“कबाड़ से जुगाड़ : ‘अ’ से ‘अनार’ तक—हिंदी शिक्षण का आकर्षक TLM”

“कबाड़ से जुगाड़ : ‘अ’ से ‘अनार’ तक—हिंदी शिक्षण का आकर्षक TLM”

1. TLM का परिचय

पुराने प्लास्टिक कप, आइसक्रीम स्टिक, रंगीन कागज आदि अनुपयोगी सामग्री से यह शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार की गई है।

2. उद्देश्य–स्वर/व्यंजन की पहचान कराना।

अक्षर और शब्द का संबंध समझाना।

बच्चों में शब्द-भंडार विकसित करना।

गतिविधि आधारित एवं आनंददायी शिक्षण करना।

3. बनाने की विधि –प्लास्टिक कपों को रंगकर उन पर अक्षर लिखे गए तथा प्रत्येक कप के साथ संबंधित शब्द/चित्र के संकेत लगाए गए। स्टिक पर शब्दों के नाम लगाए गए।

4. कक्षा में उपयोग बच्चे दिए गए अक्षर के अनुसार सही शब्द वाला कप चुनेंगे।

उदाहरण—

अ → अनार

आ → आम

इ → इमली

इस प्रकार बच्चे देखो–सोचो–मिलाओ–बोलो गतिविधि के माध्यम से सीखेंगे।

5. नवाचार

“फेंकी हुई वस्तुओं को शिक्षण सामग्री में बदलकर सीखने को खेल और गतिविधि से जोड़ा गया।”

Post a Comment

0 Comments