Cgschoolमें विद्यार्थी प्रगति पत्रक डाउनलोड कैसे करें /(कक्षा पहली से आठवीं तक ) Class 1 To 8 standerd Students Progress card Download

विद्यार्थी प्रगति पत्रक डाउनलोड कैसे करें - (कक्षा पहली से आठवीं तक ) 



शिक्षक साथियों आप सभी को सादर नमस्कार , उम्मीद है आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित होंगे। साथियों जैसे कि आपसभी को मालूम ही है हमारे इस वेबसाइट shikshajyoti.com के माध्यम से हमेशा नए नए और उपयोगी जानकारी निरंतर दिया जाता है। शिक्षा विभाग और शिक्षकों की पूरी जानकारी आप यहां से प्राप्त करते है। 

आज के लेख में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है। यदि आप एक शिक्षक  है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है  , इसे अंत तक और पूरा जरूर पढ़ें। साथ ही अपने अन्य शिक्षक साथियों को भी जरूर शेयर करें। 

 कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों का प्रगति पत्रक  या रिपोर्ट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ???

शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्ययनरत् विद्यार्थियों का तीन स्तर में आंकलन किया जाना है ,जिसकी शुरुआत बेसलाइन आंकलन के साथ प्रारंभ हो चुकी है। पूरे शिक्षण सत्र  में विद्यार्थियों का तीन प्रकार से आंकलन किया जायेगा ,जो तीन चरणों में सम्पन्न होगी–  पहला चरण बेसलाइन आंकलन के रूप में किया गया है। आंकलन का दूसरा चरण  मिड लाइन आंकलन और तीसरा चरण एंड लाइन आंकलन के रूप में होना है । आंकलन के साथ ही पांच इकाई मूल्यांकन भी किया जाना है । इस  प्रकार पूरे सत्र में विद्यार्थियों के विभिन्न गतिविधियों का आंकलन शिक्षकों द्वारा किया जाना है।

शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का  किये जा रहे सभी आंकलन और अन्य गतिविधियों का रिकार्ड रखना बहुत जरुरी और अनिवार्य है क्योंकि किसी भी कार्य का अंकेक्षण शाला में रखे गए रिकार्ड के आधार पर किया जाता है ।

कक्षा पहिली से 8 आठवीं तक अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के आंकलन के बाद उनके द्वारा  प्राप्त अंकों का cgschool.in पोर्टल में प्रविष्टि करना अनिवार्य है ।

इसे जरूर पढ़ें - cgschool.in में विद्यार्थियों की अंक प्रविष्टि कैसे करें ? 

कक्षा  पहिली सेआठवीं से  तक विद्यार्थियों के प्रगति पत्रक को cgschool.in में अपलोड कर दिया गया है ,जिसे आप बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते है । आप को प्रगति पत्रक डाउनलोड करने के बहुत ही आसान तरीका बता रहे हैं।

प्रगति पत्रक डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गए  निर्देशों का पालन करें–

● सबसे पहले शिक्षक cgschool.in पोर्टल में अपने रजिस्टर मोबाइल नम्बर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

● लॉगिन होने के बाद नए पेज ओपन होगा में जिसमें शिक्षक के विकल्प को चुने।

●  पढ़ाई तुंहर द्वार  लिखा है उसके बाजू दिए तीन लाइन में  क्लिक करें जिससे बहुत से विकल्प दिखाई देंगे । यहाँ पर सबसे पहले आपको शिक्षक के कार्य पर टैप करना है ,उसके बाद विद्यार्थी विकल्प का चयन करें ।  विद्यार्थी विकल्प का चयन करने पर विद्यार्थी से सम्बंधित अन्य आप्शन दिखेंगे यहाँ पर आपको प्रगति पत्रक विकल्प का चयन करना है। 

स्क्रीन शॉट में सभी स्टेप को बताया गया है।

● जब आप प्रगति पत्रक के विकल्प में टैप करेंगे तो  ,स्क्रीन में नए पेज दिखाई देगा यहाँ पर सम्बंधित शिक्षक का नाम ऊपर  लिखा हुआ दिखाई देगा ,साथ ही स्कूल का विवरण U Dise कोड के साथ दिया गया है ।



यहाँ पर आप जिस विद्यार्थी का प्रगति पत्रक डाउनलोड करना चाहते है उसके कक्षा और सेक्सन का चयन करें और नीचे दिए गए विद्यार्थी खोजें बटन पर टैप करें । जैसे कि चित्र में दिखाया गया है । मिडिल स्कूल कशिक्षक लॉगिन करेंगे तो कक्षा 6से 8 दिखाई देगा।

●  चयन किये गए कक्षा के सभी विद्यार्थियों की सूची ओपन हो जाएगी ,जिसमे विद्यार्थियों के नाम ,पिता का नाम ,जन्म तिथि और प्रगति पत्रक का कालम दिया गया है।




यहाँ पर आपको जिस विद्यार्थी का प्रगति पत्रक डाउनलोड करना है । उसके नाम के सामने प्रगति पत्रक वाले कालम में डाउनलोड करें पर टैप करना है । इससे विद्यार्थी का प्रगति पत्रक डाउनलोड हो जाएगा ,जिसे आप प्रिंट करवा सकते है। 

विद्यार्थियों की प्रगति पत्रक जो cgschool.in पोर्टल में अपलोड किया गया गया है। उसका नमूना पोस्ट में है।






Post a Comment

0 Comments