मौखिक प्रश्न
प्रश्न 1. साँस में हम क्या लेते हैं ?
उत्तर – साँस में हम हवा का उपयोग करते हैं । -
प्रश्न 2. हमें हवा का पता कैसे चलता है ?
उत्तर- जब पेड़ - पौधों के पत्ते हिलते हैं तभी हमें हवा चलने का अहसास होता है ।
प्रश्न 3. गुब्बारे में क्या भरी जाती है ?
उत्तर- गुब्बारे में हवा भरी जाती है ।
लिखित प्रश्न
प्रश्न 1. हवा के कोई तीन उपयोग बताओ ।
उत्तर- ( 1 ) हवा पतंगों को उड़ाने में मदद करती है ।
( 2 ) हवा गीले कपड़ों को सुखाती है ।
( 3 ) हवा का प्रयोग मोटर वाहनों के टायरों में हवा डालने के लिये होता है ।
प्रश्न 2. कैसे जानोगे कि खाली बर्तन में हवा है ?
उत्तर- पानी से भरी एक बाल्टी में खाली गिलास को उल्टा डुबाओ । इस बात का ध्यान रखना कि गिलास सीधा न हो जाए । ऐसा करने पर पानी गिलास में अन्दर नहीं जाता तो समझ लो खाली बर्तन में हवा है ।
प्रश्न 3. खाली स्थानों को नीचे दिए गए शब्दों से भरो ( देख , सीटी , हवा ) लेते हैं ।
( 1 ) मनुष्य साँस में हवा लेते है।
( 2 )सीटी बजाने में हवा का उपयोग होता है ।
( 3 ) हवा को हम नहीं देख सकते।
खोजें आसपास
प्रश्न – लोग हवा का उपयोग किन - किन कार्यों - में करते हैं ?
उत्तर- हवा के उपयोग निम्नलिखित हैं
( 1 ) हवा पतंगों को उड़ाने में मदद करती है ।
( 2 ) हवा गीले कपड़ों को सुखाती है ।
( 3 ) हवा का प्रयोग मोटर वाहनों के टायरों में हवा डालने के लिये होता है ।
( 4 ) हवा वातावरण को ठंडा और सन्तुलित रखती है ।
( 5 ) हवा पेड़ - पौधों एव जीव - जन्तुओं के लिये आवश्यक है ।
( 6 ) हवा होने से हम एक - दूसरे की आवाज को सुन सकते हैं , अर्थात् हवा माध्यम बनती है ।
( 7 ) हवा की सहायता से गुब्बारे , पैराशूट उड़ाते हैं ।
( 8 ) मनुष्य साँस लेने में हवा का उपयोग करते हैं ।
( 9 ) हवा का उपयोग सीटी बजाने में तथा गुब्बारे फुलाने में होता है ।
( 10 ) हवा खुशबू बिखेरती है ।


0 Comments