पाठ 15 मनुज को खोज निकालो
सुमित्रानंदन पंत
शब्दार्थ - अखिल = संपूर्ण, समग्र, अवनि = पृथ्वी, जमीन, विविध = बहुत प्रकार का, अनेक तरह का, भाँति-भाँति का, समत्व = समता, बराबरी, यवनिका = नाटक का पर्दा, दुर्जन = दुष्ट जन, खल, खोटा आदमी, असंस्कृत = असभ्य, बिना सुधरा हुआ, रीति = कोई कार्य करने का ढंग, प्रकार, तरह।
प्रमुख पद्यांशों की व्याख्या
1. आज मनुज को खोज निकालो जाति, वर्ण, संस्कृति, समाज से, मूल व्यक्ति को फिर से चालो देश-राष्ट्र के विविध भेद, हर धर्म-नीतियों में समत्व भर ।
संदर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक भारती के पाठ-14 'मनुज को खोज निकालो' कविता में संकलित है इसके कवि सुमित्रानंदन पंत हैं, जो प्रकृति के सुकुमार कवि के नाम से प्रसिद्ध हैं।
प्रसंग - मानव में समानता की भाव का निर्माण करने को कहा जा रहा हैं।
व्याख्या - कवि आह्वान करता है कि आज मानव को पुनः खोजने की आवश्यकता है, क्योंकि आज मानव जाति वर्ण, संस्कृति, समाज आदि में विभक्त हो गया है, इसके कारण से मानवता लुप्त हो गई है जिस हेतु देश और राष्ट्र के विभिन्न भेदों को दूर कर धर्म और नीतियों में समानता की भी भावना निर्माण कर का मानव को पुनः खोजने की बात कहते हैं।
2. रूढ़ि- रीतिगत विश्वासों की अंध-यवनिका आज उठा लो। आज मनुज को खोज निकालो भाषा-भूषा के जो भीतर, श्रेणि वर्ग से मानव ऊपर, अखिल अवनि में रिक्त मनुज को केवल मनुज जान अपना लो। आज मनुज को खोज निकालो
संदर्भ- प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक भारती के पाठ-14 'मनुज को खोज निकालो' कविता में संकलित है इसके कवि सुमित्रानंदन पंत हैं, जो प्रकृति के सुकुमार कवि के नाम से प्रसिद्ध हैं।
प्रसंग - प्रस्तुत गद्यांश में अंधकार से निकालकर प्रकाशवान करना है।
व्याख्या - कवि कहते हैं कि मानव आज रूढ़ियों और रीतियों में जकड़ा होने के कारण आपस में विश्वास की कमी हो गई है, मानव आज भाषाओं के चक्कर में पड़कर भीतर से कमजोर हो गया है, जबकि मानव किसी भी वर्ग श्रेणी से सर्वोच्च है अखण्ड (संपूर्ण) धरती में रहने वाले मनुष्य को केवल मानव मानकर, जानकर अपना लो।
3. राजा, प्रजा, धनी और निर्धन सभ्य, असंस्कृत, सज्जन, दुर्जन भव-मानवता से सबको भर खण्ड-मनुज को फिर से ढालो। आज मनुज को खोज निकालो
संदर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक भारती के पाठ-14 'मनुज को खोज निकालो' कविता में संकलित है इसके कवि सुमित्रानंदन पंत हैं, जो प्रकृति के सुकुमार कवि के नाम से प्रसिद्ध हैं।
प्रसंग - प्रस्तुत गद्यांश दुनिया में मानवता को अक्षुण्ण बनाये रखने को कहा गया है।
व्याख्या - कवि कहते हैं कि मनुष्य ही राजा होता है और वह प्रजा भी होता है, धनी भी हो सकता है, निर्धन भी हो सकता है। सभ्य, असभ्य, सज्जन, दुर्जन ये सभी मनुष्य में ही पाए जाते हैं। इसके पश्चात् भी कवि कहता है कि दुनिया में मानवता को अक्षुण्ण (एकत्र) बनाये रखने के लिए बिखरे हुए मानव को एकजुट करने की आवश्यकता है। मानव से ही मानवता का निर्माण होता है। संसार में मानव प्रथम तथा धर्म संस्कृति जातिवाद में है।
पाठ से
प्रश्न और अभ्यास
प्रश्न 1. मूल व्यक्ति को कवि ने कहाँ से खोज निकालने को कहाँ है ?
उत्तर- मूल व्यक्ति को कवि ने धर्म और नीतियों में समानता की भावना का निर्माण कर मानव को फिर खोजने की बात कही है।
प्रश्न 2. कवि ने मानव समाज में फैली किन-किन विविधताओं का उल्लेख किया है ?
उत्तर- कवि ने मानव समाज में फैली विविधताओं का वर्णन किया है अर्थात् वर्ण, संस्कृति, समाज आदि में विभक्त हो गया है। इस कारण से मानवता लुप्त हो गई है इन विविधताओं को समाप्त करके ही समानता की भावना का निर्माण करने को कह जा रहा है।
प्रश्न 3. मूल व्यक्ति से कवि का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - कवि का तात्पर्य मूल व्यक्ति से यह है कि वह मनुष्य जो वर्ण, जाति, संस्कृति, समाज को भूल कर प्रेम की भाषा बोलता हो जिसमें अमीर, गरीब, सज्जन, दुर्जन आदि का भेद- भाव न करता हो, सर्व मनुष्य को अपने समान मानता हो उसे मूल व्यक्ति कहा गया है।
प्रश्न 4. आज समाज में व्यक्ति-व्यक्ति के बीच किस प्रकार के भेद उत्पन्न हो गये हैं ?
उत्तर- आज मनुष्य-मनुष्य के बीच, जातिभेद, वर्णभेद, संस्कृति, समाजभेद ने गहरी पैठ बना ली है, इस कारण मानव समाज भाषा भेद से भी ग्रसित है और इसके सिवाय अमीरी- गरीबी, सज्जन, दुर्जन, ऊँच-नीच का भी भेद का विस्तार पा चुका है। ये सारे भेद मानव हेतु उचित नहीं है।
प्रश्न 5. इस कविता में कवि ने किस (खण्ड में मनुज) का प्रयोग किया है। इससे आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - इस कविता में कवि ने खण्ड मनुज टुकड़ों-टुकड़ों में बँटे मनुष्य को कहा है इससे हम यही समझते हैं कि दुनिया में बिखरे हुए मनुष्य को एक जुट करने की आवश्यकता है। मानव से ही मानवता का निर्माण होता है इसलिए टुकड़ों में बटे मनुष्य को एकता के सूत्र में पिरोना है।
प्रश्न 6. कवि किस अंध-यवनिका को उठाने की बात कह रहा है ?
उत्तर- कवि व्यक्ति को अंधकार से निकालकर प्रकाशवान करना चाह रहा है। विभिन्न भाषाओं में बँटा होना अंधकार को इंगित कर रहा है और इन्हीं के बीच से मनुष्य को बाहर निकालने की बात कही जा रही है।
प्रश्न 7. वर्गों में बँटा हुआ मनुष्य किस प्रकार पूर्ण मनुष्य बन सकता है ?
उत्तर - वर्गों में बँटा हुआ मनुष्य पूर्ण मनुष्य बन सकता है। जैसे - 1. अमीरी-गरीबी, सज्जन-दुर्जन, ऊँच-नीच में भेद- भाव न रखकर वह पूर्ण मनुष्य बन सकता है, साथ ही, 2. देश तथा राष्ट्रहित में कार्य करके, धर्म तथा नीतियों में समानता लाकर। 3. जाति, वर्ण, संस्कृति तथा समाज में भेदभाव न रखकर उन्हें समान दर्जा देकर मनुष्य सम्पूर्ण बन सकता है।
प्रश्न 8. रूढ़ि-रीतिगत विश्वासों को मिटा देने की बात कवि ने क्यों की है ?
उत्तर - रूढ़ि-रीतिगत विश्वासों को मिटा देने की बात कवि ने इसलिए की है, क्योंकि इससे आपसी वैमनस्य की भावना का बढ़ना, जाति का भेद-भाव होना, पतन की ओर जाना इन सबके कारण मनुष्य भीतर से कमजोर मानसिकता का शिकार होता है।
पाठ से आगे
प्रश्न 1. आपकी दृष्टि में एक आम आदमी की क्या विशेषताएँ होनी चाहिए ? चर्चा लिखिए।
उत्तर - मनुष्य की विशेषताएँ होनी चाहिए- 1. वह जाति, वर्ण, संस्कृति तथा समाज में भेद-भाव न रखें तथा उन्हें समान दर्जा देकर ऊपर उठाएँ।
2. देश तथा राष्ट्र के हित में कार्य करें।
3. धर्म तथा नीतियों में समानता का भाव रखे।
4. अमीरी-गरीबी सज्जन-दुर्जन, ऊँच-नीच में भेद-भाव का विस्तार न रखे ।
प्रश्न 4. हमारे देश में भाषा के दुराग्रह ने एक मनुष्य को दूसरे का दुश्मन बना दिया है। कैसे ?
उत्तर - हमारे देश में भाषा के दुराग्रह ने एक मनुष्य को दूसरे मनुष्य का दुश्मन बना दिया है, क्योंकि हमारे देश में विभिन्न भाषा-संस्कृति के लोग रहते हैं जो अपनी भाषा को सर्वोच्च स्थान दिलाने की बात कहते हैं जिससे आपस में देश की भावना उत्पन्न हो रही है तथा वैमनस्य की भावना बढ़ती जा रही है।
प्रश्न 5. हमारे समाज में फैली रूढ़ियों और अंध-विश्वासों ने किस प्रकार लोगों में एक-दूसरे के प्रति घृणा के भाव पैदा कर दिये हैं ?
उत्तर- मनुष्य रूढ़ियों रीतियों में लिप्त होने के कारण आपस में विश्वास की कमी आ गई है, जिससे वह भीतर से कमजोर हो गया है तथा एक-दूसरे के प्रति घृणा के भाव पैदा कर देता है।
भाषा से
प्रश्न 1. पाठ में प्रयुक्त इन शब्दों के विलोम अर्थ को प्रकट करने वाले शब्दों को ढूंढिए -
मनुज, विविध, रीति, अवनि, सभ्य, रिक्त अपनाना, खंड असंस्कृत, जाति, वर्ण, विश्वास, भीतर, ऊपर, राजा, धनी।
उत्तर- मनुष्य दानव
विविध एक
रीति कुरिति
अवनि जल
सभ्य असभ्य
पुनः भरा
छोड़ना अपनाना
खण्ड अखण्ड
असंस्कृत संस्कृत
जाति प्रजाति
वर्ण सादा
विश्वास अवश्विास
भीतर बाहर
ऊपर नीचे
राजा प्रजा
धनी निर्धन
प्रश्न 3. निम्नलिखित के दो-दो समानार्थी शब्द बनाइए
उत्तर- भव = जग, संसार
राजा - महाराज, महाराजा
धनी - धनवान, रईस
निर्धन = गरीब, कृपण
मानव = मनुष्य, मनुज
अवनि = धरती, धरा
खोजना = खोज, ढुंढना
अखिल = अखंड, सम्पूर्ण।
प्रश्न 4. (क) भाषा-भूषा एक सामासिक शब्द है, जिसके दोनों शब्द संज्ञा है। बीच में और का लोप है इसी प्रकार के और चार शब्द कविता से छाँटिए।
उत्तर-
1. देश –राष्ट्र
2. रूढ़ि – रीति
3. श्रेणी – वर्ग
4. धर्म – नीतियों।
(ख) इन शब्दों को शब्द-कोश में दिये गये क्रम के अनुसार लिखिये।
समत्व, भाषा, भव, असंस्कृत, विविध, विश्वास, अंध, वर्ण, अवनि, आखिए।
उत्तर- 1. अवनि 2. अखिल 3. अंध 4. असंस्कृत 5. भाव 6. भूषा 7. विविध 8. विश्वास 9. वर्ण 10. समत्व।
प्रश्न 6. निम्नलिखित समानोच्चारित शब्दों का प्रयोग अपने वाक्यों में इस प्रकार कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाए –
चिता / चीता, राज / राजा, अंध / अंधा, भव / भाव, जन / जान ।
उत्तर- (i) चिता - चिता जलती हुई रात में डरावनी लगती है।
चीता - चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है।
(ii) राज - श्रीरामचंद्र के राज में सभी कुशल व निपुण थे।राजा - राजा हरिश्चंद्र सत्यवादी थे।
(iii) अंध - रमेश अपने मित्र का अंधभक्त है। अंधा - अंधा लोगों के पढ़ने के लिए ब्रेललिपि का प्रयोग करते हैं।
(iv) भव - आज ऐसा कोई नहीं जो भव रोग से पीड़ित नहीं। भाव - सोने का भाव प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
(v) जन - लोकनायक जन प्रिय होता है।
जान - शिक्षक के समझाने पर विद्यार्थी इंद्रधनुष कैसे बनता है यह जान लिया।


0 Comments