हिंदी कक्षा 7 वीं पाठ 7 रात का मेहमान/ Hindi Class 7 RAT KA MEHMAN/

पाठ 7 रात का मेहमान 



 अभ्यास

पाठ से

प्रश्न 1. चंद्रशेखर आजाद के बारे में आप क्या जानते हैं ?

उत्तर-चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाभरा नामक गाँव में हुआ था। चन्द्रशेखर की प्रारंभिक शिक्षा भाभरा में ही हुई। आगे की शिक्षा के लिए वे बनारस गए। वहाँ वे स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने लगे। चन्द्रशेखर आजाद एक क्रांतिकारी देशभक्त ये। उन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। इस अमर शहीद को पुलिस जीते जी नहीं पकड़ सकी थी।

प्रश्न 2. क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त, 1925 की रात क्या किया ?

उत्तर- क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त, 1925 की रात को लखनऊ के निकट काकोरी में पहला धमाका किया। उन्होंने तत्कालीन 8 डाउन ट्रेन से जाता हुआ सरकारी खजाना लूट लिया।

प्रश्न 3. पुलिस को चकमा देने के लिए आजाद ने क्या किया ?

उत्तर-पुलिस को चकमा देने के लिए आजाद ने साहब बहादुर का वेश बनाकर वहाँ से निकल गया।

प्रश्न 4. बुजुर्ग स्त्री के पूछे जाने पर आजाद ने अपना क्या अपराध बताया और आपकी नजर में क्या वह अपराध था ?

उत्तर-आजाद ने कहा 'देशभक्ति'। मैं किसी भारतीय को रोटी, कपड़ा और मकान के लिए दर-दर भटकते नहीं देख सकता। अंग्रेजी - शासन अब सहन नहीं होता। भारत माँ के पैरों में पड़ी बेड़ियों को तोड़ने का संकल्प लिया है मैंने। यह अपराध है मेरा। हमारी नजर में बह कोई अपराध नहीं था।

प्रश्न 5. मजिस्ट्रेट द्वारा पूछे जाने पर चन्द्रशेखर आजाद ने अपना क्या परिचय दिया?

उत्तर-चन्द्रशेखर आज़ाद ने मजिस्ट्रेट के द्वारा पूछने पर अपना परिचय इस प्रकार दिया-

नाम-आजाद

पिताजी का नाम-स्वतंत्र

निवास स्थान-जेलखाना।

प्रश्न 6. आजाद का अपराध जानने के बाद वृद्ध स्त्री के मन में आजाद के प्रति क्या भाव उत्पन्न हुए ?

उत्तर-आजाद का अपराध जानने के बाद वृद्ध स्त्री के मन में आजाद के प्रति सम्मान बढ़ गया। उन्होंने कहा कि "धन्य है तुम्हारा संकल्प ! धन्य है वह माँ जिसने तुमको जन्म दिया। तुम्हारे दर्शन पाकर मैं धन्य हुई।"

पाठ से आगे

प्रश्न 1. अगर वह वृद्ध स्त्री चन्द्रशेखर आजाद के बारे में पुलिस को सूचना दे देती तो क्या होता ?

उत्तर- अगर बुढ़िया चन्द्रशेखर आजाद के बारे में पुलिस को सूचना दे देती तो पुलिस आती और चन्द्रशेखर आजाद के साथ युद्ध होता फिर चन्द्रशेखर आजाद चकमा देकर निकल जाते या फिर अपना बलिदान दे देते।

प्रश्न 2. यदि चन्द्रशेखर आजाद की जगह आप होते तो रुपयों से भरे ब्रीफकेस का क्या करते ?

उत्तर- यदि चन्द्रशेखर आजाद की जगह हम होते तो रुपयों से भरे ब्रीफकेस का उपयोग क्रान्तिकारियों की सहायता तथा अंग्रेजों से लड़ने के लिए करते क्योंकि ये रुपया जनता का था।

प्रश्न 3. 'शाबाश! संस्कृत पढ़ती हो तभी तो आधे पेट रहती हो।' आजाद द्वारा ऐसा कहे जाने के पीछे क्या कारण आपको लगते हैं ?

उत्तर-संस्कृत भारतीय भाषा है और उस समय भारत गुलाम था। यहाँ संस्कृत पढ़ने का तात्पर्य मातृ-भूमि, मातृ-भाषा के प्रेम को दर्शाता है। गुलाम देश में अपनी भाषा का सम्मान आधे पेट भोजन के समान था क्योंकि यहाँ अंग्रेजी भाषा का आधिपात्य हो चुका था। इसलिए आजाद ने ऐसा कहा।

भाषा से

प्रश्न 1. "बिटिया की है। घर में कोई मर्द तो है नहीं" वृद्ध स्त्री ने कहा। पुलिस को चकमा देने के इरादे से 'आजाद' बीच में ही उतर पड़े थे।

उपर्युक्त दोनों वाक्यों में इकहरे और दुहरे उद्धरण चिह्न '' एवं " " का प्रयोग हुआ है। बुजुर्ग स्त्री द्वारा कही गई बात की ज्यों का त्यों प्रस्तुत करते हुए दुहरे उद्धरण चिह्न का प्रयोग हुआ है, वहीं आजाद उपनाम के लिए इकहरा उदाहरण चिह्न प्रयुक्त हुआ है।

अर्थात् किसी के द्वारा कहे गये कथन या किसी महापुरुष की बात (आप्त वाक्य) को यथावत प्रस्तुत करने पर दुहरे उद्धरण चिह्न का प्रयोग होता है, वहीं किसी संज्ञा, नाम अथवा उपनाम के लिए इकहरे उद्धरण चिह्न का प्रयोग होता है। 

प्रश्न 2. पाठ में प्रयुक्त हुए उर्दू भाषा के निम्नलिखित शब्दों के लिये हिन्दी के समान अर्थ वाले शब्दों को ढूँढकर या पूछकर लिखिए।

उत्तर-सजा = दण्ड, आवाज = ध्वनि, शामिल = मिलना, दरवाजे किवाड़, नजर = = दृष्टि, फरार = भागना, लिबास = पोशाक, खून = = रक्त, जोश = उत्साह, रफ्तार = तेज ।


Post a Comment

0 Comments