विलोम शब्द या विपरीत शब्द/VILOM SHABD/ANTONYMS/ Opposite words in hindi/

 विलोम शब्द या विपरीत शब्द (Antonyms)

परिभाषा

विलोम’ शब्द का अर्थ है-उल्टा या विपरीत। अत: किसी शब्द का उल्टा अर्थ व्यक्त करने वाला शब्द विलोमार्थक शब्द कहलाता है। विलोम शब्द का अंग्रेज़ी पर्याय ‘Antonyms’ होता है। विलोमार्थक शब्दों को विपर्यायवाची, प्रतिलोमार्थक और विलोम शब्द भी कहते हैं।

Vilom Shabd in Hindi– हर शब्द का एक निश्चित अर्थ या मतलब होता है। उस अर्थ का विपरीत या उलटा अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं। विलोम शब्दों को विपरीतार्थक शब्द या अंग्रेज़ी में Opposite Words भी कहा जाता है।



1. लिंग परिवर्तन द्वारा – किसी भी शब्द का मूल लिंग (Gender) बदल कर उसका विलोम शब्द तय किया जाता है। जैसे – दिन का विलोम शब्द रात, शेर का शेरनी, राजा-रानी, बूढ़े – बुढ़िया आदि।  

2. भिन्न जाति या वर्ग के शब्द द्वारा– कुछ शब्द जिनके निश्चित अर्थ एक दूसरे के परस्पर विरोधी भाव रखते हैं। जैसे  हार – जीत, अच्छा – बुरा, पाप – पुण्य, उल्टा – सीधा, आज़ाद – ग़ुलाम, विष – अमृत, अंधकार – उजाला इत्यादि।

3. उपसर्ग जोड़कर– किसी शब्द के आगे उपसर्ग लगाकर उसका विपरीत अर्थ देने वाला शब्द बनाया जाता है। जैसे  घात – प्रतिघात, स्वस्थ – अस्वस्थ, समान – असमान आदि।

4. उपसर्ग बदल-कर– किसी भी शब्द के आगे लगे उपसर्ग को बदलकर उस शब्द का अर्थ बदल जाता है। जैसे  उत्तीर्ण – अनुतीर्ण, इच्छा – अनिच्छा, उत्कर्ष – अपकर्ष, आदान – प्रदान आदि।

5. नञ् समास (नहीं अर्थ वाले शब्द) जोड़कर– किसी शब्द के आगे ऐसे शब्द या अक्षर जोड़कर जिनका अर्थ ‘नहीं’ होता है।

 जैसे  अंत – अनंत, आदि – अनादि, सुविधाजनक – असुविधाजनक, संभव – असंभव आदि।

विलोम या विपरीत शब्दों के उदाहरण–

शब्द
विलोम
सपूतकपूत
अंकुशनिरंकुश
अंगीकारअस्वीकार
अंतरबाह्य
अंशतःपूर्णतः
अकलुषकलुष
अकालसुकाल
अक्रूरक्रूर
अगलापिछला
अग्रजअनुज
अग्राह्यग्राह्य
अग्रिमअन्तिम
अचलचल
अच्छाबुरा
अजलनिर्जल
अज्ञविज्ञ
अतलवितल
अतिअल्प
अतिवृष्टिअनावृष्टि
अतुकान्ततुकान्त
अथइति
अदेयदेय
अदोषसदोष
अधमउत्तम
अधर्मसध्दर्म
अधिकन्यून
अधुनातनपुरातन
अनंतअंत
अनभिज्ञभिग
अनागतआगत
अनातुरआतुर
अनाथसनाथ
अनाहूतआहुत
अनित्यनित्य
अनिष्टइष्ट
अनुकूलप्रतिकूल
अनुजअग्रज
अनुरक्तविरक्त
अनुरक्तिविरक्ति
अनुरागविराग
अनुर्तीणउर्तीण
अनुलोमविलोम
अनैतिहासिकऐतिहासिक
अन्तरंगबहिरंग
अन्धकारप्रकाश
अपकारउपकार
अपचारउपचार
अपेक्षाउपेक्षा
अपेक्षानगद
अपेक्षितअनपेक्षित
अभिज्ञअनभिज्ञ
अभ्यस्तअनभ्यस्त
अमरमर्त्य
अमावस्याप्रूर्णिमा
अमृतविष
अरूचिसुरूचि
अर्थअनर्थ
अर्पणग्रह्र्ण
अर्वाचीनप्राचीन
अल्पअधिक
अल्पकालीनदीर्घकालीन
अल्पज्ञबहुज्ञ
अल्पायुदीर्घायु
अवनतउन्नत
अवरप्रवर
अवरोहआरोह
अवलम्बनिरालम्ब
असलीनकली
अस्तउदय
अस्ताचलउदयाचल
अस्पृश्यस्पृश्य
आकर्षविकर्ष
आकर्षणविकर्षण
आगमनगमन
आगामीगत
आगामीविगत
आग्रहदुराग्रह
आचारअनाचार
आच्छादितअनाछ्दित
आतुरशांत
आदत्तप्रदत्त
आदरअनादर
आदरअनादर
आदर्शयथार्थ
आदानप्रदान
आदिअंत
आद्रशुष्क
आधुनिकप्राचीन
आध्यात्मिकभौतिक
आयव्यय
आरम्भअंत
आरोहअवरोह
आलस्यस्फूर्ति
आवृतअनावृत
आशानिराशा
आशीर्वादअभिशाप
आसक्तअनाशक्त
आस्थाअनास्था
आहारनिराहार
आहारअनाहार
आह्वानविसर्जन
इच्छाअनिच्छ।
इच्छाअनिच्छा
इच्छाअनिच्छ
इहलोकपरलोक
ईर्ष्याप्रेम
ईश्वरअनीश्वर
उग्रसौम्य
उचितअनुचित
उत्कर्षअपकर्ष
उत्कृष्टनिकृष्ट
उत्तमअधम
उत्थानपतन
उदारअनुदार
उद्यमीआलसी
उधारनगद
उन्नतिअवनति
उपकारअपकार
उपयुक्तअनुपयुक्त
उपस्थितअनुपस्थित
उपायनिरुपाय
उर्वरऊसर
उषासंध्या
एकअनेक
एकताअनेकता
एकांगीसर्वांगीण
कनिष्ठज्येष्ठ
कृतज्ञकृतघ्न
कृषस्थूल
कृष्णशुक्ल
क्रयविक्रय
क्षणिकशाश्वत
खेदप्रसन्नता
गुप्तप्रकट
ग्रामीणशहरी
घातप्रतिघात
घृणाप्रेम
छलीनिश्चल
छूतअछूत
जंगलीपालतू
जन्ममृत्यु
जलथल
ठोसतरल
दयालुनिर्दयी
दातायाचक
दिनरात
दुर्लभसुलभ
धीरअधीर
नखशिख
निंदास्तुति
निरक्षरसाक्षर
नूतनपुरातन
प्रत्यक्षपरोक्ष
बंधनमुक्ति
बालकबालिका
मितव्ययअपव्यय
मूकवाचाल
मोक्षबंधन
मौखिकलिखित
यशअपयश
रक्षकभक्षक
राजारानी
रातदिन
रुग्णस्वस्थ
लक्षणकुलक्षण
लक्षितअलक्षित
लगभगपूरा
लगावहटाना
लचीलाकठोर
लड़नामिलना
लहूपसीना
वरदानअभिशाप
विधवासधवा
विधिनिषेध
वृष्टिअनावृष्टि
शयनजागरण
शीतउष्ण
शुभअशुभ
शुष्कआर्द्र
संक्षेपविस्तार
संतोषअसंतोष
सक्रियनिष्क्रय
सगुणनिर्गुण
सजीवनिर्जीव
सज्जनदुर्जन
सफलअसफल
सरसनीरस
सुगंधदुर्गन्ध
सौभाग्यदुर्भाग्य
स्त्रीपुरुष
स्वाधीनपराधीन
हर्षशोक
पूरा अधूरा
अँधेराउजाला
अतिवृष्टिअनावृष्टि
अत्यधिकअत्यल्प
अंतरंगबहिरी
अंधकारप्रकाश
अधिकतमन्यूनतम
अंदरबाहर

Vilom Shabd in Hindi –

शब्दविलोम
अघमउत्तम
अंदरूनीबाहरी
अगमसुगम
अक्षमसक्षम
अनभिज्ञअभिज्ञ
अनाथसनाथ
अनुकूलप्रतिकूल
अग्रजअनुज
अनुग्रहनिग्रह, विग्रह
अज्ञप्रज्ञ
अनुलोमविलोम, प्रतिलोम
अग्निजल
आकर्षणविकर्षण
अंगीकारइनकार
अमरमर्त्य
अघअनघ
अमावस्यापूर्णिमा
अमृतविष
अर्जनवर्जन
अर्थअनर्थ
अल्पसंख्यकबहुसंख्यक
अलभ्यलभ्य
अर्थीप्रत्यर्थी
अपराह्नपूर्वाह्न
अधिकारीअनधिकारी
अखाद्यखाद्य
अचरचर
अजेयजय
अज्ञानज्ञान
अज्ञानीज्ञानी
अकर्मण्यकर्मण्य
अनुरक्तविरक्त
अनयनय
अपकीत्तिसुकीर्ति
अंतआदि
अनित्यनित्य
अपनापराया
अलौकिकलौकिक
अपमानसम्मान
अप्रियप्रिय
असाधारणसाधारण
अपेक्षाउपेक्षा
असभ्यसभ्य
अपेक्षितउपेक्षित
अमंगलमगल
अरुचिरुचि
अशुभशुभ
अल्पज्ञबहुज्ञ
अल्पायुदीर्घायु, चिरायु
अनिच्छाइच्छा
अनुचितउचित
अवनतउन्नत
असमयसुसमय
अनवसरसुअवसर
अश्रुहास
अभीष्टअन्भिष्ट
अनुपस्थितउपस्थित
अनेकएक
अपचयउपचय
अंडज़पिंडज
अंसंतुष्टसंतुष्ट
असंतोषसंतोष
आधारनिराघार, अनाधार
आधुनिकप्राचीन
आगामीविगत
आत्मापरमात्मा
आयतनिर्यात
आकाशपाताल
आसक्तअनासक्त, निरासक्त
अभ्यंतरबाहूय
आजादीगुलामी
आरोहअवरोह
आर्यअनार्य
आरोहीअवरोही
आगमनगमन
आवश्यकअनावश्यक
आवाहनविसर्जन
आवृत्तअनावृत
आध्यात्मिकआधिभौतिक
आमऱवास
आकुँचनप्रसारण
आलस्यस्फूर्ति
आदत्तप्रदत्त
आरूढ़अनारूढ़
आस्थाअनास्था
आज्ञाअवज्ञा
अतिरिक्तअनतिरिक्त
आवकजावक
आगतअनागत
आतपछाया, अनातप
आवृतअनावृत
अकेलासाथ
अनृतऋत, तथ्य
अपकारउपकार
अभिमुखविमुख
अबलासबला
अचेतसचेत
अत्रतत्र
अकामसकाम
अर्पितगृहीत
अकर्त्तव्यकर्त्तव्य
अपराधीनिर्दोष, निरपराध
अभिमाननिरभिमान
अप्रत्यक्षप्रत्यक्ष
अपकर्षप्रकर्ष, उत्कर्ष
अप्रसन्नप्रसन्न
अपव्ययमितव्यय
अनुर्वराउर्वरा
अपूर्णपूर्ण
अधर्मधर्म
अर्वाचीनप्राचीन
आलोकअंधकार
आयव्यय
आमिषनिरामिष
आस्तिकनास्तिक
इष्टअनिष्ट
इधरउधर
उत्तरायणदक्षिणायन
इहलोकपरलोक
उत्तमअधम
इकट्टाअलग
उपचारअपचार
इच्छाअनिच्छा
उर्वरऊसर
इतिअथ
उन्नयनअवनयन
इंसाफगैंर-इंसाफ
उपयुक्तअनुपयुक्त
इकहरादुहरा
ईदमुहरंम
उपयोगीअनुपयोगी
उष्णशीत, शीतल
इश्वरअनीश्वर, जीव
ईमानदारबेईमान
उदासप्रसन्न, प्रफुल्ल
उचितअनुचित
उदितअस्त
उच्चनिम्न
उषासंध्या
उत्कर्षअपकर्ष
उपजीव्यउपजीवी
उतीर्णअनुत्तीर्ण
उपकारकअपकारक
उरुकृष्टनिकृष्ट
उतारचढाव
उत्थानपतन
उदीचीप्रतीची
उत्साहनिरुत्साह, अनुत्साह
उपजाऊबंजर
उदयअस्त
उपार्जितस्वयंप्राप्त
उत्पतननिपतन, अवतरण
उदात्तअनुदात्त
उदारअनुदार, कृपण
ऊँचनीच
उद्यमनिरुद्यम
ऊँचानीचा
उधारनकद
ऊसरउपजाऊ
उद्धतविनीत
ऊर्ध्वमुखअधोमुख
उन्नतिअवनति
ऊपरनीचे
उन्मुखविमुख
ऋणात्मकधनात्मक
उन्मुलनमुलन
एकअनेक
उपकारअपकार
एकताअनेकता
उपयोगदुरुपयोग
एड़ीचोटी
उपर्सगप्रत्यय
एकमुखीबहुमुखी
एकतंत्रबहुतंत्र
उपस्थितिअनुपस्थिति
उतरदक्षिण
एकेश्वरवादबहुदेववाद
ऐहिकपारलौकिक
ऐक्यअनैक्य
ऋजुकुटिल, वक्र
ऐतिहासिकअनैतिहासिक
ऐश्वर्यअनैश्वर्य
औचित्यअनौचित्य
औद्धत्यअनौद्धत्य
औदार्यअनौदार्य
अंतरसतत
औपचारिकअनौपचारिक
औदत्यअनौदात्य
कड़वामीठा
कटुमघु
कठिनसरल, सहज
कीर्तिअपकीर्ति
कृतज्ञकृतघ्न
कृत्रिमप्राकृत
कृष्णकंस’, शुक्ल, श्वेत
कनिष्ठज्येष्ठ
कपूतसपूत
कृपणउदार, दानी, दाता
कर्मण्यअकर्मण्य
कर्कशक्रोमल, मधुर, सुशील
करुणनिष्करुण, अकरुण, निष्ठुर
कसूरवारबेकसूर
क्रयविक्रय
कलुषनिष्कलुष
कुटिलसरल
कुरूपसुरूप, सुन्दर
कुसुमवज्र
कोपकृपा
कोमलकठोर
कर्मअकर्म, निष्कर्म
कपटीनिष्कपट
कर्मठअकर्मण्य
क्रियाप्रतिक्रिया
कृशस्थूल
क्रुद्धशांत
कानूनीगैरकानूनी
किनाराबीच
कान्तकांता
कुमार्गसुमार्ग, सन्मार्ग
कुपुत्रसुपुत्र
कुपुत्रीसुपुत्री
कंटकनिष्कंटक
कड़ामुलायम, नरम
कच्चापक्वा
कमअधिक, ज्यादा
कमीबेशी
कामआराम, निष्कत्म
कालागोरा
कुत्साप्रशंसा, स्तुति
कमजोरताकतवर
काबिलनाकाबिल
कुकर्मसुकर्म
क्रोधीअक्रोधी, प्रस्रन्न
क्रेताविक्रेता
क्रयविकय
कायरनिडर
क्रोधक्षमा
कठोरदयालु
खरीदबिक्री
खलसज्जन
खद्यअखाद्य
खिलनामुरझाना
खीजनारीझना
खंडनमंडन
खराखोटा
खुशीगम
खुशनाखुश, गमगीन, दुखी
खुलाबंद
खोलनाबाँधना
खुशबुबदबू
खुशकिस्मतबदकिस्मत
खुशनसीबबदनसीब
गगनधरा, पृथ्वी
गतआगत
गणतंत्रराजतन्त्र
गमनआगमन
गरलसुधा, अमृत
गरीबअमीर, धनी
ग्रस्तमुक्त
गहराछिछला
ज्ञानअज्ञान
ग्राम्यशिष्ट
गुणदोष, अवगुण
गुप्तप्रकट
गुरुलघु, शिष्य
गीलासूखा
गृहस्थसन्यासी
गृहीत्यागी, सन्यासी
गेयअगेय
गोचरअगोचर, गोतीत
गरमीसरदी
गौरवलाघव
ग्राह्यत्याज्य
गंभीरचंचल
गाढापतला, तनु
गूढ़प्रकट
गलतसही
गड़बड़सही
गौणप्रमुख प्रधान
ग्रहणत्याग
ग्रामीणशहरी
गाँवशहर
ग्रासमोक्ष
ग्रामनगर
गाड़नाउखाडना
गन्दासाफ़
गुणीनिर्गुणी, दोषी
गद्यपद्य
गोरक्षकगोभक्षक
घातप्रतिधात
घरेलूबाहरी, वन्य
घरबाहर
घटनाबढना
घृणाप्रेम
घटावजोड़
घटियाबढिया
चढ़ावउतार
चरअचर
चलअचल
चाहअनचाह
चिन्मयजड़, अचिन्मय

Post a Comment

0 Comments