भूगोल कक्षा आठवीं अध्याय 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

अध्याय 2

भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति 

और वन्य जीवन संसाधन



प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन-कौन से हैं ?

उत्तर-  मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक हैं-(i) वर्षा, (ii) तापमान।

(ii) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर- भूमि निम्नीकरण के दो कारण हैं

(i) भवन निर्माण, (ii) खनन।

(iii) भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है ?

उत्तर- भूमि निम्नलिखित प्रकार से एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है

(i) कृषि और वानिकी करना,

(ii) भवन निर्माण करना,

(iii) खनन करना,

(iv) सड़कों और उद्योगों की स्थापना करना,

(v) मनुष्य अपनी 95 प्रतिशत से भी अधिक आवश्यकताएँ भूमि से ही पूरी करता है।

(iv) किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।

उत्तर- सरकार द्वारा पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए निम्नलिखित दो उपाय किए गए हैं

(i) सामाजिक वानिकी और वन महोत्सव जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया है।

(ii) राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीवन अभयारण्य स्थापित किए गए हैं।

(V) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।

उत्तर- (i) पेड़-पौधे लगाकर भूमिगत जल के स्तर को सुधारा जा सकता है।

(ii) धरातल पर बहने वाले जल का संग्रहण करके जल का संरक्षण किया जा सकता है।

(iii) नहरों को पक्का करके जल रिसाव को रोका जा सकता है।

प्रश्न 2. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए

(i) निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मदा निर्माण का नहीं है ?

(क) समय

(ख) मृदा का गठन

(ग) जैव पदार्थ

उत्तर- (ख) मृदा का गठन।

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

(क) रक्षक मेखला

(ख) मलचिंग

(ग) वेदिका कृषि

उत्तर- (ग) वेदिका कृषि।

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है ?

(क) बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो।

(ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।

(ग) खरीदारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।

उत्तर- (ग) खरीदारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।

 प्रश्न 3. निम्नलिखित का मिलान कीजिए

A. भूमि उपयोग(i) मृदा अपरदन को रोकना
B. हाूमस(ii) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र
C. चट्टान बांध(iii) भूमिका का उत्पादनकारी उपयोग
D. जैवमंडल(iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव प्रदार्थ
उत्तर–
A. भूमि उपयोग(I) भूमिका का उत्पादनकारी उपयोग
B. हाूमस(Ii) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव प्रदार्थ
C. चट्टान बांध(Iii) मृदा अपरदन को रोकना
D. जैवमंडल(Iv) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र
प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए
(i) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है।
(ii) भारत में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
(iii) तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।
(iv) मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रखता है ।

उत्तर- (i) सत्य, (ii) सत्य, (iii) असत्य, (iv) असत्य।

कारण– (1) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक उपजाऊ है। इस मैदान की भूमि समतल है और यहाँ पर सड़कों, रेलमार्गों और नहरों का जाल बिछा हुआ है इसलिए यह मैदान अत्यधिक आबाद है।

(2) भारत में वर्षा असामान्य रूप से हो रही है। साल में केवल कुछ ही दिनों में भारी वर्षा होकर शेष सारा साल सूखा पड़ा रहता है। इससे तालाब, पोखर, कुएँ और नदियाँ सूख जाती हैं। लोगों को पीने तक के लिए पानी नहीं मिलता है

Post a Comment

0 Comments