कक्षा 5 हिंदी पाठ 4 मैं सड़क हूँ Main Sadak Hoon/ I AM ROAD





शब्दार्थ- सीधी - सपाट = सीधा , समतल ,
 डामर =कोलतार , 
परेड = कवायद , 
अनायास = अपने आप , 
मौत = मृत्यु , 
दुःखदायी = दुःख या कष्ट देने वाली ,
 मंजिल = लक्ष्य , 
शोभा = सुंदरता , 
दुर्घटना = बुरी घटना , 
जमाना = युग , काल , 
निर्दोष = जिसका कोई दोष न हो , 
घुमावदार = जिसमें बार - बार मोड़ आए , 
इतिहास = बरसों पुरानी घटनाओं का विवरण 




प्रश्न और अभ्यास 
प्रश्न 1. सड़क कैसे बनायी जाती है ? 
उत्तर- सड़क मिट्टी , पत्थर और डामर से बनाई जाती है । 
प्रश्न 2. सड़क का रूप कैसा होता है ? 
उत्तर - सड़क काली - कलूटी और लम्बी होती है । 
प्रश्न 3. सड़क पर केले के छिलके फेंकने से क्या हो सकता है ? उत्तर - सड़क पर केले के छिलके फेंकने से दुर्घटना हो सकती है क्योंकि किसी का उस पर यदि पैर पड़ गया तो वह गिर सकता है , घायल हो सकता है ।
प्रश्न 4. सड़क का जन्म क्यों हुआ होगा ? 
उत्तर - मनुष्य को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए रास्तों की आवश्यकता पड़ती हैं , इन रास्तों को सुगम बनाने और इन पर वाहनों को आसानी से चलाने के लिए सड़क का जन्म हुआ होगा । 
प्रश्न 5. हम सड़क से होकर कहाँ - कहाँ जाते हैं ? 
उत्तर- हम सड़क से होकर स्कूल , कॉलेज , अस्पताल , वन , बाग हाट - बाजार , गांव , नगर आदि स्थानों पर जाते हैं । 
प्रश्न 6. पाठ के अनुसार सड़क को कौन - कौन सी बातें बुरी लगती हैं ? और क्यों ? 
उत्तर- सड़क पर जगह - जगह बने गड्ढों को पैबन्द की तरह उसे मिट्टी से पाटकर भरना , उसके ऊपर लोगों द्वारा कूड़ा - करकट तथा केले आदि के छिलके फेंकना , उस पर थूकना आदि बातें सड़क को बुरी लगती हैं , क्योंकि इससे उसका रूप और कुरूप हो जाता है तथा केले खाकर उसके ऊपर छिलके फेंकने से लोग फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं । दुर्घटनाग्रस्त की मृत्यु से सड़क को बहुत दुःख होता है । 
प्रश्न 7. त्यौहारों , मेलों और शादियों में सड़क में की शोभा किस प्रकार बढ़ जाती है ? 
उत्तर - त्यौहारों , मेलों और शादियों में सड़क की सफाई की जाती है , उसके दोनों ओर रोशनी की जाती है , मेलों आदि के समय सड़क के दोनों ओर विविध वस्तुओं से दुकानें सजाई जाती हैं , सर्वत्र चहल - पहल होती है , इस तरह उक्त अवसरों पर सड़क की शोभा बढ़ जाती है । 
प्रश्न 8. बच्चे पंक्ति बनाकर सड़क पर कब चलते हैं ? 
उत्तर- बच्चे पंक्ति बनाकर 26 जनवरी , 15 अगस्त आदि जैसे अवसरों पर परेड में भाग लेते समय पंक्ति बनाकर चलते हैं ।
प्रश्न 9. सड़क साफ - सुथरी रहे इसके लिए हमें क्या - क्या करना चाहिए ?
उत्तर - सड़क साफ सुथरी रहे इसके लिए हमें इन कामों को करना चाहिये । कोई भी गन्दी चीज कूड़ा करकट , केले के छिलके आदि को कूड़ेदान में डालना चाहए तथा ऐसा करने के लिए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए । कोई भी ऐसी चीज जो सड़क को कुरूप बनाती हो अथवा दुर्घटना का कारण बन सकती है उसे स्वयं सड़क से हटा दें अथवा हटवा दें । 
प्रश्न 10. ' कभी - कभी मेरे इन दुःखदायी गड्ढों को भर दिया जाता है , किसी फटे हुए कपड़े में लगी थेगड़ी की तरह । " लेखक ने गड्ढों को भरने की क्रिया को फटे हुए कपड़े में पैबंद लगाने के समान बताया है । इसी प्रकार तुम उनकी तुलना क्या लिखोगे ? 
( क ) सड़कों पर पड़े कूड़े , करकटों के ढेर के लिए । उत्तर- -कूड़ादान / घूर । 
( ख ) सड़क के किनारे खड़े हरे - भरे वृक्षों की पंक्तियों के लिए । 
उत्तर – वृक्षमाला । 
प्रश्न 11. मानलो सड़क बोल सकती तो वह इनसे क्या कहती , लिखो ( क ) अपने ऊपर कूड़ा फेंकने वालों से ? 
उत्तर - सड़क कूड़ा फेंकने वालों से यह कहती कि कूड़ा सड़क पर न फेंके , कूड़ेदान में फेंके । इससे सफाई भी रहेगी और दुर्घटनाएँ भी नहीं होगी । 
( ख ) केले के छिलके पर पाँव पड़ने से अपने ऊपर गिरने वाले बालक को सांत्वना देते हुए ? 
उत्तर – छिलके से गिरने वाले बालक से सड़क कहती है कि अरे ! बेटा तुम्हें ज्यादा चोंट तो नहीं आई । सड़क पर छिलका फेंकने वालों के कारण तुम जैसे सीधे इन्सान को यह सब भुगतना पड़ रहा है । 
( ग ) अपनी छाया से धूप के ताप से शीतल करने वाले वृक्षों से ? उत्तर — सड़क वृक्षों से कहती है कि तुम मेरे यात्रियों को छाया और शीतलता प्रदान करती हो । मैं तुम्हारा आभार मानती हूँ और तुम्हारा धन्यवाद करती हूँ।

प्रश्न 12. सड़क ने स्वयं को अजगर के समान बताया है । तुम इन्हें किनके समान बताओगे 
( क ) एक बहुत ही विकराल , काले - कलूटे , बड़े - बड़े बाल और बड़े दाँतों वाले आदमी को । 
( ख ) एक बहुत ही बड़े तालाब को । 
( ग ) हरे - भरे वृक्षों , कुटियों के बीच बनी पाठशाला को । 
उत्तर- ( क ) राक्षस , ( ख ) झील , ( ग ) गुरुकुल 
प्रश्न 13. इनमें से अनुपयुक्त को अलग निकालो 
( अ ) सड़क जोड़ती है 
( क ) गाँव से गाँव को । 
( ख ) गाँव से शहर को 
( ग ) शहर से शहर को । 
( घ ) शहर से आकाश को । 
उत्तर- ( घ ) शहर से आकाश को । 
( ब ) सड़क पर हमेशा 
( क ) बायीं ओर चलना चाहिए । 
( ख ) वाहन तेज गति से नहीं चलाना चाहिए । 
( ग ) कचरा फेंक देना चाहिए । 
( घ ) संकेतों को ध्यान में रखकर चलना चाहिए । 
उत्तर— ( ग ) कचरा फेंक देना चाहिए । 
 भाषा तत्व और व्याकरण 
प्रश्न 1. नीचे लिखे गद्यांश में विराम चिन्हों का प्रयोग कीजिए स्कूल कॉलेज अस्पताल महल झोंपड़ी बाग बगीचे हाट बाजार और भी न जाने कहाँ - कहाँ मेरी पहुँच है कहने का मतलब यह है कि मैं ही सबको मंजिल तक पहुँचाती हूँ । 
उत्तर – स्कूल - कॉलेज , अस्पताल , महल - झोंपड़ी , बाग - बगीचे , हाट - बाजार और भी न जाने कहाँ - कहाँ मेरी पहुँच है ? कहने का मतलब यह है कि मैं ही सबको मंजिल तक पहुँचाती हूँ । विशेषण- ' साफ - सुथरी पोशाक ' में ' साफ - सुथरी ’ विशेषण और ' पोशाक ' विशेष्य है । साफ - सुथरी एक पोशाक का गुण बताता है , इसलिए यह गुणवाचक विशेषण है । संज्ञा या सर्वनाम की संख्या बतलाने वाले शब्दों को संख्यावाचक विशेषण कहते हैं जैसे- ' अनेक जुलूसों में ‘ अनेक ' शब्द ' जुलूसों ' की विशेषता बतला रहा है । यह संख्यावाचक विशेषण है । 
प्रश्न 2. गुणवाचक और संख्यावाचक विशेषण के दो - दो उदाहरण वाक्यों में प्रयोग करते हुए लिखो । 
उत्तर - ( अ ) 1. मीठी शक्कर - मीठी ( विशेषण ) , शक्कर ( विशेष्य ) ।
 2. खट्टा आम खट्टा ( विशेषण ) , आम ( विशेष्य ) । 
( ब ) 
1. चार बच्चे चार ( विशेषण ) , बच्चे ( विशेष्य ) । 
2. चौबीस कमरे – चौबीस ( विशेषण ) , कमरे ( विशेष्य ) । प्रत्यय – ' घुमाव ' शब्द में ' दार ' शब्दांश लगाने से ' घुमावदार ' और ' गुनगुनाना ' शब्द में ' आहट ' शब्दांश लगाने से ‘ गुनगुनाहट ’ शब्द बनते हैं । शब्द के बाद लगने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं । 
प्रश्न 3. ' दार ' और ' आहट ' प्रत्यय लगाकर दो दो शब्द बनाओ और उनका अपने वाक्यों में प्रयोग करो । 
उत्तर- ( अ ) दार फलदार , जायकेदार । 
1. यह आम का पेड़ फलदार है । 
2. भोजन जायकेदार है ।
( ब ) आहट - सनसनाहट , घबराहट । 
1. हवा के कारण सनसनाहट हो रही है । 
2. साँप को देखकर घबराहट होती है । 
प्रश्न 4. नीचे लिखे समूहों में से कोई एक शब्द उस समूह का पर्यायवाची नहीं है ऐसे शब्द को समूह से अलग कर लिखो (क ) पेड़– वृक्ष , तरु , तट , द्रुम 
( ख ) वस्त्र –पट , कपड़ा , कर , चीर 
( ग ) समुद्र –जलधि , सिन्धु , सागर , जलद । 
उत्तर- ( क ) तट , ( ख ) कर , ( ग ) जलद ।


Post a Comment

1 Comments