अध्याय 16
स्वास्थ्य और स्वच्छ्ता
इनके उत्तर दीजिए
निम्न कथनों के सामने सही / गलत लिखिए
( 1 ) नल , कुओं तथा घर के आसपास के गढ्ढों में पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए । ( सही )
( 2 ) घर , पाठशाला , सार्वजनिक शौचालय आदि में गन्दगी करना चाहिए । ( गलत )
( 3 ) सड़कों और दीवारों पर थूकना चाहिए । (गलत)
( 4 ) सब्जी और फलों के छिलकों को पॉलीथीन में भरकर फेंकना चाहिए । ( सही)
( 5 ) जलपान गृह में साफ - सफाई रखनी चाहिए । ( सही )
( 6 ) रोगी व्यक्ति को देर से स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाना चाहिए । गलत )
( 7 ) ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का उपयोग तेज आवाज में करना चाहिए । ( गलत )
( 8 ) हरे पेड़ - पौधों को काटना चाहिए । गलत )
( 9 ) घरों के आसपास एवं रास्तों में शौच नहीं करना चाहिए । ( सही )
अभ्यास
प्रश्न 1. उचित सम्बन्ध जोड़िये -
1. प्रोटीन - शरीर की देखभाल
2. तम्बाकू -मुख का कैंसर
3. धूम्रपान से प्रभावित अंग - फेफड़ा।
4. खनिज लवण एवं विटामिन - शरीर निर्माण
5. व्यक्तिगत स्वास्थ्य- शरीर की प्रतिरक्षा ।
प्रश्न 2. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. चावल , आलू व शक्कर में अधिक मात्रा में पाया जाता है
( अ ) विटामिन
( ब ) प्रोटीन
( स ) कार्बोहाइड्रेट
( द ) खनिज लवण
उत्तर- ( स ) कार्बोहाइड्रेट ।
2. पेचिश रोग होता है
( अ ) दूषित पानी पीने से
( ब ) अधिक खाने से
( स ) स्वच्छ पानी पीने से
( द ) सलाद खाने से।
उत्तर - ( अ ) दूषित पानी पीने से ।
3. श्वसन सम्बन्धी रोग हो सकता है
(अ ) भूमि प्रदूषण से
( ब ) वायु प्रदूषण से
( स ) जल प्रदूषण से
( द ) ध्वनि प्रदूषण से
उत्तर- ( ब ) वायु प्रदूषण से
4. किस बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण के अंतर्गत दवा की खुराक दी जाती है
( अ ) मलेरिया
( ब ) पेचिश
( स ) सर्दी - जुकाम
(द ) पोलियो
उत्तर- ( द ) पोलियो ।
5. कचरे के निस्तारण के लिए
( अ ) पॉलीथीन में भरकर रखना चाहिए ।
( ब ) सड़क पर फेंक देना चाहिए
( स ) घर के बाहर डाल देना चाहिए ।
( द ) कचरे की वस्तुओं को छाँटकर पुन : उपयोग में लाने का प्रयास करना चाहिए ।
उत्तर- ( अ ) पॉलीथीन में भरकर रखना चाहिए ।
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. विटामिन A की कमी से रतौंधी होता है ।
2. खट्टे फलों से हमें प्राप्त विटामिन C प्राप्त होता है।
3. चावल ऊर्जा प्रदान करने वाला खाद्य पदार्थ है।
4. शरीर का निर्माण करने वाला खाद्य पदार्थ मूंगफली है।
5. अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है संतुलित भोजन ।
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
1. सन्तुलित भोजन लेना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर- सन्तुलित भोजन में सभी प्रोटीन , वसा , कार्बोहाइड्रेट , खनिज लवण एवं विटामिन होते हैं । इनका सन्तुलन ही शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है । इसीलिए सन्तुलित भोजन लेना आवश्यक है ।
2. फल एवं सब्जियों को खाने से पहले क्यों धोना चाहिए ?
उत्तर- फल एवं सब्जियों को खाने से पहले इसलिए धोना चाहिए जिससे कि उसमें उपस्थित कीटाणु और जीवाणु नष्ट हो जाये ।
3. भोजन और पानी को ढँककर क्यों रखना चाहिए ?
उत्तर- भोजन और पानी को ढँककर इसलिए रखना चाहिए जिससे कि वे दूषित न हो जाये ।
4. स्वास्थ्य परीक्षण क्यों किया जाता है ?
उत्तर- स्वास्थ्य परीक्षण इसलिए आवश्यक है , क्योंकि इससे हमारे शरीर में उपस्थित बीमारियों का पता चल सके ।
5. स्वस्थ रहने के लिए किन - किन बातों पर ध्यान देना चाहिए ?
उत्तर- सन्तुलित आहार , स्वच्छ जल , ताजी हवा , शारीरिक स्वच्छता तथा व्यायाम आदि बातों पर ध्यान रखना आवश्यक है ।
6. घर तथा शाला में शौचालय का होना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर- मल तथा रोगाणुओं से बचने के लिए घर तथा शाला में शौचालय का होना आवश्यक है ।
7. टीकाकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर- बीमारियों को नियन्त्रित करने के लिए टीकाकरण भी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा विधि है । बच्चों को बी . सी.जी. , डी.पी.टी. की खुराक दी जाती है , जिससे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होती है ।
8. बुरी आदतें स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करती हैं ?
उत्तर- बुरी आदतों से स्वास्थ्य खराब हो जायेगा और शरीर में विभिन्न रोग लग जायेंगे ।
9. सामुदायिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?
उत्तर - कूड़ेदान में कचरा डालना , आस - पास पानी के ठहराव को रोकना , सार्वजनिक शौचालय का उचित प्रयोग , सड़क एवं दीवार पर न थूकना , प्रतिरोधक टीके लगवाना आदि है।
10. व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य क्या है ? लिखिए ।
उत्तर- व्यक्तिगत स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए निम्न बातें आवश्यक हैं-
( 1 ) नियमित प्रातः शौच , नियमित स्नान , विश्राम एवं पर्याप्त नींद ।
( 2 ) दाँतों और मसूड़ों की नियमित सफाई ।
( 3 ) आँखों की उचित देखभाल आदि ।
11. खाना खाने के पहले हाथ धोना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर- खाना खाने के पहले हाथों को साबुन या ताजी छनी हुई राख से धुलाई करना चाहिए । जिससे व्यक्ति का स्वास्थ्य बना रहे ।
12. गंदा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए ?
उत्तर- गंदा पानी पीने से पेट में कीड़े , उल्टी , दस्त , पीलिया तथा हैजा हो जाता है । अतः पानी को छानकर , उबालकर या दवाई डालकर पीना चाहिए ।

0 Comments