हमारे राष्ट्रीय प्रतीक /NATIONAL SYMBOLS






प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1.  तुम्हारे विद्यालय के अलावा और कहाँ -कहाँ ध्वजारोहण किया जाता है?
उत्तर– हमारे विद्यालय के अलावा ध्वजारोहण अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में भी किया जाता है।

प्रश्न 2.  हमारा राष्ट्र चिन्ह कहाँ से लिया गया है?
उत्तर– हमारा राष्ट्र चिन्ह सारनाथ के अशोक द्वारा निर्मित स्तम्भ से लिया गया है।

प्रश्न 3. राष्ट्र चिन्ह  के नीचे क्या लिखा है?
उत्तर–   राष्ट्र चिन्ह के नीचे" सत्य मेव जयते" लिखा है।

प्रश्न 4. राष्ट्र -ध्वज की विशेषताओं का वर्णन करो?
उत्तर–  राष्ट्र ध्वज में तीन रंग है सबसे ऊपर केशरिया बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग होता है।केशरिया रंग वीरता,साहस, शौर्य का ,सफेद शांति,सत्य का,हरा समृद्धि औऱ हरियाली का प्रतीक है।बीच मे सफेद रंग में एक चक्र है जिसमे 24 तीलियाँ है।ये चक्र परिवर्तन और गतिशीलता का प्रतीक है।

प्रश्न 5. बाघों को बचाना क्यों जरूरी है?
उत्तर – बाघ हमारा राष्ट्रीयपशु  है और हमारी सांस्कृतिक विरासत की धरोहर है इसलिए इसे बचाना जरूरी है।

प्रश्न 6. हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों का नाम लिखो?
उत्तर– हमारा राष्ट्रीय ध्वज "तिरंगा", राष्ट्रीय चिन्ह "सिंह स्तम्भ", राष्ट्रीय गान "जन गण मन", राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम"राष्ट्रीय पशु "बाघ" राष्ट्रियपक्षी' मोर" और राष्ट्रीय फूल "कमल " है।

प्रश्न 7. हमारे स्वतंत्रता आन्दोलन में 'वंदे मातरम'  गीत का क्या महत्व है?
उत्तर – वंदे मातरम गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन की जन आंदोलन बना दिया था इस गीत ने भारतवासियों के दिलों में देधभक्ति और स्वतंत्रता की भावना का संचार किया था।

प्रश्न 8. छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष और पुष्प का नाम लिखो?
उत्तर–   छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष "साल "और राजकीय पुष्प "गेंदा" है

Post a Comment

0 Comments