रेड क्रॉस क्या है?/ रेड क्रास दिवस

 रेड क्रॉस क्या है?



रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन युद्ध में घायल होने वाले सैनिकों की सहायता के लिए बनाई गई थी । इसका उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना है, किसी भी युद्ध या कठिनाइयों में लोगों की सहायता करना है। हेनरी ड्यूनेंट ने ये रेड क्रॉस की शुरुआत हुई थी। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस संस्था की स्थापना 1807 में स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुई थी। रेड क्रॉस संस्था को वर्ष 1917 , 1944 और 1963 में नोबेल शांति अवार्ड भी मिला था। हर साल 8 मई को  विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है और इस दिन ये दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 8 मई को हेनरी ड्यूनेंट का जन्म हुआ था।

World Red Cross Day: क्यों हुई थी रेड क्रॉस डे की शुरुआत? 

1859 में इटली में भयंकर जंग हुई, जिसमें कई सैनिकों की मौत हो गई और लाखों घायल हो गए. घायलों की हालत को देखते हुए हेनरी ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर उन सैनिकों की मदद की. इसके बाद 1863 में उन्होंने एक कमेटी बनाई जिसका नाम  इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेडक्रॉस रखा गया. बता दें, विश्व रेड क्रॉस दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया था।

इस दिन को हेनरी ड्यूरेंट की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने रेड क्रॉस  अंतराष्ट्रीय समिति की स्थापना की थी, जिसके लिए उन्हें पहला नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। प्रथम विश्व युद्ध के बाद साल 1919 में रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटी की अंतराष्ट्रीय समितियों का गठन किया गया था। इन संस्थाओं का उद्देश्य था-विकट परिस्थितियों में निःस्वार्थ भाव से मानव जाति की सेवा करना। प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से रेड क्रॉस सोसाइटी के आदर्शों और उपलब्धियों को याद करते हुए प्रति वर्ष 8 मई के  दिन को  एक उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा। 

मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, आजादी, स्वैच्छिक सेवा, सार्वभौमिकता एवं एकता जैसे आदर्श रेड क्रॉस सोसाइटी के आदर्शों की सूची में शामिल है। 

रेड क्रॉस  का उद्देश्य

इस संगठन का उद्देश्‍य है मानव जाति की रक्षा करना। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विपदा, आपदा या युद्ध के दौरान लोगों की सहायता करते हैं। भारत में भी रेड क्रॉस सोसयटी द्वारा मदद की जाती है। हर साल आपदा - विपदा की परिस्थिति में सरकार के साथ मिलकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन कर लोगों को बचाया जाता है। संकट में फंसे लोगों की मदद की जाती है। नाश्‍ता, भोजन, उपचार, पीने का पानी, कपड़ें, रहने के लिए व्‍यवस्‍था करना जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाती है।   

भारत में रेड क्रॉस सोसायटी की स्‍थापना 

भारत में रेड क्रॉस सोसायटी की स्‍थापना पार्लियामेंट एक्‍ट के अंतर्गत 1920 में की गई। शुरूआत में रेड क्रॉस सोसायटी का नाम इंटरनेशनल कमिटी फॉर रिलीफ टू द वाउंडेड था जिसे बाद में परिवर्तित करके रेड क्रॉस सोसायटी इन इंडिया किया गया। इसका स्‍लोगन है 'अपने अंदर के स्‍वयं सेवक संघ का पहचाने'।

Post a Comment

0 Comments