समरूपी भिन्नार्थक शब्द(Paironyms Word)
हिंदी भाषा में कुछ ऐसे शब्द भी होते हैं, जो उच्चारण की दृष्टि से बहुत मेल खाते हैं, परंतु उनके अर्थ भिन्न होते हैं। इस प्रकार के शब्दों को समरूपी भिन्नार्थक शब्द कहा जाता है; जैसे-
यह पक्का मकान है। पक्का का अर्थ- मज़बूत
यह आम पका हुआ है।
पका का अर्थ- पका हुआ
माँ कपड़े पर इस्त्री कर रही हैं।
इस्त्री का अर्थ- प्रेस
यह स्त्री बहुत बुद्धिमान है।
उपर्युक्त उदाहरणों में 'पका और पक्का' दोनों शब्द एक समान लग रहे हैं। दोनों में 'प' और 'क' वर्ण समान हैं बस 'क' का अंतर है। इसी प्रकार 'स्त्री और इस्त्री' शब्द में भी ' स ' और त्र' वर्ण समान हैं। बस 'ई' का अंतर है। परंतु दोनों शब्दों के अर्थ में अंतर है। ऐसे शब्दों को ही समरूपी भिन्नार्थक शब्द कहते हैं। अत: हम कह सकते हैं कि-
वे शब्द जो देखने और सुनने में समान रूपी लगते हैं कहते हैं।
परंतु उनका अर्थ भिन्न होता है, उन्हें भिन्नार्थक शब्द कहते है।
1. तरणि - सूर्य
तरणी- नौका
तरुणी - युवती
2.अचार -खाने की वस्तु
(आम, नीबू आदि का अचार)
आचार -चाल-चलन
3.अनल - आग
अनिल - वायु
4.कड़ाई - सख़्ती
कढ़ाई - बेलबूटे काढ़ना, एक प्रकार का बर्तन।
5.अपेक्षा - तुलना में, उम्मीद अनादर, तिरस्कार
उपेक्षा - अनादर,तिरस्कार।
6.ग्रह - आकाशीय पिंड
गृह- घर
7.आदि - प्रारंभ
आदी - अभ्यस्त, शौक़ीन
8.दिन- दिवस
दीन - ग़रीब
9.उपयुक्त- ठीक
उपर्युक्त- ऊपर कहा गया।
10.नीर -पानी
नीड़ - घोंसला
11.ओर- तरफ
और -तथा, दूसरा
12.नीयत- इच्छा
नियत - निश्चित
13.कलि -कलियुग,कलह
कली - फूल की कली
14.पका-पका हुआ
पक्का -मजबूत
15.असमान - जो बराबर नहीं
आसमान - आकाश
16.प्रसाद -कृपा,मंदिर का प्रसाद
प्रासाद -महल
17.द्रव -तरल पदार्थ
द्रव्य -धन
18.वसन -कपड़ा
व्यसन - बुरी आदत, लत
19.दिशा ओर,तरफ
दशा - अव्यवस्था
21.संस्कृत -एक भाषा,निखरा हुआ।
संस्कृति - जीवन पद्धति,परंपरा
22.संबंध-रिश्ता
सम्बद्ध - जुड़ा हुआ
23.पतन-गिरना
पत्तन-बंदरगाह
24.सुत- सूती वस्त्र बनाने का धागा
सुत - पुत्र
25.भवन- घर,मकान
भुवन -संसार
26.शाम -संध्या
श्याम - काला
27.व्रत -निश्चय,उपवास
वृत्त -गोलाकार,आकृति
28.समान -बराबर
सामान - वस्तुएं
29. शुक्ल - सफ़ेद
शुल्क - फीस
30. अन्न -अनाज
अन्य - दूसरा
0 Comments