प्रधान पाठक गुलजार बरेठ राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित

शिक्षा में  किये गए उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित हुए गुलजार बरेठ

शिक्षा और समाज को समर्पित शिक्षक की कहानी जिन्होंने दृढ़ संकल्प और मजबूत इरादों के दम पर बदलकर रख दी शिक्षा की तस्वीर ।

भारतीय संस्कृति में शिक्षक की भूमिका समाज को सुधार की ओर ले जाने वाले मार्गदर्शक के रूप में होती है।ये शिक्षक ही होते हैं,जो एक अनगढ़े बालक को सांचे में ढाल कर उसे एक संपूर्ण इंसान बनाते हैं। एक ऐसा माली जो पौधे रूपी विद्यार्थियों को पोषित करता है,और उन्हें बेहतर मनुष्य के रूप में पल्लवित कर,संस्कार रूपी पुष्प खिलाकर, सद्गुणों की महक देता है। आज हम बाते करेंगे  गुलज़ार बरेठ प्रधान पाठक के विषय में जिन्होंने अध्यापन के लिए नवाचार का मार्ग चुना जिससे विद्यार्थियों में खेल-खेल में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत हो। अभी वर्तमान में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रहोदी विकासखंड बम्हनीडीह जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक के रुप मे पदस्थ है।

शिक्षा और समाज के प्रति इनके जज्बे एंव निष्ठा को हम (टीम शिक्षा ज्योति www.shikshajyoti.com) दिल से सलाम करते है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम भँवरमाल में 01 जुलाई  1986 को  किसान परिवार में इनका जन्म हुआ था। इनके दादा  जी   रामलाल बरेठ विख्यात कत्थक गुरु थे। इनके पिता जी  समयलाल बरेठ समाजसेवक व इनकी माता गृहणी है।  प्रधान पाठक गुलज़ार बरेठ ने अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत साहित्य, मनोविज्ञान आदि में एम ए तक की पढ़ाई की है।

शिक्षा क्षेत्र का सफर

सन् 2005 में जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला अमोदी से शिक्षा कर्मी वर्ग 03 के रूप में सेवा प्रारंभ किये थे। 18 वर्ष  से अधिक समय तक प्राथमिक शाला अमोदी में ही अपनी सेवा दिए है।

कोरोना काल में उपलब्धि

सीजी स्कूल के वेबपोर्टल पढ़ई तुहर द्वार में बने नायक

जिले के विकास खण्ड बम्हनीडीह के एक छोटे से स्कूल के शिक्षक की मेहनत रंग लाई है 100 दिवसीय पठन और गणितीय विकास अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग सीजीस्कुल वेब पोर्टल पढ़ई तुहर द्वार में हमारे नायक में गुलज़ार बरेठ सहायक शिक्षक को  स्थान मिला है। बेहतर गतिविधि आधारित वीडियो बनाने वाले शिक्षको के वीडियो को हर सप्ताह सीजी वेब पोर्टल पढ़ई तुहर द्वार में अपलोड कर वीडियो बनाने वाले शिक्षको को हर सप्ताह हमारे नायक के कालम में स्थान दिया जाता है। शा प्रा शाला अमोदी विकास खण्ड बम्हनीडीह जिला जांजगीर में पदस्थ शिक्षक गुलज़ार बरेठ के प्रयास से उनके स्कूल के बच्चो का गतिविधि आधारित वीडियो का चयन करके सीजी स्कूल के वेबपोर्टल पढ़ई तुंहर द्वार में अपलोड किया गया है। इसके पहले भी संस्कृति एवं परम्परा के वैज्ञानिक पहलू पर प्रकाश डालने के लिए गुलज़ार बरेठ को आज के नायक के रूप स्थान मिल गया है । शिक्षक गुलज़ार बरेठ अपने स्कूलों में विभिन्न प्रकार के नवाचार गतिविधि कराते रहते है। जिन्हें वे बकायदा सोशल मीडिया पर अपलोड भी करते है जिन्हें लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। 

बोलेगा बचपन में उपलब्धि

जिला प्रशासन  जांजगीर  चाम्पा की अभिनव पहल बोलेगा बचपन प्रतियोगिता में कविता पाठ में प्राथमिक शाला अमोदी के कक्षा पहिली की छात्रा आशिका सहिस और आत्म परिचय में  पहली कक्षा का छात्र कैलाश साहू दोनों बच्चे जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किए। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा से पुरस्कृत किया गया।

 WPC (WORD POWER CHAMPIONSHIP)

भारत देश की सबसे बड़ी अंग्रेजी प्रतियोगिता WPC (WORD POWER CHAMPIONSHIP)में कक्षा तीसरी वर्ग में प्राथमिक शाला अमोदी के कक्षा तीसरी की छात्रा लक्ष्मी साहू ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर  STATE CHAMPION बनी।  

पोस्ट ऑफ मंथ
माह जुलाई 2024 में बिनोबा एप्प में  पोस्ट ऑफ मंथ में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सहायक कलेक्टर,  दुर्गा अधिकारी सर डीईओ अश्विनी भारद्वाज सर, डीएमसी  राजकुमार तिवारी सर के हाथों सम्मानित हुए।
     

जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में  मिला पहला स्थान

कबाड़ से जुगाड़ टीएलएम व मॉडल मेले का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय जांजगीर में किया गया। डीईओ भारती वर्मा और डीएमसी आर के तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित मेले में पामगढ़, नवागढ़, अकलतरा और बम्हनीडीह ब्लाक के प्रथम आने प्राथमिक और मिडिल स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया। प्राथमिक स्तर में बम्हनीडीह ब्लाक के शा प्रा शाला अमोदी के शिक्षक गुलजार बरेठ के टीएलएम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 

पुरस्कार

प्राथमिक शाला रहोदी के प्रधान पाठक गुलजार बरेठ को जिला एवं राज्य स्तर पर जिला प्रशासन व   विभिन्न संस्थाओं के द्वारा माननीय मंत्री महोदयों के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments