुड़े होने चाहिए।
(ii) विद्युत परिपथ में आने वाली सभी स्विच, प्लग और संबंधन अच्छी तरह कसे हुए होना चाहिए।



0 Comments