शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा में दिवाली पर दीप प्रज्वलित कर दिया शिक्षा और ज्ञान का संदेश

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा में दिवाली पर दीप प्रज्वलित कर दिया शिक्षा और ज्ञान का संदेश

नरियरा । दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर विकासखंड अकलतरा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण को मिट्टी के पारंपरिक दीयों की रोशनी से आलोकित किया गया।

कार्यक्रम के तहत शिक्षक सूरज कुमार साहू द्वारा शाला परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में जलने वाला प्रत्येक दीप केवल त्योहार का हिस्सा नहीं, बल्कि शिक्षा, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित करने की यह परंपरा विगत कई वर्षों से निरंतर जारी है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही जीवन का सच्चा दीप है, जो न केवल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है बल्कि पूरे समाज को प्रकाशित करती है। दीयों की सुनहरी रोशनी से जगमगाते विद्यालय परिसर ने सभी को ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Post a Comment

0 Comments