पर्यावरण कक्षा 5 अध्याय 26 मिट्टी और पत्थर



मौखिक प्रश्न

प्रश्न 1. मिट्टी के कितने प्रकार होते हैं ?

उत्तर - मिट्टी के तीन प्रकार होते हैं- ( 1 ) चिकनी मिट्टी , ( 2 ) रेतीली मिट्टी और ( 3 ) दोमट मिट्टी । 

प्रश्न 2. अच्छी फसल के लिए मिट्टी में क्या मिलाया जाता है ?उत्तर - अच्छी फसल के लिए मिट्टी में खाद मिलाया जाता है । प्रश्न 3. मिट्टी में क्या चीजें प्राकृतिक रूप से मिली होती है ? उत्तर -1 -मिट्टी में कंकड़ , पत्थर , पेड़ - पौधों के सड़े गले पदार्थ , जीव जन्तुओं के अंग हड्डियाँ वगैरह प्राकृतिक रूप से ( ह्यूमस के रूप में ) मिली होती हैं । 

लिखित प्रश्न 

प्रश्न 1. मिट्टी के क्या - क्या उपयोग हैं ? उत्तर- मिट्टी के हमारे जीवन में अनेक उपयोग हैं - मिट्टी में हम कृषि करते हैं , मिट्टी से बर्तन व खिलौने बनाते हैं , मिट्टी से ईंटें बनाकर घर बनाते हैं , सड़क बनाते हैं , मिट्टी में ही सभी तरह की वनस्पति एवं जीव - जन्तु पाए जाते हैं । 

प्रश्न 2. मिट्टी कैसे बनती है ? उत्तर - पत्थरों के टूटने और उनके छोटे - छोटे कणों में परिवर्तित होने से मिट्टी बनती है । इसके बनने में बहुत लम्बा समय लगता है । 

प्रश्न 3. तुम चिकनी मिट्टी , दोमट व रेतीली मिट्टी की पहचान कैसे करोगे ? 

उत्तर - मिट्टी की ' नम्न विशेषताओं से हम इन्हें पहचानेंगे 

1. मिट्टी गूंथकर उसे चूड़ी का आकार देने पर यदि वह टूटती नहीं है और वृत्त बन जाता है तो वह चिकनी मिट्टी है । 

2. यदि वृत्त ( चूड़ी का आकार ) बनाने पर वह टूट जाता है तो यह मिट्टी दोमट मिट्टी है । 

3. यदि बेलन नहीं पर गेंद बन जाती है तो यह मिट्टी रेतीली दोमट है ।




Post a Comment

0 Comments