प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं
सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-IV
विषय -पर्यावरण
समय : 2.00 घंटेपूर्णांक : 40
निर्देश-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. प्रश्नों के लिये निर्धारित अंक सम्मुख अंकित है।
सही विकल्प चुनकर लिखिए
प्रश्न 1. कम्प्यूटर के अंग हैं -
(a) सी. पी. यू.
(b) मॉनीटर
(c) की-बोर्ड
(d) उपर्युक्त सभी ।
प्रश्न 2. गोवा का प्रमुख त्यौहार है -
(a) दीवाली
(b) ईद
(c) क्रिसमस
(d) होली।
प्रश्न 3. लुई पाश्चर कहाँ का वैज्ञानिक था-
(a) ब्रिटेन
(b) फ्रांस
(c) जापान
(d) ईरान।
प्रश्न 4. वीर नारायण सिंह कहाँ के जमींदार थे-
(a) सोनाखान
(b) कोमाखान
(c) हीरापुर
(d) कुम्हारी।
प्रश्न 5. अंधे बच्चों को पढ़ाने के लिए कौन-सी लिपि का उपयोग किया जाता है -
(a) ब्राम्ही लिपि
(b) ब्रेल लिपि
(c) देवनागरी लिपि
(d) काने लिपि।
उत्तर - 1. (d), 2. (c), 3. (b), 4. (a), 5. (b).
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. हमारे शरीर में हड्डियों के क्या कार्य हैं?
उत्तर- हमारे शरीर में हड्डियों के निम्नलिखित कार्य हैं-
1. हड्डियाँ हमारे शरीर को आकार तथा आधार प्रदान करती हैं।
2. हड्डियाँ शरीर को हिलाने-डुलाने में मदद करती हैं।
3. हड्डियाँ हमारे शरीर के आंतरिक अंगों जैसे हृदय, फेफड़ा, मस्तिष्क आँतों आदि नाजुक अंगों को बाहरी चोट लगने से बचाती हैं।
प्रश्न 7. मिट्टी कैसे बनती है ?
उत्तर-पत्थरों के टूटने और उनके छोटे-छोटे कणों में परिवर्तित होने से मिट्टी बनती है। इसके बनने में बहुत लम्बा समय लगता है।
प्रश्न 8. बचत खाता खुलवाने में किन चीजों की जरूरत होती है ? लिखो।
उत्तर- बचत खाता खुलवाने हेतु फोटो, निवास का प्रमाण तथा बैंक खातेदार द्वारा गारण्टी अथवा आप जहाँ नौकरी करते हैं उस विभाग के प्रमुख के द्वारा दिये गये प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 9. छत्तीसगढ़ में लोहे का खनिज कहाँ-कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर-छत्तीसगढ़ में लोहे का खनिज मुख्य रूप से बालोद (दल्ली-राजहरा), दन्तेवाड़ा (बैलाडीला), जगदलपुर, कांकेर में पाया जाता है। कुछ मात्रा में लौह खनिज रायपुर, रायगढ़, राजनांदगाँव और सरगुजा जिलों में भी पाया जाता है।
प्रश्न 10. मलेरिया के मुख्य लक्षण क्या होते हैं ?
उत्तर- मलेरिया के मुख्य लक्षण होते हैं-1. ठंड और कँपकँपी के साथ बुखार आना।
2. हाथ-पैर में दर्द होना आदि।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11. साँप के काटने पर क्या-क्या करते हैं ?
उत्तर- 1. साँप के काटे गये स्थान के ठीक ऊपर एवं नीचे दोनों ओर तुरंत किसी कपड़े से बाँध देते हैं।
2. उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर विषनाशक टीका लगवाते हैं।
3. साँप के काटने पर तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक में समय न गँवाते हुए रोगी को जितना जल्दी हो सके अस्पताल ले जाना चाहियें।
अथवा
साँप से बचने के क्या तरीके हैं ?
उत्तर- 1. साँप के जहाँ पर होने की संभावना हो वहाँ पर न जायें।
2. यदि रात में ऐसी जगह जाते हैं जहाँ साँप हो सकता है तो डण्डा जमीन पर मारकर आवाज करें।
3. साँप यदि दिखाई दे तो उसे छेड़े नहीं।
4. फिर भी यदि साँप काट लेता है तो तुरन्त अस्पताल जायें।
प्रश्न 12. सूखा पड़ने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं ?
उत्तर-सूखा पड़ने के निम्न कारण हो सकते हैं-
1. अधिकतर सूखा वहाँ पड़ता है जहाँ जल के प्राकृतिक स्रोत कम होते हैं।
2. जिन स्थानों पर वर्षा बहुत कम होती है या बिलकुल नहीं होती है।
3. जिन स्थानों पर जंगलों को लगातार काटा जा रहा है वहाँ पर भी वर्षा कम होती है। इन्हीं कारणों की वजह से सूखा पड़ता है।
अथवा
सूखा पड़ने से क्या-क्या हानियाँ हो सकती हैं ?
उत्तर- सूखा पड़ने से निम्न हानियाँ हो सकती हैं-
1. सूखा पड़ने पर सबसे अधिक प्रभाव किसानों पर पड़ता है वे खेती नहीं कर सकते हैं।
2. सूखाग्रस्त क्षेत्र में अनाज, फल, सब्जियों की कमी हो जाती है।
3. पीने के पानी की कमी हो जाती है।
इस कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
प्रश्न 13. रेलगाड़ी से यात्रा करते समय हमें कौन-कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिए ?
उत्तर- रेलगाड़ी से यात्रा करते समय हमें निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए-
1. चलती गाड़ी में न चढ़ना चाहिए न उतरना चाहिए।
2. चलती गाड़ी में दरवाजे पर खड़े नहीं होना चाहिए।
3. अपना सामान बर्थ के नीचे बाँध देना चाहिए।
4. अजनबी आदमी की दी हुई चीज नहीं खानी चाहिए।
5. ट्रेन में बैठने से पहले अपने आस-पास अच्छे से जाँच कर लेनी चाहिए।
अथवा
वाहन पर लिखे नंबरों को देखकर यह जानने की कोशिश करो कि इन नंबरों से क्या-क्या जानकारी मिलती है ?
उत्तर-वाहन पर लिखे नंबरों से हमें निम्नलिखित जानकारी मिलती है-
1. वाहन किस राज्य का है।
2. वाहन किस जिले का है।
3. वाहन निजी है या शासकीय है।
प्रश्न 14. पंजाब में अच्छी खेती होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर-पंजाब में अच्छी खेती होने के कई कारण हैं-
1. यह मैदानी इलाका है तथा यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है।
2. यहाँ नहरों द्वारा सिंचाई की सुविधा प्राप्त है।
3. यहाँ पर्याप्त बिजली उपलब्ध है।
4. किसान सिंचाई के लिए बिजली की मोटर एवं फसल काटने के लिए थ्रेसर मशीन का उपयोग करते हैं।
5. पंजाब के किसान खेती के नए तरीकों का प्रयोग करते हैं।
6. वे संकर बीज, रासायनिक खाद, दवा, ट्रैक्टर आदि का प्रयोग करते हैं।
अथवा
नई तकनीक से खेती करने के क्या नुकसान होते हैं ?
उत्तर-नई तकनीकी के कारण मिट्टी खराब हो जाती है। जमीन अनुपजाऊ होती जाती है। कीटनाशकों का प्रयोग करने के कारण जमीन की उपज घटती जाती है। पीने के पानी, मछली, अनाज, सब्जी आदि पर भी बुरा असर पड़ता है। इसका पशु-पक्षी व लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
प्रश्न 15. कुम्हार मिट्टी से बर्तन, खिलौने आदि कैसे बनाता है ?
उत्तर-कुम्हार मिट्टी को पहले गीला करता है और
उसे एक घुमावदार साँचे (चॉक) पर डालकर वर्तन को आकृति प्रदान करता है। इसके बाद वो मिट्टी के बर्तन तथा खिलौनों को छाँव में सुखाते हैं और फिर सूख जाने के बाद उसे आग में पकाते हैं जब वो पककर पूरी तरह से लाल हो जाता है फिर उसे बाजार में बेचता है।
अथवा
मिट्टी में क्या चीजें प्राकृतिक रूप से मिली होती हैं ?
उत्तर-मिट्टी में कंकड़, पत्थर, खनिज, पेड़-पौधों के सड़े-गले पदार्थ, जीव जन्तुओं के अंग, हड्डियाँ वगैरह प्राकृतिक रूप से (ह्यूमस के रूप में) मिली होती हैं।
0 Comments