आज है दूरदर्शन का जन्मदिन
भारत में टेलीविजन के इतिहास की कहानी
आज भी दूरदर्शन का नाम सुनते ही अतीत की कई गुदगुदाती बातें याद आ जाती हैं। जैसे चित्रहार ,रंगोली इत्यादि।
भले ही आज टीवी चैनल्स पर कार्यक्रमों की बाढ़ आ गई हो लेकिन दूरदर्शन की पहुंच को टक्कर दे पाना अभी भी किसी भी चैनल के बस की बात नहीं है । आपके चैनल 'दूरदर्शन' की स्थापना एक परीक्षण के तौर पर दिल्ली में 15 सितंबर 1959 को हुई थी।
जब दूरदर्शन को प्रारंभ किया गया, उस समय प्रसारण हफ्ते में सिर्फ तीन दिन आधा-आधा घंटे होता था. पहले इसका नाम ‘टेलीविजन इंडिया’ दिया गया था बाद में 1975 में इसका हिन्दी नामकरण ‘दूरदर्शन’ नाम से किया गया।
1959 में शुरू होने वाले दूरदर्शन का 1965 में रोजाना प्रसारण प्रारंभ हुआ। 5 मिनट न्यूज बुलेटिन भी इसी साल से शुरू हुआ।
1986 में शुरू हुए 'रामायण' और इसके बाद शुरू हुए 'महाभारत' के प्रसारण के दौरान हर रविवार को सुबह देश भर की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता था और लोग सड़कों पर अपनी यात्रा 'रामायण' और 'महाभारत' के प्रसारण के दौरान नहीं करते थे। लोग बेसब्र होकर इतवार का इंतज़ार करते थे।
बड़े तो बड़े बच्चे भी इस दिन का इंतज़ार करते थे क्यो की उनका भी मनपसंद कार्टून प्रोग्राम जैसे डिजनी लैंड, जंगल बुक,एलीस एंड वंडरलैंड इत्यादि जो आते थे।
0 Comments