पर्यावरण कक्षा 3 अध्याय 13 घर कैसे कैसे

 


महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर 

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये - 

( अ ) तुम्हारे गाँव में कैसे - कैसे घर हैं ?

उत्तर – हमारे गाँव में निम्न प्रकार के घर हैं -

( 1 ) कच्चे घर , ( 2 ) झोपड़ी , ( 3 ) पक्के घर , ( 4 ) दो मंजिला मकान , ( 5 ) घास - फूँस के घर । 

( ब ) यदि घर नहीं होता तो हमें क्या परेशानियाँ होतीं ? लिखो । उत्तर – यदि घर नहीं होता तो निम्न परेशानियाँ होतीं –

( 1 ) गर्मी के दिनों में सूरज की तेज गर्मी का सामना करना पड़ता ।

( 2 ) ठण्ड के मौसम में कड़कड़ाती ठण्ड का सामना करना पड़ता । 

( 3 ) वर्षा ऋतु में बारिश का सामना करना पड़ता । 

( 4 ) तेज हवाओं एवं बाढ़ का सामना करना पड़ता । 

( 5 ) हमारा स्वास्थ्य हमेशा खराब होते रहता । 

( स ) तुम्हारे घर में कितने कमरे हैं ? 

उत्तर – हमारे घर में पाँच कमरे हैं । 

( द ) दीवारें किससे बनी हैं ? 

उत्तर - दीवारें ईंट और सीमेन्ट से बनी हैं । 

( इ ) छत किससे बनी है ? 

उत्तर – छत गिट्टी , सीमेन्ट , लोहा का मिश्रण - ( लेण्टर ) से बनी है ।

( ई ) घर की दीवारों का रंग कैसा है ? 

उत्तर- घर की दीवारों का रंग गुलाबी है । 

( ड ) अपने घर से अलग तरह का एक घर ढूँढकर उसके बारे में लिखो कि उसमें कितने कमरे हैं ? उसकी दीवारें किसकी बनी हैं ? छत किसकी बनी है , फर्श किसका बना है ? 

उत्तर–

ग्राम पंचायत 

( 1 ) कुल कमरे– एक

 ( 2 ) दीवारें बनी हुई हैं –पक्की ईंटों से 

( 3 ) छत बनी है –सीमेंट , लोहे से 

( 4 ) फर्श बना है –पत्थरों से ।

 हमने क्या सीखा मौखिक प्रश्न 

प्रश्न 1. पक्का घर बनाने में काम आने वाली चार चीजों के नाम बताओ । 

उत्तर- पक्का घर बनाने में काम आने वाली चार चीजें निम्न हैं

( 1 ) ईंट , ( 2 ) रेत , ( 3 ) लोहे की छड़ , ( 4 ) सीमेंट , ( 5 ) गिट्टी । 

प्रश्न 2. कच्चे घरों में छत किसकी बनी होती है ?

उत्तर – कच्चे घरों में छत निम्नलिखित चीजों से बनी होती है–

( 1 ) लकड़ी , ( 2 ) बाँस , ( 3 ) खपरैल , ( 4 ) लोहे की कील , ( 5 ) घास - फँस । 

लिखित प्रश्न -

 प्रश्न 1. मुख्य रूप से घर कितने प्रकार के होते हैं ? 

उत्तर - मुख्य रूप से घर दो प्रकार के होते हैं ( 1 ) कच्चे घर और 

( 2 ) पक्के घर । 

प्रश्न 2. घर हमें किन कठिनाइयों से बचाता है ? 

उत्तर – घर हमें निम्नलिखित कठिनाइयों से बचाता है

 ( 1 ) सूर्य की भीषण गर्मी से रक्षा करता है । 

( 2 ) कड़कड़ाती ठण्डी से घर हमें बचाता है । 

( 3 ) तेज हवाओं से हमारी रक्षा करता है । 

( 4 ) बारिश से हमारी रक्षा करता है ।




Post a Comment

0 Comments