राज्य स्तरीय बेसलाइन आकलन 2021 -22के दिशा निर्देश एवं बेसलाइन आकलन एंट्री कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों का आकलन जरूरी

राज्य स्तरीय आकलन 2021 -22के दिशा निर्देश एवं बेसलाइन आकलन एंट्री कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों का आकलन जरूरी



शिक्षक साथियों आप सभी को सादर नमस्कार , उम्मीद है आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित होंगे। साथियों जैसे कि आप सभी को मालूम ही है हमारे इस वेबसाइट shikshajyoti.com के माध्यम से हमेशा नए नए और उपयोगी जानकारी निरंतर दिया जाता है। शिक्षा विभाग और शिक्षकों की पूरी जानकारी आप यहां से प्राप्त करते है। 

आज के लेख में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है। यदि आप एक शिक्षक  है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है  , इसे अंत तक और पूरा जरूर पढ़ें। साथ ही अपने अन्य शिक्षक साथियों को भी जरूर शेयर करें। 

आकलन हेतु दिशा निर्देश सत्र 2021-22 हेल्प वीडियो

 छत्तीसगढ़ राज्य में राज्य  स्तरीय आंकलन की प्रक्रिया 28 अगस्त से आरंभ हो रही है।शिक्षा सत्र 2021-22 में बच्चों की शैक्षिक प्रगति जानने के लिए कुल 3 आकलन व 5 इकाई मूल्यांकन कराने की योजना है। आंकलन के अंकों का संधारण राज्य स्तर पर पोर्टल में किया जायेगा वही इकाई मूल्यांकन गतिविधि, प्रोजेक्ट वर्क, समूह कार्य, प्रदत्त कार्य, गृह कार्य व सर्वे कार्य पर आधारित होगा जो कुल 50 अंकों का होगा। बेसलाइन आकलन के  पूर्व सी.जी.पोर्टल पर शत प्रतिशत बच्चों की जानकारी दर्ज करना आवश्यक है तभी हम इनके प्राप्तांकों की एण्ट्री कर पायेंगे। 

कक्षा पहली दूसरी के बेसलाइन एंट्री के लिये हेल्प वीडियो

बेसलाइन, मिडलाइन और एण्डलाइन आंकलन कुल 100 अंकों का होगा। अभी बेसलाइन आंकलन 30 अंकों का सेतु पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। जिस महीने आंकलन होगा उस माह इकाई मूल्यांकन नहीं होगा। आंकलन पश्चात बच्चों को प्राप्तांकों के आधार पर ग्रेडिंग प्रदान की जायेगी। इसी आधार पर सत्र के अंत में प्रगति पत्रक जारी होंगे तथा परीक्षाफल पंजी संधारित किये जायेंगे। कक्षा पहली के बच्चों का हिंदी, गणित व अंग्रेजी में बेसलाइन आकलन उनके पूर्व ज्ञान के आधार पर मौखिक अथवा गतिविधि आधारित होगा। 

बेसलाइन टेस्ट एंट्री कक्षा तीसरी से आठवीं के लिए हेल्प वीडियो 

आज के आर्टिकल में आकलन प्रोसेस से सम्बन्धित जानकारी देने का प्रयास किया गया है। कृपया किसी बिंदु को लेकर संशय हो तो पोर्टल के टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर लें। या आप 7697392889 पर भी फोन कर सकते हैं। आकलन हेतु दिशा निर्देश सम्बन्धी जारी आदेश व दिशा निर्देश की कॉपी cgschool.in पर जाकर सहजता से डाउन लोड कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments