कम्प्यूटर क्या है?/ WHAT IS COMPUTER




कंप्यूटर क्या है ? What is computer ?
“कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं जो उपयोगकर्ता या बाहर जगत से इनपुट लेती है और उसे प्रोसेस करने के बाद परिणाम देती है ये परिणाम या मॉनिटर पर आ जाते हैं या मैमोरी में स्टोर हो जाते हैं।”

“Computer is an electronic machine which Takes input from user or outside world and perform processing according to program stored and produce results to the outside world.”


कंप्यूटर के अंतर्गत इनपुट डिवाइस आउट डिवाइस और प्रोसेसिंग यूनिट आती है ये इसके बेसिक पार्ट है जैसे हम निम्न प्रकार से समझ सकते है।
इनपुट डिवाइस –कंप्यूटर की ये डिवाइस उपयोगकर्ता या बाहर जगत से इनपुट को लेने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं इसके उपयोग से डेटा को कंप्यूटर की प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाया जाता है ।इसके अंतर्गत कीबोर्ड ,माउस ,माइकएवं स्कैनर इत्यादि आते हैं सामान्यता हम कि बोर्ड और माउस का उपयोग करते हैं।

आउटपुट डिवाइस–कंप्यूटर की इस डिवाइस का उपयोग इनपुट डिवाइस से प्राप्त डेटा को प्रोसेसकरने के बाद
दिखाया या भविष्य में उपयोग करने के लिए संरक्षित किया जाता है।इसके अंतर्गत मॉनिटर,प्रिंटर,प्लॉटर,स्पीकर तथा स्टोरेज डिवाइस आते हैं।सामान्यता मॉनिटर ,स्टोरेज डिवाइसऔर स्पीकर का उपयोग अधिकतर आउटपुट डिवाइस के लिए किया जाता है।

प्रोसेसिंग यूनिट–इस यूनिट का उपयोग विभिन्न प्रकार की प्रोसेसिंग को करने के लिए किया जाता है।इनपुट डिवाइस से प्राप्त होने वाले डेटा पर किये जाने वाले ऑपरेशन स्टोरप्रोग्राम के अनुसार होते हैं वो इसी यूनिट के द्वारा किए जाते हैं ।इस यूनिट के द्वारा विभिन्न प्रकार की ऑपरेशन प्रोग्राम के अनुसार किए जाते हैं कंप्यूटर की ये मुख्य यूनिट है। जैसे हम कंप्यूटर का दिमाग़ भी कह सकते हैं ।इस यूनिट मे सामान्यता निम्न अवयव होते हैं –
माइक्रोप्रोसेसर
हार्डडिस्क
मदर बोर्ड
SMPS पावर सप्लाई
CD रोम इत्यादि

उदाहरण के लिए पाँच अंकों को जोड़ना है तो इनपुट डिवाइस से पाँच अंक प्राप्त होंगे तथा उन्हें जोड़ने का काम प्रोसेसिंग यूनिट के द्वारा किया जाएगा और परिणाम को आउटपुट यूनिट के द्वारा दिखाया जाएगा साथ ही इसे स्टोरेज डिवाइस में भी स्टोर किया जा सकता है ।

आशा है कि आपको कंप्यूटर की मूलभूत अवधारणा समझ आ गई होगी कृपया इस विषय से संबंधित कठिनाई को साझा करें ताकि आपकी समस्याओं का निवारण किया जा सके।



संजीव कुमार सोनी
स्नातकोत्तर शिक्षक कंप्यूटर विज्ञान मध्यप्रदेश

Post a Comment

0 Comments