पर्यावरण प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-III

प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं  

सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-III

विषय -पर्यावरण

समय : 2.00 घंटे

पूर्णांक : 40

निर्देश-

1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2. प्रश्नों के लिये निर्धारित अंक सम्मुख अंकित है।

सही विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1. कम्प्यूटर मानव के किस अंग की तरह कार्य करता है -

(a) मस्तिष्क

(b) हृदय

(c) फेफड़े

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

प्रश्न 2. छूने तथा दबाने से मिट्टी कैसी लगती है -

(a) नरम

(b) कठोर

(c) (a) तथा (b) दोनों

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

प्रश्न 3. देवरानी और जेठानी मन्दिर स्थित है -

(a) भोरमदेव

(b) राजिम

(c) तालागाँव

(d) पारागाँव।

प्रश्न 4. मिठाई बनाने वाले को क्या कहते हैं-

(a) लोहार

(b) सुनार

(c) हलवाई

(d) दर्जी ।

प्रश्न 5. विकलांगता से संबंधित रोग है-

(a) पोलियो

(b) मलेरिया

(c) टाइफाइड

(d) रैबीज ।

उत्तर- 1. (a), 2. (c), 3. (c), 4. (c), 5. (a).

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. हटरी में जरूरत की क्या-क्या चीजें मिलती हैं ?

उत्तर-हटरी में फल, सब्जियाँ, मिठाइयाँ, कपड़े, अनाज, सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री, खेती का सामान आदि चीजें मिलती हैं।

प्रश्न 7. पाँच शाकाहारी व पाँच मांसाहारी जन्तुओं के नाम लिखो।

उत्तर-शाकाहारी जन्तु-1. हाथी, 2. गाय, 3. हिरण, 4. जिराफ, 5. जेब्रा, 6. घोड़ा।

मांसाहारी जन्तु-1. शेर, 2. चीता, 3. मगरमच्छ, 4. कुत्ता, 5. बिल्ली।

प्रश्न 8. छत्तीसगढ़ के किन जिलों में घने जंगल पाये जाते हैं ?

उत्तर-छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सर्वाधिक घने जंगल पाए जाते हैं। इसके बाद अम्बिकापुर, जशपुर, कांकेर, राजनांदगाँव, रायपुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में भी घने जंगल पाए जाते हैं।

प्रश्न 9. छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष और पुष्प का नाम लिखो।

उत्तर-छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष साल तथा राजकीय पुष्प गेंदा (मेरीगोल्ड) है।

प्रश्न 10. हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम लिखो।

उत्तर- हमारे राष्ट्रीय प्रतीक हैं-

1. राष्ट्रध्वज (तिरंगा),

2. राष्ट्र चिन्ह (अशोक चक्र)।

3. राष्ट्रगान (जन-गण-मन) । 

4. राष्ट्रगीत (वन्दे मातरम्) ।

5. राष्ट्रीय पशु (बाघ)।

6. राष्ट्रीय पक्षी (मोर) एवं राष्ट्रीय पुष्प (कमल)।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. ब्रेल लिपि में पढ़ने व लिखने की विधि में क्या अन्तर है और क्यों ?

उत्तर- ब्रेल लिपि बाएँ से दाएँ पढ़ते हैं और दाएँ से बाएँ लिखते हैं। यह अन्तर इसलिए है कि ब्रेल लिपि को हम कागज पर सूजे की सहायता से पेज पर लिखते हैं। ये अक्षर कागज पर दूसरी ओर उभर जाते हैं। अतः जब कागज को पलटकर पढ़ा जायेगा तो जो अक्षर बाँयी तरफ उकेरे गये थे वे दाँयी तरफ महसूस किये जायेंगे।

अथवा

लुई को जब दिखाई नहीं देता था, तब वह क्या करता था और वह चीजों को कैसे पहचानता था ?

उत्तर-वह छड़ी की सहायता से चलता था। तुई कई चीजों को उनकी खुशबू से जान लेता था। वह ज्यादातर चीजों की पहचान उनकी आवाजों से करता था। वह अपने यहाँ के सभी लोगों को उनकी अलग-■ अलग आवाजों से पहचान लेता था।

प्रश्न 12. तालागाँव में खुदाई से प्राप्त शिव की - मूर्ति की क्या विशेषता है ?

उत्तर - तालागाँव में प्राप्त शिव मूर्ति के 10 मुख हैं, प्रत्येक मुख की बनावट अलग-अलग है। इन मुखों पर नाग, मोर, गिरगिट, मछली, केकड़ा, सूर्य आदि जन्तुओं की आकृतियाँ उकेरी गई हैं। यह मूर्ति 9 फीट लम्बी, 4 फीट चौड़ी, 2.5 फीट मोटी है और इसका वजन 5 हजार किलोग्राम है। यह मूर्ति एक ही पत्थर को तराशकर बनाई गई है।

अथवा

तालागाँव में कौन-से दो प्रसिद्ध मन्दिरों के अवशेष प्राप्त हुए हैं ? वहाँ के मंदिरों में किस प्रकार के पत्थरों का प्रयोग किया गया है ?

उत्तर- तालागाँव में देवरानी जेठानी के मन्दिरों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। तालागाँव के मंदिरों में लाल बलुआ पत्थर का उपयोग किया गया है।

प्रश्न 13. चमड़ी की सफाई करना क्यों जरूरी है ?

उत्तर-चमड़ी की सफाई करना इसलिए जरूरी है कि सफाई से चमड़ी के सूक्ष्म छिद्र खुल जाते हैं। इन्हीं छिद्रों के माध्यम से चमड़ी शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है। इसके अलावा चमड़ी की नियमित सफाई न होने पर अनेक चर्म रोगों के होने का खतरा रहता है। अतः चमड़ी की सफाई करना जरूरी है।

अथवा

शरीर में चमडी के क्या कार्य हैं ?

उत्तर- शरीर में चमडी के कार्य निम्न हैं-

1. चमड़ी पूरे शरीर को ढंककर उसकी रक्षा करती है।

2. चमडी के माध्यम से ही हम विभिन्न चीजों को महसूस करते हैं।

3. चमड़ी में सूक्ष्म छिद्र होते हैं जिनसे पसीना निकलता है। अतः चमडी शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करती है।

प्रश्न 14. अंग्रेजों ने वीर नारायण सिंह को जेल में क्यों डाल दिया ?

उत्तर-वीर नारायण सिंह ने जिस व्यापारी के गोदाम का अनाज जनता को बाँट दिया था, उस व्यापारी ने इस बात की शिकायत अंग्रेज अफसर से की थी। अंग्रेजों ने वीर नारायण सिंह पर डकैती का आरोप लगाकर जेल में डाल दिया था।

अथवा

वीर नारायण सिंह ने अपनी जनता के लिए क्या प्रयास किए ?

उत्तर-वीर नारायण सिंह ने अपनी जनता के लिए भरसक प्रयास किए। उन्हें खाने के लिए मुफ्त अनाज बाँटा। उन्होंने व्यापारियों से उधार लेकर भी अपनी जनता को अनाज बाँटा। जब एक व्यापारी ने अनाज देने से मना किया तो उन्होंने व्यापारी का ताला तोड़कर गोदाम का अनाज जनता में बाँट दिया।

प्रश्न 15. यदि भूकम्प आ जाए तो क्या करना चाहिए ?

उत्तर - भूकम्प आने पर हमें निम्न कार्य करने चाहिए-

1. कहीं खुली जगह में चले जाना चाहिए।

2. किसी ऊँची वस्तु जैसे-मेज (टेबल) आदि के नीचे बैठ जाना चाहिए।

3. किसी पेड़ के नीचे या बिजली खंभे के पास खड़ा नहीं होना चाहिए।

अथवा

यदि कभी किसी को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़े तो क्या करना चाहिए ?

उत्तर- इसके लिए निम्न कार्य करने चाहिए-

1. प्राकृतिक आपदा की सूचना अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुँचाया जाना चाहियें।

2. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना चाहिए।

3. बचाव कार्य में लगे पुलिस, डॉक्टर, सेना के जवानों द्वारा दी जाने वाली सलाह मानना चाहियें।

4. अफवाहें व अधूरी सूचनाएँ फैलाना नहीं चाहियें ना ही फैलने देना चाहियें।

Post a Comment

0 Comments