अध्याय 1 सौर मंडल में पृथ्वी
पाठ्य पुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1. खगोलीय पिंड किसे कहते हैं ?
उत्तर- सूर्य , चन्द्रमा , तारे , उल्कापिंड ये सभी वस्तुएँ मिलकर खगोलीय पिंड कहलाते हैं ।
प्रश्न 2. सप्तऋषि किसे कहते हैं ?
उत्तर- सात तारों के समूह को सप्तऋषि कहते हैं ।
प्रश्न 3. ग्रह की परिभाषा लिखो ।
उत्तर - कुछ खगोलीय पिण्डों में स्वयं का प्रकाश नहीं होता वे ग्रह कहलाते हैं ।
प्रश्न 4. पृथ्वी , सूर्य से कितनी दूर है ?
उत्तर- पृथ्वी , सूर्य से 15 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित है ।
प्रश्न 5. कक्षा किसे कहते हैं ?
उत्तर - सौरमंडल के सभी ग्रह एक निश्चित पथ पर सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं , ये ही कक्षा कहलाती है ।
प्रश्न 6. उल्कापिंड किसे कहते हैं ?
उत्तर - सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले छोटे - छोटे पत्थरों के टुकड़ों को उल्कापिंड कहते हैं ।
अभ्यास के प्रश्न
( i) 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए ।
( i ) ग्रह और तारे में क्या अंतर है ?
उत्तर ग्रह
(i ) ग्रह इनमें स्वयं का प्रकाश नहीं होता ।
( ii ) ये सूर्य की परिक्रमा करते हैं । नहीं
( iii) ग्रह , सूर्य मिलकर सौर - मंडल कहलाते हैं ।
तारे
( i )इनमें अपना स्वयं का प्रकाश होता है ।
( ii )ये सूर्य की परिक्रमा करते हैं
(iii )तारे मिलकी -वे का निर्माणकरते हैं ।
( ii ) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर -सूर्य , नौ ग्रह , उपग्रह तथा क्षुद्र ग्रह मिलकर सौरमंडल कहलाते हैं ।
( iii ) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें ।
उत्तर - सूर्य से दूरी के अनुसार उनके नाम - बुध , शुक्र , पृथ्वी , मंगल , वृहस्पति , शनि , यूरेनस तथा नेप्च्यून हैं ।
( iv ) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है ?
उत्तर- पृथ्वी न तो अधिक गर्म है और न अधिक ठंडी यहाँ पानी तथा वायु उपस्थित है । जीवन के लिए आवश्यक गैस ऑक्सीजन मौजूद है इसलिए इसे अद्भुत ग्रह कहा जाता है ।
( v ) हम हमेशा चन्द्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं ?
उत्तर- चन्द्रमा पृथ्वी का एक चक्कर 27 दिनों में पूरा करता है । और इतना ही समय अपने कक्ष पर घूमने में भी लगता है अतः समान समय होने के कारण हम चंद्रमा का एक ही भाग देख पाते हैं ।
( vi ) ब्रह्मांड क्या है ?
उत्तर - ब्रह्मांड का निर्माण लाखों , करोड़ों तारे , बादल , उल्कापिंड , सौरमंडल और गैसों से मिलकर हुआ है ब्रह्मांड की विशालता की कल्पना करना कठिन है ।
2. सही उत्तर चिन्हित ( √ ) कीजिए ।
( i ) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है
( क ) बृहस्पति
( ख ) शनि
( ग ) शुक्र
उत्तर- ( ग ) शुक्र
( ii ) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन - सा है
( क ) शुक्र
( ख ) पृथ्वी
( ग ) बुध
उत्तर- ( ख ) पृथ्वी
( iii ) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं
( क ) वृत्तीयपथ पर
( ख ) आयताकार पथ पर
( ग ) दीर्घवृत्ताकार
उत्तर- ( ग ) दीर्घवृत्ताकार
( iv ) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है-
( क ) दक्षिण
( ख ) उत्तर
( ग ) पूर्व
उत्तर- ( ख ) उत्तर
( v ) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाये जाते हैं
( क ) शनि व बृहस्पति
( ख ) मंगल एवं बृहस्पति
( ग ) पृथ्वी एवं मंगल
उत्तर- ( ग ) मंगल एवं बृहस्पति
3. खाली स्थान भरो
( i ) तारों का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता उसे तारमंडल कहते हैं ।
( ii ) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को आकाशगंगा कहा जाता है।
( iii )शुक्र पृथ्वी के सबसे करीब है ।
( iv ) पृथ्वी सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
( v ) ग्रहों के पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश नहीं होती है।

0 Comments