घी शहद और गुड़ देनेवाला वृक्ष
प्रश्न और अभ्यास
1.पता करो हमारे यहाँ घी और गुड़ कैसे बनता है?उत्तर- हमारे यहाँ घी गाय के दूध से बने मक्खन को मथ कर और गुड़ गन्ने की सहायता से बनते है।
2. च्यूरा वृक्ष से गाँव वालों को क्या क्या मिलता है?
उत्तर- च्यूरा वृक्ष से गाँव वालों को घी शहद के साथ औषधि, जानवरों के लिए चारा, घर के लिए ईंधन और चूहे तथा कीड़े मारने के लिए कीटनाशक प्राप्त होता है।
3. च्यूरा वॄक्ष छत्तीसगढ़ में क्यो नही पाया जाता है?
उत्तर- च्यूरा वृक्ष छत्तीसगढ़ में नही पाया जाता क्योकि यहाँ की जलवायु इस वृक्ष के अनुकूल नही है।
4. च्यूरा वृक्ष वहाँ के स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी है। यदि हाँ तो क्यों?
उत्तर- च्यूरा वृक्ष वहाँ के स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी है क्यो की इस बीज की सहायता से वे वनस्पति घी तैयार करते है।
5. हमारे राज्य में विदेशों और अन्य राज्यों से बहुत सारी चीज़ें आती है, किन्तु च्यूरा वृक्ष से बना गुड़ नही आता क्यों?
उत्तर - क्यो की च्यूरा वृक्ष से बना गुड़ वहीं स्थानीय लोगों में ही खपत हो जाता है ।इसलिए च्यूरा वृक्ष से बना गुड़ हमारे राज्य में नही आ पाता।
1 Comments
भाषातत्व और व्याकरण प्लीज अपलोड कीजिए
ReplyDelete