संस्कृत कक्षा सातवीं चतुर्थ: पाठ: रायपुरनगरम्/ रायपुर नगर/RAIPUR NAGAR

चतुर्थ: पाठ:
रायपुरनगरम्


हिंदी अनुवाद
यह हमारा रायपुर नगर है। खारून नदी के किनारे रायपुर है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर नगर है। इस नगर का महत्व प्राचीन काल से है।इस  नगरी को तालाबों की नगरी भी कहते हैं।अठारह  से अधिक तालाब है ‌ यहां बहुत प्राचीन खो-खो तलाब, बूढ़ा तालाब, (विवेकानंद सरोवर) महाराजबन्ध, कंकाली तालाब, इत्यादि ऐतिहासिक महत्व को सूचित करते हैं। इस नगरी को छत्तीसगढ़ क्षेत्र कीसंस्कार नगरी भी कहा जाता है।
यहां दूधाधारी मठ, महामाया मंदिर कंकाली मंदिर जैतू साव मठ, महादेव घाट, हाटकेश्वर मंदिर बहुत प्राचीन है।इसके दर्शन मात्र से विजय शांति का अनुभव करता है। दूधाधारी मठ का निर्माण 1620 ईस्वी में हुआ।
यहां राजनंदगांव नाम के राज्य का महंत घासीदास नरेश के 1875 ईसवी में निर्मित प्राचीन अष्टकोणीय भवन है।और भी टाउन हॉल जैसे नाम का सौ  वर्षों का प्राचीन भवन है। ऐसी ही राजकुमार महाविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में देखने योग्य है। यहां रविशंकर विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय है। कुछ भाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय भी नया स्थापित है। यहां एक संस्कृत महाविद्यालय है, जहां साहित्य व्याकरण दर्शन वेद,और  ज्योतिष कर्मकांड विषय है ।यहां छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद शिक्षा महाविद्यालय जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान भी स्थित है।
घड़ी चौक इस नगर का प्रसिद्ध स्थान है नगर के विवेकानंद आश्रम में विवेकानंद जयंती समारोह विशेष प्रवचन प्रतिवर्ष आयोजित होता है। आभूषण, धन-धान्य ,और वस्त्रों का रायपुर में असंख्य दुकानें हैं ।यहां लौह उद्योग प्रसिद्ध है हस्तशिल्प आदि नगर की शोभा बढ़ाते हैं।
खारून नदी के किनारे प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा में मेला आयोजित होता है। यह स्थान महादेव घाट के नाम से प्रसिद्ध है। रायपुर के लोग उत्सव प्रिय हैं। यहां प्रत्येक वर्ष दुर्गा उत्सव ,गणेश उत्सव, ईद ,क्रिसमस,आदि  त्यौहार उत्साह के साथ मित्र भाव से आयोजित होता है।
यहां का महंत घासीदास संग्रहालय प्रसिद्ध है अनेकों कीड़ा केंद्र भी हैं‌ ।जैसे सुभाष क्रीड़ा केंद्र, रविशंकर क्रीडा केंद्र, दास मेमोरियल जैसे खेल स्थान नगर के लोगों के क्रीडा प्रेम को दर्शाते हैं‌।
नगर के लोगों का सबसे प्रिय स्थान बाजार और गोल बाजार है। बालकों के मनोरंजन के लिएनंदन वन है ।जहां बालक से वृद्ध तक मनोरंजन के लिए आते हैं‌।
प्रश्न 1. लिखित प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए।
(क) दूधाधारी मठस्य निर्माणं कदा  सज्जताम्?
-दूधाधारी मठस्य निर्माणं 1620 संवत्सरे सज्जताम्।
(ख)नगरस्य महत्त्वपूर्णहटस्य नाम किम् अस्ति ? 
नगरस्य महत्त्वपूर्णहटस्य नाम गोलहट्टम अस्ति
(ग)नगरे कति विश्वविद्यालया:सन्ति ?
-नगरे चर्तु विश्व विघालय: सन्ति ।
(घ) रायपुर नगरं कस्या नद्या:तीरे स्थितम्?
- रायपुर नगरं खारुन  नद्या:तीरे स्थितम्।
प्रश्न-2. सही जोड़ी बनाइए। 
क दूधाधारीमन्दिरम् -मनोरञ्जनाय
(ख) खारूननदी-टाउन हांल 
(ग) शताधिकवर्षम्-रायपुरम्
(घ) नन्दनकाननम्-१६२० संवत्सरे 
उत्तर (क) दूधाधारीमन्दिरम्-१६२० संवत्सरे
(ख)खारुननदी-रायपुरम्
(ग)शताधिकवर्षम्-टाउनहांल 
(घ)नन्दनकाननम्-मनोरञ्जनाय


Post a Comment

0 Comments