क्या है गिल्ली डंडा छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे खेला जाने वाला खेल है। बच्चे बहुत उल्लास के साथ खेलते है।
गुल्ली डंडा या गिल्ली डंडा दोनों ही बोला जाता है। अंग्रेजी में इसे टीम केट कहा जाता है। भारत में यह प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध है।इसे बेलनाकार लकड़ी के साथ खेला जाता है, इसकी लंबाई बेसबॉल अथवा क्रिकेट के बल्ले के बराबर हो सकती है।
इसी प्रकार की बेलनाकार छोटी सी लकड़ी को गिल्ली कहा जाता है। यह गिल्ली दोनों किनारों से नुकीली या घिसी होती है।
गिल्ली-डंडा खेलने का तरीका और नियम निम्नानुसार है–
1. सबसे पहले दोनों टीमों के बीच सिक्का उछाल कर तय किया जाता है कि कौन सी टीम पहले गिल्ली को डंडे से मारेगी और कौन सी टीम फील्डिंग करेगी। फील्डिंग वाली टीम मैदान में फैल जाती है और विपरित टीम का एक खिलाड़ी गिल्ली को डंडे से मारने के लिये केंद्र में एक गड्ढे के पास तैयार रहता है।
2. इस खेल को शुरू करने से पूर्व जमीन पर एक छोटा और लम्बा गड्ढा खोदा जाता है ,फिर उस गड्ढे में गिल्ली को इस प्रकार रखते है की गिल्ली का कुछ भाग ऊपर की ओर दिखाई देता रहे।
3. उसके बाद डंडे से गिल्ली को मार कर उछालते है और उस गिल्ली को दूर तक पहुंचाने की कोशिश करते है।
4. अगर गिल्ली को उछालते ही सामने वाला यानि दूसरी टीम का खिलाडी हवा में उस गिल्ली को अपने हाथो में पकड़ लेता है तो पहला खिलाडी जो खेल रहा होता है वह आउट हो जाता है।
5. अगर दूसरी टीम का खिलाडी गिल्ली को नही पकड़ पाता है तो डंडे का इस्तेमाल करके गड्ढे से उस बिंदु तक की दूरी को मापा जाता है जहां गिल्ली गिरी थी। प्रत्येक डंडे की लंबाई गिल्ली मारने वाली टीम के स्कोर में एक पॉइंट जोड़ देती है।
6. गिल्ली को मारने के लिये हर खिलाड़ी को तीन मौके दिये जाते है।
इस प्रकार से ये खेल खेला जाता है। यह खेल केवल खेल की भावना से खेला जाता है, इसमें कोई भी हार पराजय की भावना नहीं होती है। परंतु इस खेल में आँख में चोट लगने की संभावना रहती है। अत: यह खेल बहुत ही सावधानीपूर्वक खेलना चाहिए।
इंग्लैंड का टिप-कैट (Tip-Cat) खेल और दक्षिण कोरिया जचीगी (Jachigi) खेल भी गिल्ली-डंडा के समान ही हैं, बस इसे वहां अलग नाम से जाना जाता है। इस खेल को पूरे भारत में भी अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे: मराठी में इसे विटी दांडू, कन्नड़ में चन्नी – डांडू, बंगाली में डंगुली तथा मलयालम में कुट्टीम कोलम आदि।
संकलन अर्चना शर्मा
0 Comments