पर्यावरण प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-II

प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं  

सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-II

विषय -पर्यावरण

समय : 2.00 घंटे

पूर्णांक : 40

निर्देश-

1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2. प्रश्नों के लिये निर्धारित अंक सम्मुख अंकित है।

सही विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1. कम्प्यूटर का 'मस्तिष्क' कहा जाता है -

(a) मॉनीटर

(b) की-बोर्ड

(c) माउस

(d) सी.पी.यू. ।

प्रश्न 2. कुम्हार किस मिट्टी से बर्तन व खिलौना बनाता है -

(a) दोमट मिट्टी

(b) चिकनी मिट्टी

(c) रेतीली मिट्टी

(d) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 3. जल परिवहन का प्रमुख साधन है -

(a) समुद्री जहाज

(b) हवाई जहाज

(c) रेलगाड़ी

(d) बस ।

प्रश्न 4. C.G. कोड वाला वाहन किस राज्य का है-

(a) मध्य प्रदेश

(b) राजस्थान

(c) छत्तीसगढ़

(d) उड़ीसा ।

प्रश्न 5. भाँगड़ा किस राज्य का प्रसिद्ध नृत्य है-

(a) पंजाब

(b) गुजरात

(c) राजस्थान

(d) महाराष्ट्र ।

उत्तर - 1. (d), 2. (b), 3. (a), 4. (c), 5. (a).

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. प्राचीनकाल में पागल कुत्ते के काटने पर व्यक्ति का इलाज किस प्रकार किया जाता था ?

उत्तर-प्राचीनकाल में पागल कुत्ते के काटने पर व्यक्ति का इलाज लोहार करता था, वह लोहे की गरम सलाख से रोगी के जख्म को जलाता था।

प्रश्न 7. सेमल के बीज का फैलाव कैसा होता है एवं नारियल के बीज का फैलाव किस प्रकार से होता है ?

उत्तर-सेमल के बीज रेशों में लिपटे होते हैं, इन रेशों को हवा दूर-दूर तक उठाकर ले जाती है और इस तरह से पेड़ से दूर बीजों का फैलाव हो जाता है।

नारियल के पेड़ अकसर समुद्र के किनारे होते हैं, नारियल का फल समुद्र में गिरकर फल के रेशे की मदद से पानी में तैरते हुए एक जगह से दूसरी जगह चला जाता है।

प्रश्न 8. सोलर कुकर से क्या-क्या लाभ हैं ?

उत्तर- 1. सोलर कुकर के उपयोग से गैस, कोयला, लकड़ी आदि ईंधन की बचत होती है।

2. सोलर कुकर के उपयोग से हम खाना किसी भी जगह बना सकते हैं जहाँ हमें सूर्य का प्रकाश उपलब्ध हो।

3. सोलर कुकर से प्रदूषण नहीं होता है।

प्रश्न 9. चीटियाँ एक के पीछे एक कतार बनाकर चलती है। इसका क्या कारण है ?

उत्तर - चीटियाँ फॉर्मिक एसिड का स्त्राव करती है जिसकी गंध के कारण चीटियाँ एक कतार बनाकर चलती है।

प्रश्न 10. मिट्टी के क्या-क्या उपयोग हैं ?

उत्तर-मिट्टी के हमारे जीवन में अनेक उपयोग हैं-

1. मिट्टी में हम कृषि करते हैं।

2. मिट्टी से बर्तन व खिलौने बनाते हैं।

3. मिट्टी से ईंटें बनाकर घर बनाते हैं, सड़क बनाते हैं।

4. मिट्टी में ही सभी तरह की वनस्पति एवं जीव-जन्तु पाए जाते हैं।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. कम्प्यूटर से ई-मेल कैसे किया जाता है ?

उत्तर-कम्प्यूटर में ई-मेल भेजने के लिए हमें जिसे पत्र भेजना है उसका ई-मेल ऐड्रेस मालूम होना चाहिए। कम्प्यूटर पर हम पत्र लिखकर मेल पर जाकर बिना स्पेस दिए ई. मेल ऐड्रेस लिखेंगे और पत्र सेण्ड कर देंगे। जिसे पत्र भेजा गया है वह अपना ई-मेल आई.डी. खोलकर उस पत्र को पढ़ लेगा। ई-मेल भेजने में कुछ ही सेकण्ड का समय लगता है और दुनिया के किसी भी कोने में हम ई-मेल भेज सकते हैं।

अथवा

की-बोर्ड का क्या कार्य है ?

उत्तर-की-बोर्ड का मुख्य कार्य कम्प्यूटर पर टाइप करना है। इसके अलावा कम्प्यूटर के की-बोर्ड में डिलीट, बैक, कैप्स लॉक, आदि कई तरह की होती है। यदि हम माउस का उपयोग न करना चाहें तो की-बोर्ड से मॉनीटर पर काम कर सकते हैं।

प्रश्न 12. बैंक में हस्ताक्षर अथवा अँगूठे के निशान क्यों लगवाए जाते हैं ?

उत्तर - बैंक में ऐसा हमारे पैसे की सुरक्षा हेतु किया जाता है। यह व्यवस्था इसलिए है कि हमारे खाते से हमारे अलावा कोई और पैसा भी बैंक से पैसा निकालते हैं बैंक कर्मचारी हमारे हस्ताक्षर या अँगूठे के निशान का मिलान करते हैं और सही पाये जाने पर ही पैसा देते हैं।

अथवा

बैंक से क्या लाभ है ? लिखिये।

उत्तर-बैंक से हमें निम्नलिखित लाभ हैं-

1. बैंक हमारा पैसा सुरक्षित रखते हैं तथा उस पर ब्याज भी देते हैं।

2. हमें लेन-देन हेतु नगद पैसे की जगह चेक की सुविधा प्रदान करता है।

3. बैंक आवश्यकता पड़‌ने पर हमें ऋण भी उपलब्ध कराता है।

4. बैंक ए.टी.एम. सुविधा प्रदान करता है, जिसके द्वारा हम कहीं भी कभी भी पैसा निकाल सकते हैं।

प्रश्न 13. पागल कुत्ते के काटने से मरीज में क्या- क्या लक्षण दिखते हैं?

उत्तर- 1. पागल कुत्ते के काटने पर तबियत खराब होने लगती है, सिर दर्द रहता है, रोगी अधिक बातें करता है।

2. प्यास अधिक लगने लगती है।

3. मरीज पानी पीना चाहता है, लेकिन पानी गरक नहीं पाता।

4. गले से शुरू होकर धीरे-धीरे उसका पूरा शरीर अकंड़ने लगता है और वह मर जाता है।

अथवा

तुम कैसे जान सकते हो कि कोई कुत्ता पागल है या नहीं ?

उत्तर-पागल कुत्ता मुँह नीचे करके जीभ निकालकर

नकिता रहता है तथा इसकी जीभ से लार टपकती रह बारे है। पागल कुते की पूँछ नीचे की ओर लटकती रहती है। बोरइन लक्षणों से हम पागल कुरो को पहचान सकते हैं।

प्रश्न 14. सोलर कुकर में काला रंग क्यों लगाया जाता हैं ?

उत्तर-काला रंग सूर्य की किरणों (प्रकाश) को अवशोषित करता है, जिससे सोलर कुकर में अधिक ऊर्जा का उपयोग होता है और खाना जल्दी पकता है इस कारण सोलर कुकर में काला रंग लगाया जाता है।

अथवा

सोलर कुकर में दर्पण क्यों लगाया जाता है ?

उत्तर-सोलर कुकर में दर्पण इसलिए लगाते हैं, ताकि सूर्य की रोशनी दर्पण से टकराकर कुकर के - अन्दर रखे डिब्बों पर पड़े। सूर्य का प्रकाश पड़ने से डिब्बे गर्म हो जाते हैं तथा अन्दर रखा भोजन पक जाता है।

प्रश्न 15. भूकम्प क्यों आते हैं ?

उत्तर- भूकम्प आने का कारण पृथ्वी के अन्दर की गर्मी है। पृथ्वी का भू-तल लगभग 30 km गहरा है। इसमें अनेक परते हैं जो कठोर और मुलायम चट्टानों से बनी हैं। जमीन के नीचे जब गर्मी बहुत बढ़ जाती है तब धरातल की कमज़ोर परत या आस-पास की चट्टानें अपनी जगह से हिल जाती हैं। पृथ्वी के इस भाग में (जमीन में) कम्पन होने लगता है।

अथवा

बाढ़ क्यों आती है ?

उत्तर-बाढ़ आने के अनेक कारण हैं-

1. यदि किसी क्षेत्र में भारी वर्षा होती है तब वहाँ नदियों में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जिससे नदियों का पानी आस-पास के क्षेत्रों में फैल जाता है।

2. कभी-कभी भारी वर्षा से नदियों पर बने बांध टूट जाते हैं जिससे बाढ़ आ जाती है।

3. तटीय भागों में वायु के दबाव में परिवर्तन होता रहता हैं। इस परिवर्तन के कारण समुद्र में तूफान आते हैं और तटीय भागों में बाढ़ आ जाती है।


Post a Comment

0 Comments