अध्याय 1 पर्यावरण
अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये –
( क ) पारितंत्र क्या है ?
उत्तर– ऐसा तंत्र जिसमें सभी जीवधारी आपस में एक - दूसरे के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहना तथा पर्यावरण के सभी भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ मिलकर क्रिया करते हैं , जिसमें वे रहते हैं । ये सब ऊर्जा व पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा संबद्ध है ।
( ख ) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर– पृथ्वी में उपस्थित सभी जैविक - अजैविक पदार्थों तत्वों के योग से है जिसकी रचना निर्माण प्राकृतिक रूप से हुआ है । अतः धरती , पानी , हवा , पेड़ - पौधे , घास एवं जीव - जगत की सम्मिलित रचना प्राकृतिक पर्यावरण है ।
( ग ) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन - कौन से हैं ?
उत्तर– पर्यावरण के घटक
प्राकृतिक घटक -भूमि,जल,वायु, वनस्पति, जीव
मानवीय घटक - भवन बाग - बगीचे , परिवहन ,परिवार,समाज धर्म ,समुदायशिक्षा ,व्यवसाय ,
राजनीतिक संगठन
( घ ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए ।
उत्तर- ( 1 ) भवन - मकान , ( 2 ) बाग - बगीचे , ( 3 ) परिवहन , ( 4 ) कारखानें ।
( च ) स्थलमंडल क्या है ?
उत्तर- पृथ्वी की ठोस ऊपरी भू - पर्पटी जिसका निर्माण चट्टानों और खनिजों से होता है स्थलमंडल है । इसके अन्तर्गत महाद्वीप व महासागर की तली शामिल है ।
( छ ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या है ?
उत्तर- जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक वनस्पति और जीव - जन्तु है ।
( ज ) जैवमंडल क्या है ?
उत्तर- पृथ्वी का वह परिमंडल जहाँ जल , थल और वायुमंडल का एक - दूसरे से सम्पर्क बना रहता है जिससे ही वनस्पति व जीव - जन्तु पनप पाते हैं , जैवमंडल कहलाता है ।
प्रश्न 2. सही ( 1 ) उत्तर चिह्नित कीजिए
( क ) इनमें से कौन - सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है
( a ) मरुस्थल
( b ) ताल
( c ) वन
उत्तर b ताल
( ख ) इनमें से कौन - सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं हैं
(a )स्थल
( b ) धर्म
( c ) समुदाय
उत्तर- a स्थल
( ग ) इनमें से कौन - सा मानव निर्मित पर्यावरण है
( a ) पहाड़
( b ) समुद्र
( c ) सड़क
उत्तर-c सड़क
( घ ) इनमें से कौन - सा पर्यावरण के लिए खतरा है
( a ) पादप - वृद्धि
( b) जनसंख्या वृद्धि
( c ) फसल वृद्धि
उत्तर -b जनसंख्या वृद्धि
प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाएँ
( क ) जैवमंडल -( e ) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल , जल एवं वायु पास्परिक क्रिया करते हैं
( ख ) वायुमंडल - ( a ) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
( ग ) जलमंडल - ( b ) जलीय क्षेत्र
( घ ) पर्यावरण- (d ) हमारे आस - पास का क्षेत्र
प्रश्न 4. कारण बताइए
( क ) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है ।
कारण - मानव अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से पर्यावरण में परिवर्तन करता है । जैसे -
1. वनों को साफ करके खेत और बस्तियाँ बनाता है ।
2. पठारों में खुदाई करके खनिजों का उत्खनन करता है और उद्योग लगाता है ।
( ख ) पौधे एवं जीव - जंतु एक - दूसरे पर आश्रित हैं । कारण -
1. पौधों से जीव - जंतुओं को आहार भोजन मिलता है ।
2. पौधे जीव - जन्तुओं के प्राकृतिक आवास है और इन्हों जीव - जन्तुओं से प्राकृतिक वनस्पति की वृद्धि होती है ।
प्रश्न 5. क्रियाकलाप
एक आदर्श पर्यावरण की कल्पना कीजिए , जिसमें आप रहना चाहेंगे । अपने इस आदर्श पर्यावरण का चित्र बनाएँ
उत्तर -एक आदर्श पर्यावरण
( i ) अनुकूलतम जनसंख्या
( ii ) पर्याप्त मात्रा में पेड़ - पौधे
( iii ) प्रदूषण मुक्त वायु , जल
( iv ) पर्याप्त सफाई व्यवस्था
( v ) तनाव मुक्त जीवन तथा जीव - जंतु
(vi ) उपर्युक्त सरकारी सुविधाएँ
( vi ) उपर्युक्त सरकारी सुविधाएँ
( vii ) स्वस्थ शैक्षिक एवं तथा भूमि । व्यावसायिक व्यवस्था
परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
वैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न 1. सही विकल्प में सही का चिन्ह लगाएँ
1. प्रकृति निर्मित वस्तु है
( अ ) खनिज (सही)
( ब ) भवन
( स ) खेत
( द ) सड़क ।
2. पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है क्योंकि हमें मिलता है
( अ ) जल
( ब ) आवास
( स ) वायु
( द ) उपयुक्त सभी ( सही)
3. सूर्य की झुलसाने वाली गर्मी एवं हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करता है
( अ ) जलमंडल
( ब ) वायुमंडल (सही )
( स ) स्थलमंडल
( द ) इनमें से कोई नहीं ।
4. ऊँट कहाँ सवारी व माल ढोने के काम आता है
( अ ) रेगिस्तान (सही )
( ब ) पठार
( स ) पर्वत
( द )मैदान ।
5. अजैविक संसाधन के संदर्भ में से कौन अन्य तीन से अलग है
( अ ) पेड़ - पौधे
(ब ) जीव-जंतु
( स ) स्थल ( सही)
(द )सुक्ष्मजीव
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर- विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है ।
प्रश्न 2. वस्तु - विनिमय प्रणाली से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - वस्तु के बदले वस्तु की प्राप्ति कर अपनी आवश्यकता को पूरा करने के तरीके को वस्तु - विनिमय प्रणाली कहते हैं ।
प्रश्न 3. प्राकृतिक पर्यावरण में सम्मिलित परिस्थितियों के विषय में बताओ ।
उत्तर- प्राकृतिक पर्यावरण में सम्मिलित परिस्थितियों में—
1. जीवीय पेड़ - पौधे व जीव - जन्तु ।
2. अजीवीय → स्थल , खनिज ।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. प्राकृतिक पर्यावरण का अध्ययन क्यों जरूरी है ?
उत्तर - प्राकृतिक पर्यावरण जल , थल एवं वायु से मिलकर बनता है । इनके बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता । प्राकृतिक रूप में इनके बीच संतुलन है , किसी भी एक तत्व के कम होने पर सामाजिक विज्ञान र्यावरण का संतुलन बिगड़ जायेगा । अतः पर्यावरण संतुलन को नाये रखने व इन तत्वों को समझने के लिए इसका अध्ययन जरूरी है ।
प्रश्न 2. पारितंत्र के विषय में शिक्षक का क्या कथन था ?
उत्तर- शिक्षक ने पारितंत्र के विषय में कहा कि “ हम सभी जीव - जगत पर्यावरण पर आश्रित है । वनस्पति जीव - जन्तुओं का एक - दूसरे पर निर्भर रहना ही पारितंत्र है । "
उदाहरण के लिए घासस्थल एवं तालाब का पारितंत्र
प्रश्न 3. पर्यावरण पर मानव के प्रभावों को बताये ( कोई तीन )
उत्तर- 1. बढ़ती आबादी पर्यावरण को प्रभावित कर रही है ।
2. औद्योगिक क्रांति से खनिजों की खुदाई में तेजी आई है । 3. जल , थल और वायु के प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हुई है ।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. जलमंडल का हमारे लिए क्या महत्व है ?
उत्तर- 1. समस्त जीव - जगत जल के बिना जीवित नहीं रह सकते ।
2. जलमंडल ही पृथ्वी पर वाष्पीकरण द्वारा वर्षा का कारण बनता है ।
3. जलमंडल सम जलवायु के लिए उत्तरदायी होता है ।
4. जलमंडल सस्ता जल परिवहन का कारक है ।
5. जलमंडल से मछली , नमक व बहुमूल्य रत्न मिलते हैं ।
प्रश्न 2. वायुमंडल का महत्व बताइए ।
उत्तर- 1. वायुमंडल पृथ्वी के लिए कम्बल का काम करती है क्योंकि सूर्य की घातक किरणों से हमारी रक्षा वायुमंडल ही करता है ।
2. पार्थिव विकिरण से पृथ्वी को ऊष्मा मिलती है ।
3. इस मंडल से ही जीव जगत को प्राण वायु मिलती हैं ।
4. वायुमंडल धरातल पर ताप की असमानता को कम करता है ।
प्रश्न 3. पर्यावरण के कौन - कौन से प्रमुख परिमंडल है ? उल्लेख कीजिए ।
उत्तर- 1. स्थलमंडल - पृथ्वी के धरातल की ऊपरी परत जो शैलों से निर्मित है ।
2. जलमंडल- पृथ्वी के धरातल पर जल की प्राप्ति के वे सभी स्रोत जैसे - सागर , महासागर , झील , तालाब व नदी सभी से मिलकर जलमंडल कहलाता है ।
3. वायुमंडल- पृथ्वी के चारों ओर पाये जाने वाले गैसों का आवरण ।
4. जैवमंडल- पृथ्वी का वह परिमंडल जिसमें वनस्पति व जीव - जन्तु पाये जाते हैं ।

.jpeg)
0 Comments