भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का सफल आयोजन

 भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का सफल आयोजन



मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार 

प्रेमनगर विकास खण्ड में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा दिनांक 03.10.26 शनिवार को आयोजित किया गया जिसमें 1237 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिले में कुल 6910 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रताप सिंह पैकरा के मार्गदर्शन और ब्लाक नोडल अधिकारी श्री हरीश चंद्र वर्मा व्याख्याता शा उ मा वि चन्दननगर ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में पूरे भारत वर्ष में आयोजित  परीक्षा जिसमें शासकीय अशासकीय शालाओं, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय में कक्षा 5वीं से 12वीं तक और कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी भाग लिये। भा.सं.ज्ञा.प. का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारती  संस्कृति,नैतिक मूल्यों, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना जागृत करना है। छात्रों को भारतीय इतिहास, महान विभूतियों और संस्कृतिक धरोहर से जोड़ने वाली इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला और राज्य स्तर में कक्षावार प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी आने पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा,साथ ही सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

आज के 21वीं सदी के भारत में जहां लोग टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, वही 

भारत की गौरवशाली परम्पराऐं दरकिनार होती जा रही है। इसको अक्षुण रखने के लिए जहां मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग गायत्री मंत्र, दीप मंत्र, गुरुमंत्र को सभी स्कूलों के प्रार्थना में अनिवार्य किया। वही बच्चों और युवाओं में भारत की संस्कृति को जागृत करने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा राज्यभर के स्कूल कॉलेजों में आयोजित करने अनुमति प्रदान किए। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन और निरीक्षण अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला सूरजपुर के जिला समन्वयक श्री शिव शंकर कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक श्री पवन कुमार गर्ग, गायत्री मंदिर सूरजपुर के ट्रस्टी श्री अवधेश गोयल, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक श्री चंद्रशेखर साहू द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments