अध्याय 4 केन्द्र की सरकार
प्रश्न 1 पता करें और बताए-
1.आप किस राज्य में रहते है?
उत्तर- छत्तीसगढ़
2. हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन है?
उत्तर- माननीय नरेंद्र मोदी।
(3) क्या आपके क्षेत्र के संसद सदस्य वहाँ की समस्या को हल करने में मदद करते हैं। यदि हाँ तो कैसे?
उत्तर- हमारे क्षेत्र के संसद सदस्य हमारे क्षेत्र की समस्या को हल करने में मदद करते है। धान खरीदी केंद्र खोलने, मंच निर्माण नाली निर्माण , सड़क निर्माण, स्कूल भवन निर्माण, आदि में मदद करते है।
प्रश्न 2. केन्द्र सरकार किसे कहते हैं ? केन्द्र सरकार के सभी अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर-पूरे देश के लिए सुशासन व्यवस्था करने वाली संस्था को केन्द्र सरकार कहते हैं। बोल-चाल में इसे दिल्ली सरकार के नाम से जाना जाता है।
सरकार के तीन अंग हैं-(1) व्यवस्थापिका-व्यवस्थापिका को संसद के नाम से जाना जाता है। यह देश के लिए कानून बनाने का कार्य करती है। राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्य सभा को मिलाकर संसद का निर्माण होता है।
(2) कार्यपालिका-संसद द्वारा बनाए गए कानून को क्रियान्वित करती है।
3.न्यायपालिका कार का पालन न करने वालों कोदंडित करती है।
प्रश्न 3. देश को संसद को आप क्या समझते है ।
उतर-देश को संशा से तात्पर्य व्यवस्थापिका से है। यह संस्था देश के लिए कानून का निर्माण करती है । राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर सांसद कहा जाता है। कोई यो विधेयक कानून तभी बनता है, जब उसे दोनों सदनों द्वारा निर्धारित बहुमत पारित कर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर लिया जाता है।
प्रश्न 4. देश के लिए कानून बनाने का कार्य सरकार के किस अंग का है?
उत्तर- देश के लिए कानून बनाने का कार्य व्यवस्थापिका (संसद)का है।
प्रश्न 5. राष्ट्रपति को चार महत्वपूर्ण शक्तियों को बताइये।
उत्तर- राष्ट्रपति को महत्वपूर्ण शक्तियां निम्नलिखित है-
(1) राष्ट्रपति राज्य के राज्यपालों, महाधिवक्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त, उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आदि को नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
(2) राष्ट्रपति भारत को सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता है।
(3) दूसरे देशों से युद्ध और संधि व समझौते राष्ट्रपति के नाम कर दिया जाता है।
(4) राष्ट्रपति के पास क्षमादान करने की भी शक्ति होती है।
(5) यदि देश सुरक्षा को युद्ध अथवा अशांति का खतरा हो तो राष्ट्रपति पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर सकता है।
प्रश्न 6. संसद के कार्यों को लिखिए।
उत्तर- संसद का प्रमुख कार्य कानून बनाना, मंत्रिमंडल के कार्यों को समीक्षा करना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 7. प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
प्रश्न 8, सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को लिखिए।
उत्तर- सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार तीन प्रकार के हैं-
1. प्रारंभिक अधिकार क्षेत्र-इसके अंतर्गत उच्चतम
न्यायालय निम्नलिखित मुकदमों की सुनवाई कर सकता है-
(अ) एस मुकदमे जो केन्द्र व राज्य सरकार के बीच हों।
(ब) एस मुकदमे जो दो या दो से अधिक राज्यों के मध्य विवादित हों।
(स) ऐसे मुकदमे जो किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों के हनन से सम्बंधित हो।
2. अपीलीय अधिकार-इसके अंतर्गत यह न्यायालय संवैधानिक, दीवानी और फौजदारी मामलों में उच्च न्यायालयों के निर्णयों के विरुद्ध अपील सुन सकता है।
3. परामर्श क्षेत्राधिकार-इसके अंतर्गत राष्ट्रपति किसी सार्वजनिक महत्व या विधि सम्मत तथ्यों के बारे में सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श ले सकते हैं लेकिन इस परामर्श को मानने के लिए राष्ट्रपति बाध्य नहीं होता।
सर्वोच्च न्यायालय नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षक है। यह संसद द्वारा पारित अधिनियमों का पुनरावलोकन कर सकता है। संविधान के प्रावधानों के विरुद्ध होने पर उन कानूनों को अवैध घोषित कर सकता है।
प्रश्न 9. रामलाल का जमीन संबंधित केस उच्च न्यायालय में चल रहा था। उच्च न्यायालय ने निर्णय रामलाल के विरुद्ध दिया जिससे रामलाल नाखुश था। अब वह न्याय प्राप्ति के लिए कौन-सा उपाय करेगा?
उत्तर-रामलाल न्याय प्राप्ति के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर सकता है।
0 Comments